India vs New Zealand, 3rd ODI Match Records: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में 3 साल का सूखा खत्म किया। रोहित ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 1101 दिन शतकीय पारी खेली। यही नहीं, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने फुल टाइम कप्तान बनने के बाद पहली बार शतक (Hundred) लगाया है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने फुल टाइम कैप्टन बनने के 507 दिन बाद अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एकदिवसीय (One Day International) में यह 30वां और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 42वां शतक है। रोहित शर्मा ने शतक लगाते ही रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) और स्टीव स्मिथ (Steve Smith) की बराबरी की। रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने अपने करियर के दौरान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 30 शतक लगाए थे।

सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे नंबर पर पहुंचे रोहित शर्मा

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम (Australian Cricket Team) के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 42 शतक लगा चुके हैं। अब रोहित भी पोंटिंग और स्टीव स्मिथ के बराबर पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा ने ओपनिंग करते हुए 28 एकदिवसीय शतक लगाए हैं। इस मामले में शीर्ष पर सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन तेंदुलकर ने पारी की शुरुआत करते हुए 45 शतक लगाए हैं। सनत जयसूर्या ने भी ओपनिंग करते हुए 28 शतक लगाए थे।

सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 रन में लगाए 2 छक्के

इस बीच, सूर्यकुमार यादव ने भी छक्कों का शतक पूरा किया। सूर्यकुमार यादव न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में 9 गेंद में 14 रन ही बना पाए। हालांकि, इसमें उनके 2 छक्के शामिल थे। दूसरा छक्का लगाते ही सूर्यकुमार यादव के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के (टी20 इंटरनेशनल में 92 और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में 8 छक्के) हो गए।

सूर्यकुमार यादव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले 15वें भारतीय

सूर्यकुमार यादव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के 120वें और भारत के 15वें बल्लेबाज हैं। सूर्यकुमार यादव से पहले यह उपलब्धि हासिल करने वालों भारतीयों में रोहित शर्मा (Rohit Sharma), महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni), विराट कोहली (Virat Kohli), सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), युवराज सिंह (Yuvraj Singh), सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) , वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag), सुरेश रैना (Suresh Raina), केएल राहुल (KL Rahul), शिखर धवन (Shikhar Dhawan), हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya), कपिल देव (Kapil Dev) , ऋषभ पंत (Rishabh Pant), रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) शामिल हैं। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 519 छक्के लगाने वाले भारतीय हैं।