IPL 2024, PBKS vs MI: आईपीएल 2024 के 33वें लीग मैच में पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस के साथ हुआ। इस मैच में पंजाब की टीम ने टॉस जीता था और फिर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव के 78 रन साथ ही रोहित शर्मा के 36 रन तो वहीं तिलक वर्मा के नाबाद 34 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट पर 192 रन बनाए। इस मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या 6 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं इशान किशन ने 8 रन की पारी खेली। पंजाब की तरफ से हर्षल पटेल सबसे सफल गेंदबाज रहे और 3 शिकार किए जबकि कप्तान सैम करन ने 2 तो वहीं कैगिसो रबाडा को एक सफलता मिली।

इस मैच में पंजाब की शुरुआत काफी खराब रही और टीम के 4 विकेट सिर्फ 14 रन के स्कोर पर ही गिर गए। कप्तान सैम करन इस मैच में 6 रन जबकि रिली रोसो और लिविंगस्टोन एक-एक रन पर आउट हो गए तो वहीं प्रभसिमरन सिंह डक पर आउट हुए। शशांक सिंह ने 41 रन की पारी खेलकर पंजाब को संभालने का काम किया। इसके बाद आशुतोष शर्मा ने 28 गेंदों पर 61 रन की पारी खेलकर टीम की उम्मीद को जगाई तो वहीं हरप्रीत बरार ने 21 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए और पंजाब को 9 रन से हार मिली। इस जीत के बाद मुंबई के 6 अंक हो गए हैं और ये टीम अंकतालिका में 7वें नंबर पर आ गई है। इस मैच में बुमराह और कोएत्जी ने 3-3 जबकि आकाश, हार्दिक और श्रेयस गोपाल को एक-एक सफलता मिली।

Match Ended

Indian Premier League, 2024

Punjab Kings 
183 (19.1)

vs

Mumbai Indians  
192/7 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 33 )
Mumbai Indians beat Punjab Kings by 9 runs

Live Updates

मुंबई ने रोमांचक मैच में पंजाब को 9 रन से हरा दिया।

19:44 (IST) 18 Apr 2024
IPL 2024, PBKS vs MI: तीन ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 27/1

कगिसो रबाडा तीसरा ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर इशान किशन को हरप्रीत बराड़ के हाथों कैच करा दिया। इशान 8 गेंद में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इशान की जगह सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए आए हैं। सूर्यकुमार ने चौथी और पांचवीं गेंद पर चौके लगाए। तीन ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर एक विकेट पर 27 रन है। रोहित के 5 गेंद में 10 और सूर्यकुमार यादव के 5 गेंद में 9 रन हैं।

19:42 (IST) 18 Apr 2024
IPL 2024, Live Cricket Score: अर्शदीप के ओवर में पड़े 2 चौके

अर्शदीप सिंह दूसरा ओवर लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर इशान किशन ने चौका लगाया। रोहित ने उनकी पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। दो ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 18 रन है। रोहित के 5 गेंद में 10 रन है। इशान किशन के 7 गेंद में 8 रन हैं।

19:40 (IST) 18 Apr 2024
IPL 2024, PBKS vs MI Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस का खुला खाता

मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा और इशान किशन ने पारी की शुरुआत की। पंजाब किंग्स के लिए लियाम लिविंगस्टोन पहला ओवर लेकर आए। इशान ने उनकी दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। रोहित ने ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाया।

19:09 (IST) 18 Apr 2024
IPL 2024, PBKS vs MI Live Cricket Score: ये है पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: रिले रोसौव, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।

19:08 (IST) 18 Apr 2024
IPL 2024, PBKS vs MI Live Score: ये है मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्जी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह।

19:06 (IST) 18 Apr 2024
Live Cricket Score, IPL 2024, PBKS vs MI: पंजाब किंग्स ने टॉस जीता

पंजाब किंग्स ने टॉस जीत लिया है। कप्तान टॉम करन ने गेंदबाजी चुनी है। टॉस जीतने के बाद उन्होंने बताया कि प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए हैं। जॉनी बेयरस्टो की जगह रिले रोसौव आए हैं और अथर्व तायडे भी बाहर हैं। हार्दिक पंड्या ने बताया कि वह पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे।

18:57 (IST) 18 Apr 2024
IPL 2024, PBKS vs MI Live Score: थोड़ी देर में टॉस

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से मु्ल्लांपुर स्थित स्टेडियम में खेला जाना है। मैच के लिए थोड़ी देर में टॉस होने वाला है। उसी समय दोनों टीमें अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान करेंगी। मैच के लाइव स्कोर और उससे जुड़े सभी अपडेट्स के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ बने रहें।

18:40 (IST) 18 Apr 2024
Live Cricket Score, IPL 2024, PBKS vs MI: इशान के लिए चुनौती होंगे अर्शदीप सिंह

इशान किशन को आईपीएल में अर्शदीप सिंह ने 12 गेंदों में तीन बार आउट किया है, लेकिन उनके खिलाफ मुंबई के ओपनर का स्ट्राइक रेट 208.3 का है। हालांकि, कगिसो रबाडा के खिलाफ इशान किशन ने 33 गेंदों पर 58 रन बनाए हैं और एक बार अपना विकेट गंवाया।

18:22 (IST) 18 Apr 2024
Live Cricket Score, IPL 2024, PBKS vs MI: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड

आईपीएल में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 31 मैच खेले गए हैं। इनमें से 15 मैच पंजाब किंग्स ने जीते हैं, जबकि 16 मुकाबले मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किए हैं। आईपीएल 2020 से मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। हालांकि, इसमें भी मुंबई इंडियंस 4-3 से आगे है।

18:07 (IST) 18 Apr 2024
IPL 2024, PBKS vs MI Live Score: मुल्लांपुर स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

आईपीएल 2024 में मुल्लांपुर स्टेडियम पर जितने मैच खेले गए हैं, उनमें ओस का ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा है। इसके बावजूद कप्तानों ने इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करना ही पसंद किया है। उम्मीद है कि तेज गेंदबाज मददगार परिस्थितियों में बढ़त बनाए रखेंगे।

18:04 (IST) 18 Apr 2024
IPL 2024, Live Cricket Score: शशांक सिंह कैसे बने पावर हिटर

आईपीएल को दिए इंटरव्यू में शशांक सिंह ने बताया कि विज़ुअलाइजेशन और अभ्यास के माध्यम से इसे लागू किया। इसके अलावा एमएस धोनी और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों से सीखना।

17:53 (IST) 18 Apr 2024
IPL 2024, PBKS vs MI Live Cricket Score: हार्दिक को निशाना बनाएंगे पंजाब किंग्स के फिनिशर्स

हार्दिक पंड्या की गेंद के साथ खराब फॉर्म उन्हें पंजाब किंग्स के फिनिशर्स के लिए एक आसान लक्ष्य बना सकता है। पंजाब किंग्स के फिनिशर्स इस समय अच्छी फॉर्म में हैं। शशांक सिंह इस आईपीएल में 205.36 की स्ट्राइक रेट के साथ तेज गेंदबाजों की गेंदों की बखिया उधेड़ रहे हैं। ओपनिंग में आशुतोष शर्मा ने अपनी तीन पारियों में लगातार 182 से ऊपर का स्ट्राइक रेट बरकरार रखा है। इस सीजन 10+ ओवर वाले गेंदबाजों में हार्दिक पंड्या की इकॉनमी 12 की है, जो टूर्नामेंट में दूसरी सबसे खराब है।

17:15 (IST) 18 Apr 2024
Live Cricket Score, IPL 2024, PBKS vs MI: ऐसी हो सकती है मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस की संभावित एकादश: रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, श्रेयस गोपाल, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह, आकाश मधवाल। (इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प: सूर्यकुमार यादव)

17:14 (IST) 18 Apr 2024
IPL 2024, PBKS vs MI Live Score: ऐसी हो सकती है पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स संभावित एकादश: जॉनी बेयरस्टो, अथर्व तायडे, सैम करन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा। (इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प: प्रभसिमरन सिंह/राहुल चाहर)

16:50 (IST) 18 Apr 2024
IPL 2024, Live Cricket Score: पंजाब किंग्स ने इस सीजन प्लेइंग इलेवन में नहीं किए ज्यादा बदलाव

प्रतिकूल नतीजों के बावजूद पंजाब किंग्स ने इस सीजन ज्यादा बदलाव नहीं किया है और प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो और जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ियों को लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए समर्थन दिया है। अब पीबीकेएस को अपने शीर्ष क्रम से उम्मीद होगी कि अगर उन्हें अपने अभियान को पटरी पर लाना है तो नए घरेलू मैदान की परिस्थितियों को बेहतर ढंग से समझना होगा।

16:32 (IST) 18 Apr 2024
IPL 2024, PBKS vs MI Live Cricket Score: परेशानियों से जूझ रहा पंजाब किंग्स का टॉप ऑर्डर

इसके विपरीत पंजाब किंग्स का शीर्ष क्रम परेशानी से जूझ रहा है। उनके टॉप-3 बल्लेबाजों ने केवल 382 रन बनाए हैं, जो कि आईपीएल 2024 में सबसे कम है। एकमात्र 50+ पारी उनके कप्तान शिखर धवन के बल्ले से आई है। जो अभी चोटिल हैं। उनके कंधें की चोट ने पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी समस्याएं बढ़ा दी हैं।

15:41 (IST) 18 Apr 2024
Live Cricket Score, IPL 2024, PBKS vs MI: मुल्लांपुर में पावरप्ले में बैट से नहीं निकलते रन

मुल्लांपुर स्टेडियम की पिच पावरप्ले में सबसे कम स्कोरिंग रही है। यहां पावरप्ले में सिर्फ 7.28 रन रेट से ही रन बन पाए हैं, जबकि सीजन का औसत 9.18 का है। यहां फॉर्म में चल रहे मुंबई इंडियंस की जीत की राह पर लौटने की संभावनाएं इस बात पर भी निर्भर करेगी कि उसके सलामी बल्लेबाज टीम को कैसी शुरुआत देते हैं।

15:00 (IST) 18 Apr 2024
IPL 2024, PBKS vs MI Live Score: पावरप्ले में मुंबई इंडियंस का शानदार प्रदर्शन

इशान किशन मुंबई इंडियंस को लगातार धमाकेदार शुरुआत दे रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन केवल एक बार MI ने पावरप्ले में 50 से कम रन बनाए हैं।नवास्तव में MI आईपीएल 2024 में पावरप्ले में तीसरी सबसे अच्छी टीम है। उसने अब तक 10.67 के रन-रेट के साथ रन बनाए हैं। उसकी ओर से पावरप्ले में सर्वाधिक छक्के (23) भी लगाए गए हैं।

14:20 (IST) 18 Apr 2024
IPL 2024, PBKS vs MI Live Cricket Score: रोहित-इशान और शशांक-आशुतोष अपनी-अपनी टीम को दिला रहे बेहतर शुरुआत

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों टीमों के पास कुछ बल्लेबाज हैं जो टीम के लिए जिम्मेदारी निभा रहे हैं। मेजबान टीम के लिए शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा की अनकैप्ड जोड़ी उन्हें परेशानी से बचा रही है। एमआई के लिए रोहित शर्मा और इशान किशन की अनुभवी सलामी जोड़ी है।

14:04 (IST) 18 Apr 2024
मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह, आकाश मधवाल, डेवाल्ड ब्रेविस, नमन धीर, नेहल वढेरा, हार्विक देसाई, शम्स मुलानी, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, नुवान तुषारा, क्वेना मफाका, ल्यूक वुड, पीयूष चावला

14:03 (IST) 18 Apr 2024
PBKS की पूरी टीम

पंजाब किंग्स टीम: अथर्व तायडे, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर, विधाथ कवरप्पा, हरप्रीत सिंह भाटिया, नाथन एलिस, तनय त्यागराजन, शिवम सिंह, शिखर धवन, राइली रुसो, क्रिस वोक्स, ऋषि धवन, सिकंदर रजा, प्रिंस चौधरी, विश्वनाथ सिंह

13:39 (IST) 18 Apr 2024
IPL 2024, PBKS vs MI: बुमराह और रबाडा कर रहे कमाल

मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह (इकॉनमी रेट 6.08) ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। पंजाब किंग्स के पास कगिसो रबाडा हैं, जिनका इकॉनमी रेट 7.95 का है। आईपीएल 2024 में कगिसो रबाडा भी शानदार फॉर्म में हैं।

13:24 (IST) 18 Apr 2024
IPL 2024, Live Cricket Score: एक ही संकट से जूझ रहीं दोनों टीमें

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों के पास एक असाधारण तेज गेंदबाज हैं, लेकिन उन्हें दूसरे छोर पर पर्याप्त समर्थन नहीं मिला है।

13:17 (IST) 18 Apr 2024
IPL 2024, PBKS vs MI Live Cricket Score: मुंबई की बल्लेबाजी बेहतर

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस के पास 150 से अधिक रन बनाने वाले तीन खिलाड़ी (रोहित शर्मा, इशान किशन और तिलक वर्मा) हैं। जिनके 150 से कम रन हैं वे या मध्यक्रम या निचले क्रम के बल्लेबाज हैं और उन्हें आईपीएल 2024 में अपना जलवा दिखाने के पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं।

13:15 (IST) 18 Apr 2024
Live Cricket Score, IPL 2024, PBKS vs MI: पंजाब को नहीं मिलेंगी धवन की सेवाएं

पंजाब किंग्स के पास इस सीजन में 150 से अधिक रन बनाने वाला केवल एक बल्लेबाज (शिखर धवन) है, लेकिन वह कंधे की चोट के कारण गुरुवार का मैच नहीं खेल पाएंगे।

13:12 (IST) 18 Apr 2024
IPL 2024, PBKS vs MI Live Score: पंजाब के खिलाफ ऐसा है सूर्या का प्रदर्शन

सूर्यकुमार यादव का आईपीएल 2023 के बाद से विपक्षी टीम के मैदान पर खेले गए मुकाबलों में औसत केवल 26.44 का है। सूर्यकुमार यादव ने पिछले संस्करण यानी आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स के खिलाफ दोनों मुकाबलों में अर्द्धशतक बनाया था।

13:11 (IST) 18 Apr 2024
IPL 2024, PBKS vs MI: पंजाब किंग्स ने प्लेइंग 11 में किए सबसे कम बदलाव

पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में अब तक सभी टीमों के बीच सबसे कम बदलाव (6 मुकाबलों में 4) किए हैं। उसे मजबूरी में शिखर धवन की जगह टाम करन को कप्तानी की जिम्मेदारी देनी पड़ी।

13:09 (IST) 18 Apr 2024
IPL 2024, Live Cricket Score: इसी अवे ग्राउंड पर एक भी मैच नहीं जीती मुंबई

मुंबई इंडियंस ने इस सीजन अवे ग्राउंड पर खेले मुकाबले गंवाए हैं। हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 रन और हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 31 रन से हार झेलनी पड़ी थी।

13:06 (IST) 18 Apr 2024
IPL 2024, PBKS vs MI Live Cricket Score: धोनी के क्लब में शामिल होंगे रोहित

चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम पर उतरते ही रोहित शर्मा एमएस धोनी के बाद 250 आईपीएल मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।