खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा गुरुवार (23 जनवरी) को 9 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेले। जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुंबई के लिए ओपनिंग करने वाले रोहित का प्रदर्शन काफी खराब रहा। वह 19 गेंद पर सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें उमर नजीर ने आउट किया। रोहित शर्मा के खेलने की वजह मुंबई की टीम को प्लेइंग 11 में बदलाव करना पड़ा।

रोहित और यशस्वी जायसवाल की वापसी के कारण आयुष म्हात्रे और अंगकृष रघुवंशी को बाहर बैठना पड़ा। अंगकृष तो खैर मुंबई के स्क्वाड में हीं नहीं हैं, लेकिन आयुष म्हात्रे का रिकॉर्ड शानदार है। आयुष म्हात्रे की उम्र 17 साल है। उन्होंने इसी रणजी सीजन में डेब्यू किया और 2 शतक जड़ चुके हैं। मजेदार बात यह है कि रोहित शर्मा के इंटरनेशनल डेब्यू के 24 दिन बाद आयुष म्हात्रे का जन्म हुआ।

आयुष म्हात्रे का प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल डेब्यू 23 जून 2007 को किया। भारत और आयरलैंड के बीच बेलफास्ट में यह मैच खेला गया था। आयुष म्हात्रे का जन्म 16 जुलाई 2007 को हुआ था। नवंबर 2024 में सर्विसेज के खिलाफ फर्स्ट क्लास डेब्यू करने वाले आयुष ने अबतक 6 मैच की 11 पारी में 40.09 के औसत से 441 रन बनाए हैं। इसमें 2 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है।

रोहित शर्मा के फैन हैं आयुष म्हात्रे

आयुष म्हात्रे का सफर काफी संघर्षों से भरा रहा है। वह रोहित शर्मा के फैन हैं। म्हात्रे सुबह 4:15 बजे उठते थे। अपने घर विरार से सुबह 5 बजे की ट्रेन पकड़ते थे, जो मुंबई शहर से 46 किलोमीटर दूर है। वह अभ्यास सत्र के लिए प्रसिद्ध ओवल मैदान पहुंचते थे। आक्रामक बल्लेबाजी शैली के कारण चयनकर्ताओं को उन्हें सीनियर टीम में शामिल किया। पूरी खबर पढ़ें