मुंबई के पूर्व कप्तान व ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आईपीएल 2025 के 33वें मैच में हैदराबाद के खिलाफ अपनी टीम के लिए 16 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से 26 रन की तेज पारी खेली और इन छक्कों की मदद से वानखेड़े स्टेडियम पर छक्कों का शतक लगा दिया। इसके अलावा उन्होंने विराट कोहली, क्रिस गेल, किरोन पोलार्ड और एमएस धोनी की खास लिस्ट में भी अपनी जगह बना ली।

इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और इसके बाद हैदराबाद की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन बनाए। इसके जबाव में मुंबई ने 18.1 ओवर में 6 विकेट पर 166 रन बनाकर मैच जीत लिया और ये मुंबई की 7वें मैच में तीसरी जीत रही। रोहित ने इस मैच में भी अच्छी शुरुआत की, लेकिन वो बड़ा स्कोर बनाने में फिर कामयाब नहीं हो पाए।

वानखेड़े स्टेडियम में रोहित ने पूरा किया छक्कों शतक

रोहित शर्मा ने हैदराबाद के खिलाफ अपनी पारी के दौरान 3 छक्के लगाए और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वो 100 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। रोहित शर्मा अब तक इस मैदान पर 102 छक्के लगा चुके हैं। आईपीएल में वो किसी मैदान पर 100 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने। इससे पहले कोहली और गेल ऐसा कमाल कर चुके हैं। कोहली ने बेंगलुरु में जबकि गेल ने भी बेंगलुरु में ही 100 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कमाल किया है।

आईपीएल में एक मैदान पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज (Most Sixes in a Ground in IPL)

130 छक्के – विराट कोहली बेंगलुरु में
127 छक्के – क्रिस गेल बेंगलुरु में
102 छक्के – रोहित शर्मा वानखेड़े में
85 छक्के – किरोन पोलार्ड वानखेड़े में
84 छक्के – आंद्रे रसेल ईडन गार्डन में

मुंबई के लिए रोहित ने लगाए 250 छक्के

रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के लिए 250 छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। टी20 क्रिकेट में एक टीम के लिए 250 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कमाल रोहित से पहले कोहली, गेल, पोलार्ड और एमएस धोनी कर चुके हैं। कोहली और गेल ने आरसीबी के लिए जबकि पोलार्ड ने ऐसा मुंबई के लिए तो वहीं धोनी सीएसके के लिए ऐसा कर चुके हैं।

टी20 में किसी टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के

296 – विराट कोहली (RCB)
263 – क्रिस गेल (RCB)
258 – कीरोन पोलार्ड (MI)
256 – एमएस धोनी (CSK)
251 – रोहित शर्मा (MI)
240 – एबी डिविलियर्स (RCB)
219 – सुरेश रैना (CSK)
214 – आंद्रे रसेल (KKR)

आईपीएल में वानखेड़े में सबसे ज्यादा छक्के

102 – रोहित शर्मा
85 – किरोन पोलार्ड
46- सूर्यकुमार यादव
43 – अंबाती रायुडू
41 – जोस बटलर