रणजी ट्रॉफी 2025-26 के छठे राउंड में गुरुवार (22 जनवरी) को भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कप्तानी का डेब्यू किया। मुंबई खिलाफ मैच में हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, लेकिन कप्तान सिराज पहले सत्र में विकेट के लेने के लिए इंतजार करना पड़ा। सिराज के अलावा भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल और रविंद्र जडेजा भी रणजी ट्रॉफी के इस राउंड का हिस्सा हैं। दोनों आमने सामने हैं और गिल की अगुआई वाली पंजाब के खिलाफ सौराष्ट्र की टीम संकट में है। वह पहले सत्र में ही 6 विकेट गंवा चुकी है। जडेजा भी पवेलियन लौट चुके हैं।
सिराज विकेट के लिए जूझे
हैदराबाद के खिलाफ मुंबई ने अच्छी शुरुआत की। मुंबई ने 27 ओवर में 2 विकेट पर 66 रन बना लिए। अखिल हेरवाडकर के तौर पर मुंबई को पहला झटका लगा। रोहित रायुडू ने उनका विकेट झटका। उन्होंने 71 गेंद पर 27 रन बनाए। मोहम्मद सिराज को आकाश आनंद का विकेट मिला। उन्होंने 77 गेंद पर 35 रन बनाए। सिराज को पहला विकेट 8वें ओवर में मिला। उन्होंने 3 मेडन किए और 14 रन देकर 1 विकेट लिया। सिराज के अगुआई में नितीश कुमार रेड्डी भी खेल रहे हैं।
पंजाब के खिलाफ सौराष्ट्र बैकफुट पर
पंजाब के खिलाफ सौराष्ट्र बैकफुट पर है। उसने 32.2 ओवर में 136 रन पर 6 विकेट गंवा दिए। पंजाब के लिए हरप्रीत बरार और जस इंदर ने 2-2 विकेट लिए। सनवीर सिंह और प्रतित दत्ता ने 1-1 विकेट झटके। रविंद्र जडेजा 6 गेंद पर 7 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जस इंदर ने पवेलियन भेजा। सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।
इंदौर में महिला ने क्यों पकड़ा था रोहित शर्मा का हाथ? महिला ने खुद वीडियो जारी कर बताई वजह
जय गोहिल का अर्धशतक
हार्दिक देसाई 13, चिराग जानी 8, अर्पित वासवाड़ा 2,रविंद्र जडेजा 7, प्रेरक मांकड़ 32 और सम्मर गज्जर बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे। पंजाब ने 37 ओवर में 6 विकेट पर 151 रन बना लिए हैं। जय गोहिल 97 गेंद पर 73 और हेतविक कोटक 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
