रणजी ट्रॉफी 2025-26 के पहले राउंड में झारखंड के कप्तान इशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले दिन शतक ठोक चुके इशान दूसरे दिन गुरुवार (16 अक्टूबर) को दोहरा शतक से चूक गए। दूसरी ओर कानपुर के ग्रीन पार्क में उत्तर प्रदेश के खिलाफ आंध्र को केएस भरत के बाद शेख रशीद ने शतक जड़कर मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। हैदराबाद के खिलाफ सनत सांगवान और आयुष डोसेजा ने शतक जड़कर दिल्ली को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
इशान किशन दोहरा शतक से चूके
तमिलनाडु के खिलाफ पहले दिन 125 रन बनाकर नाबाद रहे झारखंड के कप्तान इशान किशन दूसरे दिन 48 रन और बनाकर आउट हो गए। उन्हें आर अंबरिश ने शाहरुख खान के हाथों कैच कराया। इशान ने 247 गेंद पर 6 छक्के और 15 चौके की मदद से 173 रन बनाए। उनकी इस पारी के दम पर झारखंड 370 के ऊपर पहुंच गया।
केएस भरत के बाद शेख रशीद का शतक
उत्तर प्रदेश के खिलाफ आंध्र को केएस भरत के बाद शेख रशीद ने शतक जड़कर मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के नौजवान खिलाड़ी रशीद ने खबर लिखे जाने तक 278 गेंद पर 130 रन ठोक दिए थे। केएस भरत 142 रन बनाकर आउट हुए।
ऑस्ट्रेलिया दौरे से नजरअंदाज किए गए इशान किशन ने बल्ले से दिया जवाब, 14 चौके और 2 छक्के लगा ठोका शतक
सनत सांगवान और आयुष डोसेजा ने शतक जड़ा
दिल्ली के लिए सनत सांगवान और आयुष डोसेजा ने बेहतरीन शतक जड़ा। खबर लिखे जाने तक सांगवान ने 115 और डोसेजा ने 149 रन बनाए थे। आंध्र के खिलाफ दिल्ली ने 111.5 ओवर में 3 विकेट पर 342 रन बना लिए थे। हालांकि, यश ढुल का बल्ला नहीं चला। वह खाता नहीं खोल पाए। कप्तान आयुष बडोनी ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 53 रन बनाए।