Ajay Jadeja on Team India Captaincy: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अनुपस्थिति में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टी20 में बतौर कप्तान शानदार काम किया है। न्यूजीलैंड के बाद उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में मेन इन ब्लू को जीत दिलाई। ऐसे में इस बात पर बहस जारी है कि क्या 29 साल के इस ऑलराउंडर को कप्तान बना देना चाहिए?
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा का कहना है कि जिस तरह से महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने विराट कोहली (Virat Kohli) को कप्तानी सौंप दी थी उसी तरह रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को बड़ा दिल दिखाते हुए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को कप्तानी दे देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विराट को बोर्ड या चयनकर्ताओं ने नहीं बल्कि धोनी ने कप्तान चुना था।
अजय जडेजा ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर क्या कहा?
अजय जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के बाद क्रिकबज पर हार्दिक पांड्या की कप्तानी को लेकर कहा, “हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने उमरान मलिक (Umran Malik) का अच्छे से इस्तेमाल किया। उन्होंने हर चीज सही किया। मैं उन्हें एक चीज कहूंगा एक हफ्ते पहले आप कप्तान नहीं थे और एक हफ्ते बाद आप नहीं हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि आपको उतनी तेजी से नहीं दौड़ना है जितना आप दौड़ रहे थे या फील्डिंग कर रहे थे। एक खिलाड़ी के रूप में आपको नीचे नहीं जाना चाहिए। आपको अकेले टीम के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं, क्योंकि आप एक चैंपियन खिलाड़ी के तौर पर नेतृत्व करने से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।”
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी का दिया उदाहरण
फिलहाल हमारे पास रोहित शर्मा हैं, जो कप्तानी कर रहे हैं और उनके रिकॉर्ड बताते हैं कि वह सबसे अच्छे कप्तान हैं। कभी कोई किंग इंतजार नहीं करता, उनको मौके का फायदा उठाना होता है। इंतजार करने का मतलब है कि यह किंग का अधिकार है वह किसे कमान देता है। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने विराट कोहली (Virat Kohli) को कप्तान चुना था, बोर्ड या चयनकर्ताओं ने नहीं। महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली को चुना और कहा कि मुझे लगता है कि आपको इसे यहां से आगे ले जाना चाहिए। मुझे लगता है कि ऐसा ही होना चाहिए।”