भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसकी घोषणा खेल मंत्रालय ने शुक्रवार यानी 21 अगस्त को की। रोहित के साथ पहलवान विनेश फौगाट, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और पैरा एथलीट मरियप्पन थंगवेलु को भी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। दूसरी ओर, तेज गेंदबाज इशांत शर्मा, स्प्रिंटर दूती चंद सहित 27 अन्य खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है।
महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल यह राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार पाने वाली पहली महिला हॉकी प्लेयर होंगी। साथ ही मणिका बत्रा भी पहली महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी होंगी। रेसलिंग में विनेश फोगाट दूसरी महिला खिलाड़ी बन जाएंगी। उनसे पहले साक्षी मलिक को 2016 में यह सम्मान दिया गया था। द्रोणाचार्य अवॉर्ड (लाइटाइम कैटेगरी) के लिए 8 लोगों को चुना गया है। द्रोणाचार्य अवॉर्ड (रेगुलर कैटेगरी) के लिए 5 लोगों का नाम तय किया गया है।
Cricketers Ishant Sharma and Deepti Sharma, athlete Dutee Chand, shooter Manu Bhaker among 27 sportspersons to be conferred with Arjuna Award. https://t.co/X2d7SNSc7j
— ANI (@ANI) August 21, 2020
15 स्पोर्ट्सपर्सन को ध्यानचंद अवॉर्ड के लिए चुना गया है। तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड के लिए 8 लोगों के नाम पर मुहर लगी। वहीं, पंजाब यूनिवर्सिटी (चंढ़ीगढ़) को मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी दिया जाएगा। रोहित शर्मा राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान पाने वाले चौथे क्रिकेटर होंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (1997-98), महेंद्र सिंह धोनी धोनी (2007) और विराट कोहली (2018) को यह सम्मान मिल चुका है। रोहित शर्मा के लिए साल 2019 कामयाबी भरा रहा था।
खासकर वनडे क्रिकेट में उनका प्रदर्शन बहुत शानदार रहा था। उन्होंने पिछले साल वनडे में 1490 रन बनाए थे। इसमें 7 शतकीय पारियां थीं। उन्होंने वर्ल्ड कप में 5 शतक जड़े थे, जो एक रिकॉर्ड है। विनेश फौगाट एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान हैं। वहीं स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मणिका बत्रा का 2018 में प्रदर्शन बहुत शानदार रहा था। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। वह एशियाई खेलों में वुमन्स सिंगल्स में कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं थीं।