भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के परिवार में अब तक केवल उनकी मां और बहन ही थीं। हालांकि अब इस परिवार में नए शख्स की एंट्री हो गई है। यह एंट्री है पंत के होने वाले जीजा जी की। इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज की बहन साक्षी पंत ने सगाई कर ली है। पंत ने सोशल मीडिया पर सगाई के फंक्शन की तस्वीरें भी शेयर की हैं।
ऋषभ पंत के परिवार में नई एंट्री
साक्षी पंत ने नौ साल से बॉयफ्रेंड रहे अंकित चौधरी से सगाई की। साक्षी लहंगे में बेहद ही प्यारी लग रही थी। वहीं ऋषभ पंत काले रंग के कोट-पैंट में नजर आए। पंत ने इंस्टाग्राम पर बहन की सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘बहुत मुबारक मेरी बहन’। इन तस्वीरें में साक्षी के मंगेतर अंकित के अलावा मां भी नजर आईं।
साक्षी ने शेयर की तस्वीरें
साक्षी ने खुद भी सगाई की तस्वीरें शेयर की और कैप्शन में लिखा, ‘जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत। सगाई हो गई। नौ साल हो गए हैं और सफर जारी है।’साक्षी ने यहां यह भी बताया कि सगाई पांच जनवरी को हुई थी। साक्षी और अंकित लंदन में रहते हैं। अंकित ने लंदन जाने से पहले एमिटी यूनिवर्सिटी से एमबीए किया था।
साक्षी ऋषभ पंत से दो साल बड़ी हैं। वह सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर डेढ़ लाख से ज्यादा फलोअर हैं। साक्षी बहुत ही स्टाइलिश हैं। वह अपने भाई को चीयर करने के लिए अकसर स्टेडियम में नजर आती हैं। चाहे दिल्ली कैपिटल्स के मैच हो या फिर टीम इंडिया के।
दुबई में नया साल मना कर लौटे ऋषभ पंत
ऋषभ पंत की बात करें तो वह काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं। 2022 के अंत में पंत का कार एक्सीडेंट हो गया था जिसके बाद लंबे समय तक उनका इला चला। वह फिलहाल बेंगलुरु के एनसीए में हैं। क्रिसमस से पहले दुबई चले गए थे। यहीं पर उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी और उनके परिवार के साथ नया साल मनाया था।
