भारतीय क्रिकेटर्स खेल के मैदान के बाहर अपनी निजी जिंदगियों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अक्सर क्रिकेटर्स के अफेयर, शादीशुदा जिंदगी और ब्रेकअप की खबरें सुर्खियां बटोरती हैं। वहीं कुछ ऐसे भी क्रिकेटर्स हैं जिन्हें उनकी पत्नी या गर्लफ्रेंड से धोखा भी मिला है। इस सूची में दिनेश कार्तिक से रोहित शर्मा तक कई नाम शामिल हैं।
वहीं इस सूची में कुछ नाम ऐसे भी हैं जिनका शादी के बाद अफेयर हुआ। साथ ही कुछ नाम ऐसे जिनका शादी के बाद तलाक हुआ। इस लिस्ट में भारत ही नहीं विदेश के भी दो क्रिकेटर्स शामिल हैं। दोनों ही खिलाड़ी अपने-अपने देशों के स्टार खिलाड़ी रहे हैं। आइए एक-एक करके जानते हैं ऐसे सभी क्रिकेटर्स के बारे में:-
दिनेश कार्तिक और निकिता वंजारा
भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक का निकिता वंजारा के साथ अफेयर ही नहीं था बल्कि उन्होंने निकिता से शादी भी की थी। उसके बाद कार्तिक के साथी खिलाड़ी और टीम इंडिया के ओपनर मुरली विजय के निकिता से अफेयर की खबरें आईं।
मामला जब काफी आगे बढ़ा तब दिनेश कार्तिक और निकिता का तलाक हो गया। इसके बाद मुरली विजय ने निकिता से शादी भी कर ली। वहीं तलाक के कुछ वक्त बात दिनेश कार्तिक ने भी भारतीय स्कवॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से शादी कर ली।
रोहित शर्मा-सोफिया हयात
रोहित शर्मा और विदेशी मूल की भारतीय अभिनेत्री सोफिया हयात के बीच रिलेशनशिप की खबरों ने एक वक्त काफी सुर्खियां बटोरी थीं। यहां तक कि सोफिया ने खुद इस बात को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कबूला था। लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया और सोफिया ने कुछ विवादित पोस्ट भी किए।
उन्होंने विराट कोहली के साथ भी रिश्ते को लेकर पोस्ट किया था। सोफिया और रोहित की कई तस्वीरें भी जमकर वायरल हुई थीं। हालांकि बाद में ये रिश्ता टूटा और सोफिया ने इसे लेकर कई अभद्र ट्वीट भी किए थे। इसके कुछ साल बाद रोहित ने रितिका सजदेह से शादी कर ली।
सौरव गांगुली- नगमा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सौरव गांगुली और साउथ की फेमस एक्ट्रेस नगमा के रिलेशनशिप ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों को एक साथ कई बार मंदिर में साथ-साथ पूजा करते हुए भी देखा गया था। गांगुली की उस वक्त शादी हो चुकी थी। इन खबरों पर उनकी पत्नी डोना ने काफी गुस्सा जाहिर किया था और इन खबरों को अफवाह बताया था। इसी के बाद खबरों के अनुसार नगमा ने गांगुली से ब्रेक अप भी कर लिया था।
शिखर धवन-आयशा मुखर्जी
भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने 2012 में अपने से 10 साल बड़ी और तलाकशुदा आयशा मुखर्जी से 2012 में शादी की थी। 2014 में दोनों एक बेटे के माता-पिता भी बने। उनके बेटे का नाम जोरावर है। शादी के करीब 9 साल बाद आयशा ने अचानक इसी साल धवन से तलाक को लेकर एक पोस्ट किया था।
ब्रेट ली-एलिजाबेथ कैंप (लिज)
ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज रहे ब्रेट ली भी इस सूची में शामिल हैं। नकी पहली शादी जून 2006 में एलिजाबेथ (लिज) कैंप के साथ हुई थी। लेकिन 2009 में दोनों का तलाक हो गया। ली और लिज के तलाक की वजह ब्रिसबेन के एक रग्बी प्लेयर के साथ लिज का अफेयर था।
वहीं सिडनी हेराल्ड की खबर के अनुसार लिज ने ली को उनके खेल में व्यस्त रहने के कारण तलाक दिया था। इसके बाद ली ने 2014 में लाना एंडरसन से दूसरी शादी कर ली। शादी से पहले दोनों ने सालभर तक एक-दूसरे को डेट किया। शादी के बाद दिसंबर 2015 में लाना से ब्रेट ली को एक बेटी हुई, जिसका नाम उन्होंने हेलेना रखा।
तिलकरत्ने दिलशान-निलंका विथनगे
भारत में दिनेश कार्तिक और मुरली विजय की जो कहानी थी वैसी ही एक कहानी श्रीलंका क्रिकेट टीम से भी सामने आई। श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर रहे तिलकरत्ने दिलशान को उनकी पत्नी निलंका विथनगे ने तलाक दे दिया था। इसके बाद विथनगे ने श्रीलंका के ही ओपनर रहे उपुल थरंगा से शादी कर ली। वहीं दिलशान ने भी बाद में मंजुला थिलिनी से दूसरी शादी कर ली थी।