वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को भारत ने हराकर फाइनल में जगह बनाई। वानखेड़े में 2011 में टीम इंडिया दूसरी बार चैंपियन बनी थी। 12 साल बाद इसी मैदान पर उसने चौथी बार फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रचा। रोहित शर्मा ने भारत के दिग्गज कप्तानों की सूची में जगह बना ली।

1975 से 2023 के बीच 48 साल में 13 बार वनडे विश्व कप हुआ है। 8 खिलाड़ियों ने भारत का नेतृत्व किया है, लेकिन केवल 4 ही वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचा पाए। इनमें से 2 ही चैंपियन बना पाए। एक को उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा। रोहित शर्मा से पहले भारत को वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाले कप्तान दिग्गज कपिल देव, सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी है।

कपिल और धोनी की कप्तानी में भारत चैंपियन बना

कपिल और धोनी की कप्तानी में भारत चैंपियन बना है। 1983 के बाद 2011 में दो बार वर्ल्ड कप जीता है। 2003 में गांगुली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने हरा दिया था। 1983 के बाद 2003 में टीम इंडिया दूसरी बार फाइनल में पहुंची थी। 20 साल का सूखा खत्म हुआ था। इसके 8 साल बाद 2011 में टीम इंडिया चैंपियन बनी और 28 साल का सूखा खत्म हुआ। रोहित शर्मा चाहेंगे कि वह कपिल और धोनी की तरह भारत को चैंपियन बनाएं।

वर्ल्ड कप में भारत के कप्तान

1975 और 1979 में श्रीनिवासराघवन वेंकटराघवन ने भारत का नेतृत्व किया था। 1983 और 1987 में कपिल देव कप्तान थे। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सबसे ज्यादा 3 बार वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी की है। वह 1992, 1996 और 1999 में कप्तान रहे। 2003 में सौरव गांगुली, 2007 में राहुल द्रविड़ कप्तान रहे। 2011 और 2015 में महेंद्र सिंह धोनी कप्तान रहे। 2019 में विराट कोहली कप्तान थे। 2023 में रोहित शर्मा कप्तान है।

वेस्टइंडीज से आगे निकलने का मौका

अगर भारत 19 नवंबर को खिताब जीतता है तो वह ऑस्ट्रेलिया के बाद सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप जीतने वाल देश बन जाएगा। वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ देगा, जो पहली बार वनडे वर्ल्ड कप नहीं खेल रहा है। वह मेजबान के तौर पर दूसरी बार चैंपियन बनेगा। वह ऐसा करने वाला पहला देश होगा।