Punjab vs Mumbai IPL 2023 Live Streaming Details: पिछले मैच में अप्रत्याशित जीत के बाद अपना अभियान पटरी पर लाने के प्रयासों में जुटी मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में बुधवार को मोहाली में होने वाले मैच में पंजाब किंग्स की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। मुंबई और पंजाब दोनों टीमों के लिए यह मैच महत्वपूर्ण है।

Match Ended

Indian Premier League, 2023

Punjab Kings 
214/3 (20.0)

vs

Mumbai Indians  
216/4 (18.5)

Match Ended ( Day – Match 46 )
Mumbai Indians beat Punjab Kings by 6 wickets

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पिछले सत्र में दसवें यानी आखिरी स्थान पर रही थी। इस बार भी अब तक उसकी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम के 8 मैच में 8 अंक हैं, वह 7वें स्थान पर है। ऐसे में एक हार से टीम के लिए आगे की राह कांटों भरी हो जाएगी।

शिखर धवन की अगुआई वाली पंजाब किंग्स के नौ मैच में 10 अंक हैं। वह छठे स्थान पर है। वह इस मैच में जीत दर्ज करके प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को मजबूत करना चाहेगी। पंजाब किंग्स आक्रामक क्रिकेट खेलती है, लेकिन शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव उसकी सबसे बड़ी चिंता है।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats

आईपीएल 2023: ये है पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी जानकारी।

कब खेला जाएगा आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला?
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच 3 मई (बुधवार) शाम को होगा।

कहां खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच?
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच मोहाली (Mohali) के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम (Punjab Cricket Association IS Bindra Stadium) में खेला जाएगा।

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच कितने बजे शुरू होगा?
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होना है।

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 के मैच में कितने बजे टॉस होगा?
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 के मैच में टॉस शाम 07:00 बजे होना है।

कौन से टीवी चैनल पर चैनल पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 मैच का प्रसारण होगा?
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। दर्शक हिंदी, भोजपुरी, अंग्रेजी समेत कई अन्य भाषाओं में भी लाइव कॉमेंट्री का लुत्फ ले सकते हैं।

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच को भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।