PBKS IPL Team 2025 Players List, Punjab Kings Team Players List, Squad 2025: पंजाब किंग्स (PBKS) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) नीलामी से पहले केवल अनकैप्ड बल्लेबाज शशांक सिंह (5.5 करोड़) और प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़) को ही रिटेन करने का फैसला किया। प्रीति जिंटा की टीम सबसे ज्यादा 110.5 करोड़ रुपये के साथ ऑक्शन में उतरी।

पंजाब किंग्स ने पहले दिन नीलामी में कुल 10 खिलाड़ी खरीदे। फ्रेंचाइजी ने अर्शदीप सिंह को 18 करोड़ में राइट टू मैच कार्ड इस्तेमाल करके अपने साथ जोड़ा। सनाइजर्स हैदराबाद ने 15.75 करोड़ में खरीदा। बोली 18 करोड़ तक बढ़ाई। युजवेंद्र चहल को 18 करोड़ में खरीदा। श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा।

पंजाब किंग्स की टीम 2008 से ही आईपीएल का हिस्सा है। टीम का नाम किंग्स इलेवन पंजाब से पंजाब किंग्स हो गया है, लेकिन ट्रॉफी का इंतजार खत्म नहीं हुआ। आईपीएल के पिछले सीजन में फ्रेंचाइजी का नेतृत्व शिखर धवन ने किया था। उन्हें चोट लगने के बाद सैम करन ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली। हालांकि, धवन के क्रिकेट से संन्यास लेने और करन के नीलामी पूल में वापस आने के बाद पंजाब किंग्स अब आगामी सीजन में एक नए कप्तान की तलाश है।

पंजाब किंग्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

प्रभसिमरन सिंह और शशांक सिंह।

पंजाब किंग्स का स्क्वाड

क्रमखिलाड़ीराशि (रुपयों में)
1प्रभसिमरन सिंह (रिटेन)04:00 करोड़
2शशांक सिंह (रिटेन)5.50 करोड़
3श्रेयस अय्यर26.75 करोड़
4युजवेंद्र चहल18.00 करोड़
5अर्शदीप सिंह (आरटीएम)18.00 करोड़
6मार्कस स्टोइनिस11.00 करोड़
7ग्लेन मैक्सवेल04.20 करोड़
8नेहाल वढेरा4.20 करोड़
9हरप्रीत बरार1.5 करोड़
10विष्णु विनोद95 लाख
11विजय कुमार वैशाक1.8 करोड़
12यश ठाकुर1.6 करोड़
13मार्को यानसेन7.0 करोड़
14जोश इंग्लिस2.60 करोड़
15लॉकी फर्ग्यूसन2.00 करोड़
16अजमतउल्लाह ओमरजई2.40 करोड़
17हरनूर पन्नू30 लाख
18कुलदीप सेन80 लाख
19प्रियांश आर्या3.8 करोड़
20आरोन हार्डी1.25 करोड़
21मुशीर खान30 लाख
22सुयश शेडगे30 लाख
23जैवियर बार्टले80 लाख
24पायला अविनाश30 लाख
25प्रवीण दुबे30 लाख