रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शानदार शतक लगाया। इस दौरान स्टेडियम में उनकी पत्नी रितिका सजदेह भी मौजूद थीं। रितिका को रोहित का लकी चार्म माना जाता है। उनके रहने पर हिटमैन ने ज्यादातर मौकों पर बड़ी पारियां खेली हैं। रोहित ने इस पर 161 रन की पारी खेलकर रितिका को वैलेंटाइन डे से ठीक पहले शानदार उपहार दिया है।
रोहित ने 130 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। जब तक रोहित 90 से 100 के बीच रहे रितिका के एक्सप्रेशन लगातार बदलते रहे। 90 रन के बाद रितिका नर्वस नजर आ रही थीं। उन्होंने चश्मा लगा रखा था। इसके बावजूद भी वो नर्वसनेस को छिपा नहीं पा रही थीं। हमेशा की तरह उनका फिंगर क्रॉस था। जैसे ही रोहित का शतक पूरा हुआ, वैसे ही रितिका ने खड़े होकर उनके तालियां बजाईं। इस दौरान रितिका के चेहरे पर मुस्कान भी दिखाई दी। रोहित खास अवसरों पर उन्हें कभी निराश नहीं करते।
Ritika Sharma should be declared as a national Lucky Charm. #INDvsENG #ritika #rohit #rohitsharma45 pic.twitter.com/tG3wNjqLX3
— Niranjan Sharma (@Niranjan791) February 13, 2021
Valentine is near and you thought he will disappoint Ritika.
Be it his anniversary or valentine, he usually delivers on these occasions.#INDvsENG #rohit pic.twitter.com/eYaXJusypX— Himanshu Tripathi (@Himansh60846539) February 13, 2021
” Expecting someone to say it was valentine’s day gift for Ritika by Rohit Sharma..”@ImRo45@BCCI#INDvENG #ValentinesDay pic.twitter.com/o13ZvdFiaf
— Devansh Singh Solanki (@devansh_tweets) February 13, 2021
हिटमैन ने इससे पहले 2017 में वेडिंग एनिवर्सरी पर रितिका के सामने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 208 रन बनाए थे। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ ही 2017 में रितिका के बर्थडे के ठीक एक दिन बाद 22 दिसंबर को टी20 में 118 रन ठोक दिए थे। रोहित ने 2018 में वैलेंटाइन डे गिफ्ट से ठीक पहले 13 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 115 रनों की पारी खेली थी। रोहित की आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने इन आंकड़ों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी किया।
Well Played Rohit 161(231)
Rohit Sharma an Inspiration
Ritika always their to support Rohit Sharma, always love this beautiful couple #RohitSharma #Hitman ll #BCCI ll #INDvsENG_2021 pic.twitter.com/Iu39zQnTAd— Ritika Singh (@RitikaS24557252) February 13, 2021
रितिका को स्टेडियम में देखकर फैंस भी खुश थे। जैसे ही रोहित ने शतक पूरा किया लोग ट्विटर पर उनकी तारीफ करने लगे। एक फैन ने लिखा- जिस तरह रितिका रोहित को सपोर्ट करती हैं उससे यह फर्क नहीं पड़ता कि हिटमैन लगाए या आउट हो जाएं। हर आदमी ऐसी पत्नी चाहता है। एक दूसरे फैन ने लिखा- मैंने फोटो में अभी नोटिस किया कि रितिका फिंगर यहां भी क्रॉस हैं। एक फैन ने तो कहा कि रितिका टीम इंडिया और रोहित की लकी चार्म हैं।
Just noticed in this picture that Ritika has her fingers crossed yet again #INDvsENG #rohitsharma45 pic.twitter.com/e7tobDFAMm
— Sushant Kamble (@Ssushantkamble) February 13, 2021
The way Ritika supports Rohit !!!! Doesnt matter whether Hitman Sclres Century or Gets Out !!!! Everyone wishes for such a wife !! pic.twitter.com/8GaDg7KRFN
— Shakaal (@harvardian) February 13, 2021