IPL 2025 Punjab Kings vs Chennai Super Kings LIVE Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के 22वें मैच में मंगलवार (8 अप्रैल) को पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) को 18 रन से हरा दिया। चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

PBKS vs CSK IPL 2025 LIVE Streaming: Watch Here

प्रियांश आर्या के शतक की मदद से पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 219 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 201 रन बनाए। पंजाब किंग्स के इस जीत के साथ 4 मैच में 6 अंक हो गए। वह अंक तालिका में चौथे नंबर पर है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 मैच में लगातार 4 मैच गंवा दिए हैं। वह अंक तालिका में 9वें नंबर पर है।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Punjab Kings 
219/6 (20.0)

vs

Chennai Super Kings  
201/5 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 22 )
Punjab Kings beat Chennai Super Kings by 18 runs

पंजाब किंग्स ने प्रियांश आर्या ने 42 गेंद पर 9 छक्के और 7 चौके की मदद से 103 रन बनाए। शशांक सिंह 52 और मार्का यानसेन 34 रन बनाकर नाबाद रहे। प्रभसिमरन सिंह 0, श्रेयस अय्यर9, मार्कस स्टोइनिस 4, नेहल वढेरा 9 और ग्लेन मैक्सवेल 1 रन बनाकर आउट हुए। खलील अहमद और रविचंद्रन अश्विन ने 2-2 विकेट लिए। मुकेश चौधरी और नूर अहमद ने 1-1 विकेट लिए।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेवोन कॉनवे ने 49 गेंद पर 69 रन बनाए। वह 18वें ओवर में रिटायर्ड आउट हुए। शिवम दुबे ने 27 गेंद पर 42 रन बनाए। रचिन रविंग्प ने 23 गेंद पर 36 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी ने 12 गेंद पर 27 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने 5 गेंद पर 9 और विजय शंकर 2 गेंद पर 2 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब किंग्स के लिए लॉकी फर्ग्युसन ने 2 विकेट लिए। यश ठाकुर और ग्लेन मैक्सवेल ने 1-1 विकेट लिए।श्रेयस अय्यर ने प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं किया। चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 में भी कोई बदलाव नहीं हुआ।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11

रचिन रविंद्र, डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मतीशा पथिराना।

इम्पैक्ट प्लेयर: शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, अंशुल कंबोज।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट प्लेयर: सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, प्रवीण दुबे, अजमतुल्लाह उमरजई, विशाक विजयकुमार।

Live Updates
23:21 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स की पारी

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेवोन कॉनवे ने 49 गेंद पर 69 रन बनाए। वह 18वें ओवर में रिटायर्ड आउट हुए। शिवम दुबे ने 27 गेंद पर 42 रन बनाए। रचिन रविंग्प ने 23 गेंद पर 36 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी ने 12 गेंद पर 27 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने 5 गेंद पर 9 और विजय शंकर 2 गेंद पर 2 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब किंग्स के लिए लॉकी फर्ग्युसन ने 2 विकेट लिए। यश ठाकुर और ग्लेन मैक्सवेल ने 1-1 विकेट लिए।

23:12 (IST) 8 Apr 2025
Punjab Kings vs Chennai Super Kings LIVE Score: पंजाब ने चेन्नई को 18 रन से हराया

चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 28 रन चाहिए थे। यश दयाल ने पहली ही गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी को पवेलियन भेजा। विजय शंकर क्रीज पर आए। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 193 रन। जीत के लिए 4 गेंद पर 20 रन चाहिए। रविंद्र जडेजा ने छक्का जड़ा। अगली 2 गेंद पर 1 रन आए। विजय शंकर ने आखिरी गेंद पर 1 रन बनाए। पंजाब ने चेन्नई को 18 रन से हराया।

23:01 (IST) 8 Apr 2025
PBKS vs CSK IPL Live Score: ड्वेन कॉनवे रिटायर आउट

ड्वेन कॉनवे रिटायर आउट हो गए हैं। उन्होंने 49 गेंद पर 69 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी ने दो गेंद पर दो छक्के जड़े। रविंद्र जडेजा नए बल्लेबाज है। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 18 ओवर में 4 विकेट पर 177 रन। जीत के लिए 2 ओवर में 43 रन चाहिए।

22:46 (IST) 8 Apr 2025
Punjab Kings vs Chennai Super Kings LIVE Score: शिवम दुबे को लॉकी फर्ग्युसन ने पवेलियन भेजा

शिवम दुबे को लॉकी फर्ग्युसन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 27 गेंद पर 42 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी नए बल्लेबाज हैं। डेवोन कॉनवे 60 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 1.5 ओवर में 3 विकेट पर 151 रन। जीत के लिए 25 गेंद पर 69 रन चाहिए।

22:41 (IST) 8 Apr 2025
PBKS vs CSK IPL Live Score: चेन्नई को जीत के लिए 30 गेंद पर 75 रन चाहिए

चेन्नई सुपर किंग्स ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 145 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 30 गेंद पर 75 रन चाहिए। डेवोन कॉनवे 59 और शिवम दुबे 40 रन बनाकर क्रीज पर। 47 गेंद पर 84 रन की साझेदारी।

22:24 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Cricket Score: चेन्नई को जीत के लिए 48 गेंद पर 106 रन चाहिए

चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 110 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 48 गेंद पर 106 रन चाहिए। डेवोन कॉनवे 36 और शिवम दुबे 17 गेंद पर 29 रन बनाकर क्रीज पर। 28 गेंद पर 48 रन की साझेदारी।

22:14 (IST) 8 Apr 2025
PBKS vs CSK IPL Live Score: डेवोन कॉनवे और शिवम दुबे क्रीज पर

चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 60 गेंद पर 129 रन चाहिए। डेवोन कॉनवे 26 और शिवम दुबे 12 गेंद पर 22 रन बनाकर क्रीज पर। 16 गेंद पर 29 रन की साझेदारी।

22:07 (IST) 8 Apr 2025
Punjab Kings vs Chennai Super Kings LIVE Score: डेवोन कॉनवे और शिवम दुबे क्रीज पर

चेन्नई सुपर किंग्स ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 77 रन बनाए। जीत के लिए 67 गेंद पर 143 रन चाहिए। डेवोन कॉनवे 25 और शिवम दुबे 13 रन बनाकर क्रीज पर।

21:59 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Cricket Score: ऋतुराज गायकवाड़ को लॉकी फर्ग्युसन ने पवेलियन भेजा

ऋतुराज गायकवाड़ को लॉकी फर्ग्युसन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 1 रन बनाए। शिवम दुबे नए बल्लेबाज हैं। डेवोन कॉनवे 23 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 7.2 ओर में 2 विकेट पर 62 रन। जीत के लिए 76 गेंद पर 158 रन चाहिए।

21:54 (IST) 8 Apr 2025
Punjab Kings vs Chennai Super Kings LIVE Score: रचिन रविंद्र को ग्लेन मैक्सवेल ने पवेलियन भेजा

रचिन रविंद्र को ग्लेन मैक्सवेल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 23 गेंद पर 36 रन बनाए। डेवोन कॉनवे 23 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 6.3 ओवर में 1 विकेट पर 61 रन। जीत के लिए 81 गेंद पर 159 रन चाहिए।

21:43 (IST) 8 Apr 2025
Punjab Kings vs Chennai Super Kings LIVE Score: चेन्नई सुपर किंग्स को रचिन रविंद्र और डेवोन कॉनवे ने अच्छी शुरुआत दिलाई

चेन्नई सुपर किंग्स को रचिन रविंद्र और डेवोन कॉनवे ने अच्छी शुरुआत दिलाई है। रचिन रविंद्र 24 और डेवोन कॉनवे 16 रन बनाकर क्रीज पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 4.2 ओवर में बगैर विकेट के 41 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 93 गेंद पर 175 रन चाहिए।

21:27 (IST) 8 Apr 2025
PBKS vs CSK IPL Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी शुरू

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई। रचिन रविंद्र और डेवोन कॉनवे क्रीज पर। अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। डेवोन कॉनवे 2 गेंद पर 4 और रचिन रविंद्र 4 गेंद पर 5 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 9 रन।

21:12 (IST) 8 Apr 2025
Punjab Kings vs Chennai Super Kings LIVE Score: पंजाब किंग्स की पारी

पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 219 रन बनाए। प्रियांश आर्या ने 42 गेंद पर 9 छक्के और 7 चौके की मदद से 103 रन बनाए। शशांक सिंह 52 और मार्का यानसेन 34 रन बनाकर नाबाद रहे। प्रभसिमरन सिंह 0, श्रेयस अय्यर9, मार्कस स्टोइनिस 4, नेहल वढेरा 9 और ग्लेन मैक्सवेल 1 रन बनाकर आउट हुए। खलील अहमद और रविचंद्रन अश्विन ने 2-2 विकेट लिए। मुकेश चौधरी और नूर अहमद ने 1-1 विकेट लिए।

21:09 (IST) 8 Apr 2025
PBKS vs CSK IPL Live Score: पंजाब ने चेन्नई को दिया 220 का टारगेट

पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 219 रन बनाए। शशांक सिंह 52 और मार्का यानसेन 34 रन बनाकर नाबाद रहे। 38 गेंद पर 65 रन की साझेदारी हुई। प्रियांश आर्या ने बेहतरीन शतक जड़ा।

20:58 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Cricket Score: मार्को यानसेन और शशांक सिंह क्रीज पर

पंजाब किंग्स ने 18 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बनाए। मार्को यानसेन 20 और शशांक सिंह 43 रन बनाकर क्रीज पर। 26 गेंद पर 39 रन की साझेदारी।

20:45 (IST) 8 Apr 2025
Punjab Kings vs Chennai Super Kings LIVE Score: शशांक सिंह और मार्को यानसेन क्रीज पर

पंजाब किंग्स ने 16 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए। शशांक सिंह 31 और मार्को यानसेन 9 रन बनाकर क्रीज पर।

20:37 (IST) 8 Apr 2025
PBKS vs CSK IPL Live Score: प्रियांश आर्या आउट

प्रियांश आर्या 42 गेंद पर 103 रन बनाकर आउट। नूर अहमद को विकेट मिला। मार्को यानसेन नए बल्लेबाज हैं। शशांक सिंह 24 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 13.5 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन।

20:33 (IST) 8 Apr 2025
Punjab Kings vs Chennai Super Kings LIVE Score: प्रियांश आर्या ने शतक जड़ा

प्रियांश आर्या ने शतक जड़ दिया है। वह 40 गेंद पर 7 चौके और 9 छक्के की मदद से 102 रन बनाकर क्रीज पर। शशांक सिंह 23 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 13 ओवर में 5 विकटे पर 151 रन।

20:23 (IST) 8 Apr 2025
PBKS vs CSK IPL Live Score: प्रियांश आर्या ने संभाला मोर्चा

पंजाब किंग्स ने 11 ओवर में 5 विकेट पर 108 रन बनाए। प्रियांश आर्या 32 गेंद पर 67 और शशांक सिंह 11 गेंद पर 15 रन बनाकर क्रीज पर। 18 गेंद पर 25 रन की साझेदारी।

20:13 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Cricket Score: नेहल वढेरा आउट

नेहल वढेरा आउट हो गए हैं। उन्होंने 9 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल 1 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब किंग्स का स्कोर 8 ओवर में 5 विकेट पर 83 रन। प्रियांश आर्या 57 रन बनाकर क्रीज पर।

20:03 (IST) 8 Apr 2025
Punjab Kings vs Chennai Super Kings LIVE Score: प्रियांश आर्या का अर्धशतक

प्रियांश आर्या ने 19 गेंद पर 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 53 रन बनाए। नेहल वढेरा 7 रन बनाकर क्रीज पर। 6 गेंद पर 21 रन की साझेदारी। पंजाब किंग्स का स्कोर 6 ओवर में 3 विकेट पर 75 रन।

19:59 (IST) 8 Apr 2025
PBKS vs CSK IPL Live Score: मार्कस स्टोइनिस आउट

प्रियांश आर्या ने तूफानी बैटिंग की है। उन्होंने 15 गेंद पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 40 रन ठोके। मार्कस स्टोइनिस 4 रन बनाकर आउट। खलील अहमद को विकेट मिला। पंजाब किंग्स का स्कोर 5 ओवर में 3 विकेट पर 54 रन।

19:46 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Cricket Score: खलील अहमद ने श्रेयस अय्यर को बोल्ड किया

खलील अहमद ने श्रेयस अय्यर को बोल्ड किया। उन्होंने 7 गेंद पर 9 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस नए बल्लेबाज हैं। प्रियांश आर्या 22 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 2.4 ओवर में 2 विकेट पर 32 रन।

19:39 (IST) 8 Apr 2025
Punjab Kings vs Chennai Super Kings LIVE Score: मुकेश सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स को पहली सफलता दिलाई

मुकेश सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स को पहली सफलता दिलाई है। प्रभसिमरन सिंह बगैर खाता खोले आउट। प्रियांश आर्या 16 और श्रेयस अय्यर बगैर खाता खोले क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 1.2 ओवर में 1 विकेट पर 17 रन।

19:36 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Cricket Score: पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर। खलील अहमद ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। प्रियांश आर्या ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। अगली गेंद पर खलील ने कैच छोड़ा। इसके बाद नोबॉल हुई। फ्री हिट पर रविंद्र जडेजा ने शानदार फील्डिंग की। अगली गेंद पर 2 रन आया। प्रियांश ने 5वीं गेंद पर छक्का जड़ा। छठी गेंद पर 2 रन आए। पंजाब का स्कोर पहले ओवर के बाद 17 रन। प्रियांश आर्या 16 और प्रभसिमरन सिंह बगैर खाता खोले क्रीज पर।

19:11 (IST) 8 Apr 2025
PBKS vs CSK IPL Live Score: पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट प्लेयर: सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, प्रवीण दुबे, अजमतुल्लाह उमरजई, विशाक विजयकुमार।

19:09 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11

रचिन रविंद्र, डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मतीशा पथिराना।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, अंशुल कंबोज

19:05 (IST) 8 Apr 2025
Punjab Kings vs Chennai Super Kings LIVE Score: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। श्रेयस अय्यर ने प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं किया। चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 में भी कोई बदलाव नहीं हुआ।

18:56 (IST) 8 Apr 2025
PBKS vs CSK IPL Live Score: चेन्नई के लिए जीत जरूरी

पंजाब किंग्स 3 में से 2 मैच जीतकर अंक तालिका में चौथे नंबर पर है। चेन्नई सुपर किंग्स 4 में से 1 मैच जीतकर अंक तालिका में 9वें नंबर पर है। चेन्नई के लिए यह मैच जीतना जरूरी है।

17:48 (IST) 8 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Cricket Score: पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, हरप्रीत बरार, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल।