टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने स्टार स्पोर्ट्स पर निजता के हनन का आरोप लगाया है। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले रोहित शर्मा ने रविवार (19 मई) को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत रिकॉर्ड न करने को कहा था। बातचीत न सिर्फ रिकॉर्ड की गई बल्कि ऑन एयर भी चलाया गया। उन्होंने यहां तक कहा कि एक्सक्लूसिव कंटेंट, व्यूज और इंगेजमेंट पर फोकस फैंस, क्रिकेटर्स और क्रिकेट का विश्वास तोड़ देगा।
रोहित शर्मा ने आईपीएल 2024 में एक मैच से पहले मुंबई इंडियंस टीम के पूर्व साथी धवल कुलकर्णी और अन्य लोगों के साथ बातचीत करते हुए अपना एक वीडियो ब्रॉडकास्ट करने के लिए ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स की आलोचना की है। क्लिप में रोहित ने ब्रॉडकास्टर के कैमरामैन से अनुरोध किया कि वह उनकी बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड न करें। इसके बावजूद बातचीत प्रसारित की गई। इससे रोहित शर्मा और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सहायक कोच अभिषेक नायर से उनकी बातचीत का वीडियो वायरल हुआ था।
एक ऑडियो ने मेरा वॉट लगा दिया है
इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मैच के दौरान रोहित शर्मा ने धवल कुलकर्णी से बातचीत के दौरान उन्होंने देखा कि वीडियो रिकॉर्ड हो रहा है। उन्होंने हाथ जोड़कर कहा, ” भाई , ऑडियो बंद करो हां। कसमे से एक ऑडियो ने मेरा वॉट लगा दिया है।” आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का सफर समाप्त होने के दो दिन बाद रोहित ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ब्रॉडकास्टर के साथ उनकी निजता का उल्लंघन किया।
रोहित शर्मा ने क्या कहा?
रोहित शर्मा ने एक्स पर कहा, ” क्रिकेटरों की जिंदगी इतनी दखलंदाजी हो रही है कि कैमरे अब हमारे हर कदम और बातचीत को रिकॉर्ड कर रहे हैं जो हम अपने दोस्तों और साथियों के साथ ट्रेनिंग के दौरान या मैच के दिनों में निजता में कर रहे हैं। स्टार स्पोर्ट्स से मेरी बातचीत को रिकॉर्ड न करने के लिए कहने के बावजूद, इसे ऑन एयर किया गया, जो गोपनीयता का उल्लंघन है। एक्सक्लूसिव कंटेट और वियूज और इंगेजमेंट पर फोकस एक दिन प्रशंसकों, क्रिकेटरों और क्रिकेट के बीच के विश्वास को तोड़ देगी।”
मुंबई इंडियंस के लिए सीजन अच्छा नहीं रहा
रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन आसान नहीं रहा है। इस सीजन में आईपीएल में पहली गेंद फेंके जाने से पहले ही मुंबई इंडियंस विवादों से घिर गई थी। रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाना इसका सबसे बड़ा कारण था सीजन शुरू होने के बाद भी मुंबई के लिए समस्याएं खत्म नहीं हुईं। पांच बार की चैंपियन ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। 14 मैचों में केवल 8 अंकों के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे रही।