इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के 28वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 82 रन से हरा दिया। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 194 रन बनाए। जवाब में केकेआर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 112 रन ही बना सकी।
केकेआर के आंद्रे रसेल 10 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। टॉम बैंटन 12 गेंद पर 8 रन बनाकर नवदीप सैनी की गेंद पर बोल्ड हो गए। वॉशिंगटन सुंदर ने इसके बाद नीतीश राणा को क्लीन बोल्ड कर दिया। वे 14 गेंद पर 9 रन ही बना सके। शुभमन गिल रन आउट हो गए। गिल ने 25 गेंद पर 34 रन लगाए। कप्तान दिनेश कार्तिक (1) को युजवेंद्र चहल ने बोल्ड किया। इयॉन मॉर्गन (8) को वॉशिंगटन सुंदर ने आउट किया।
आरसीबी के लिए एबी डिविलियर्स ने विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 33 गेंद पर 73 रन बनाए। डिविलियर्स ने अपनी पारी में 5 चौके और 6 छक्के लगाए। डिविलियर्स ने 23 गेंद पर ही अर्धशतक लगा दिया। उन्होंने विराट कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 गेंद पर 100 रनों की साझेदारी की। कोहली ने 28 गेंद पर 33 रन बनाए।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 82 रन से हरा दिया। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 194 रन बनाए। जवाब में केकेआर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 112 रन ही बना सकी। वॉशिंगटन सुंदर ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए।
कोलकाता की टीम मुश्किल में है। आरसीबी ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। केकेआर के 7 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। राहुल त्रिपाठी क्रीज पर हैं। आंद्रे रसेल 10 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने इसुरू उदाना को दो चौके और एक छक्का मारा, लेकिन उनकी ही गेंद पर आउट हो गए। पैट कमिंस 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। क्रिस मॉरिस की गेंद पर देवदत्त पडिक्कल ने उनका कैच लिया।
कोलकाता की टीम ने 12 ओवर में 5 विकेट पर 69 रन बना लिए हैं। आंद्रे रसेल और राहुल त्रिपाठी क्रीज पर हैं। कप्तान दिनेश कार्तिक (1) को युजवेंद्र चहल ने बोल्ड किया। इयॉन मॉर्गन (8) को वॉशिंगटन सुंदर ने आउट किया। दोनों खिलाड़ियों का बल्ला आज नहीं चला। केकेआर की टीम मुश्किल में है।
आरसीबी की टीम मैच में पकड़ बनाई हुई है। कोलकाता के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 61 रन बना लिए हैं। दिनेश कार्तिक 1 और इयॉन मॉर्गन 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम को दूसरा झटका नीतीश राणा के रूप में लगा। वॉशिंगटन सुंदर ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। वे 14 गेंद पर 9 रन ही बना सके। शुभमन गिल 10वें ओवर में रन आउट हो गए। इसुरू उदाना के थ्रो पर डिविलियर्स ने उन्हें रनआउट कर दिया। गिल ने 25 गेंद पर 34 रन लगाए। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया।
कोलकाता को पहला झटका चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर पर लगा। टॉम बैंटन 12 गेंद पर 8 रन बनाकर नवदीप सैनी की गेंद पर बोल्ड हो गए। शुभमन गिल 14 रन बनाकर नाबाद हैं। बैंटन के आउट होने के बाद नीतीश राणा क्रीज पर आए हैं। दोनों बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने के अलावा विकेट भी संभालकर रखना होगा।
आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 194 रन बनाए। आरसीबी के लिए एबी डिविलियर्स ने विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 33 गेंद पर 73 रन बनाए। डिविलियर्स ने अपनी पारी में 5 चौके और 6 छक्के लगाए। डिविलियर्स ने 23 गेंद पर ही अर्धशतक लगा दिया। उन्होंने विराट कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 गेंद पर 100 रनों की साझेदारी की। कोहली ने 28 गेंद पर 33 रन बनाए।
आरसीबी ने 18 ओवर में 2 विकेट पर 165 रन बना लिए हैं। टीम के कप्तान विराट कोहली 22 गेंद पर 21 और एबी डिविलियर्स 26 गेंद पर 57 रन बनाकर खेल रहे हैं। डिविलियर्स ने 23 गेंद पर अर्धशतक ठोक दिया। उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए। डिविलियर्स ने आंद्रे रसेल की गेंद को स्टे़डियम के बाहर भेज दिया।
आरसीबी की टीम ने 16 ओवर में दो विकेट पर 129 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली और एबी डिविलियर्स क्रीज पर मौजूद हैं। कोहली 21 गेंद पर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक एक भी बाउंड्री नहीं लगाया है। दूसरी ओर, एबी डिविलियर्स ने आते ही तूफानी पारी शुरू कर दी है। वे 15 गेंद पर 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए हैं। डिविलियर्स ने कमलेश नागरकोटी की गेंद पर दो छक्के और एक चौका लगाया।
आरसीबी ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 99 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और एबी डिविलियर्स क्रीज पर हैं। एरॉन फिंच अर्धशतक से चूक गए। 47 रन के निजी स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें बोल्ड किया। फिंच ने 4 चौके और एक छक्का लगाया। कोहली ने 11 और एबी डिविलियर्स ने 5 रन बना लिए हैं। डिविलियर्स ने चौके से पारी की शुरुआत की।
आरसीबी ने 12 ओवर में एक विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। एरॉन फिंच अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंंने 43 रन बना लिए हैं। दूसरे छोर पर कप्तान विराट कोहली हैं। कोहली ने 14 गेंद पर 11 रन बनाए हैं।
आरसीबी को पहला झटका देवदत्त पडिक्कल के रूप में लगा। वे 23 गेंद पर 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पडिक्कल ने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। उन्हें आंद्रे रसेल ने क्लीन बोल्ड कर दिया। पडिक्कल के आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर आए हैं। एरॉन फिंच 23 गेंद पर 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। पडिक्कल और फिंच ने पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की।
आरसीबी के ओपनर एरॉन फिंच और देवदत्त पडिक्कल ने टीम को तूफानी शुरुआत दी है। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 27 रन बना लिए हैं। फिंच 8 गेंद पर 15 और पडिक्कल 10 गेंद पर 12 रन बनाए हैं। फिंच ने पैट कमिंस को चौका और प्रसिद्ध कृष्णा को छक्का मारा। वहीं, पडिक्कल ने कमिंस को दो चौके लगाए।
शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा, इयॉन मॉर्गन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर, कप्तान), आंद्रे रसेल, टॉम बैंटन, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती।
देवदत्त पडिक्कल, एरॉन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, इसुरू उदाना, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल।
दोनों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो बंगलौर ने मोहम्मद सिराज को टीम में वापिस बुलाया है। गुरकीरत सिंह मान को बाहर कर दिया गया है। कोलकाता ने टीम में एक बदलाव करते हुए सुनील नरेन को टीम से बाहर कर दिया है। उनके स्थान पर टॉम बैंटन को शामिल किया गया है।
तेज गेंदबाजी में पिछले मैच में कोलकाता के शिवम मावी नहीं खेले थे। उनके स्थान पर प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया गया था। प्रसिद्ध ने भी काफी प्रभावित किया था। कोलकाता का तेज गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है। पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी के अलावा प्रसिद्ध और मावी, सभी उम्दा प्रदर्शन कर रहे हैं।
क्रिस मॉरिस का कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ प्रदर्शन शानदार रहा है। मॉरिस ने केकेआर के दो फिनिशर के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की है। उन्होंने टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक और आंद्रे रसेल को तीन-तीन बार आउट किया है।
विराट कोहली का प्रदर्शन पिछले तीन मुकाबलों में कोलकाता नाइटराइडर्स के सामने शानदार रहा है। अगर पिछली छह पारियों की बात करें तो कोहली ने केकेआर के खिलाफ 0, 5, 31, 68*, 84 और 100 रन बनाए हैं। वे इस मुकाबले में कोलकाता की टीम को परेशान कर सकते हैं। विराट ने आईपीएल 2020 में दो अर्धशतक लगाए हैं और वे बेहतरीन फॉर्म में हैं।
केकेआर के लिए कार्तिक का लय में आना शुभ संकेत है जिन्होंने पंजाब के खिलाफ 29 गेंद में 58 रन की शानदार पारी खेली। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल भी लय में है। सुनील नरेन की जगह पारी का आगाज कर रहे राहुल त्रिपाठी ने सीएसके के खिलाफ 81 रन बनाये लेकिन पंजाब के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चला। नीतीश राणा और इंग्लैंड के कप्तान मोर्गन लगातार अच्छी बल्लेबाजी करने में विफल रहे है।
मैच में कोलकाता के पास जीत की हैट्रिक लगाने का मौका रहेगा। केकेआर ने पिछले दोनों मैच आखिरी ओवरों में रोमांचक तरीके से जीते हैं। पहले उसने चेन्नई को 10 रन और फिर पंजाब को 2 रन से हराया था। वहीं, आरसीबी ने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी।