इंटरनेट कब किसे फेमस कर दे, कोई नहीं जानता। हाल ही में कई लोग इंटरनेट सेंसेशन बनकर सामने आए हैं। पाकिस्तान का वो हॉट चायवाला तो आपको याद ही होगा, जिसकी नीली आंखें थीं। उसे बाद में मॉडलिंग कॉन्ट्रैक्ट भी मिला था। साथ ही एक म्यूजिक विडियो भी में वह नजर आया था। इसके अलावा नेपाल में सब्जी बेचने वाली लड़की कुसुम श्रेष्ठ को भी इंटरनेट से ही फेम मिला था। इसी लिस्ट में नया नाम है सईदा महपरा शाहिद का। 23 साल की सईदा पाकिस्तानी की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में गोलकीपर हैं। उनकी खूबसूरती को देखकर लोग उनके दीवाने हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों के बाद सईदा को अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट करना पड़ा। बेहद क्यूट और नशीली आंखों वाली सईदा का फेसबुक अकाउंट भी शानदार तस्वीरों से भरा पड़ा है।
खूबसूरती ही नहीं गेम भी है टॉप क्लास
2007 में पाकिस्तान राइजिंग फुटबॉल क्लब से डेब्यू करने वाली यह प्लेयर अपने गेम में भी लाजवाब है। पहले वह डिफेंडर की भूमिका में थीं, लेकिन साल 2008 में वह गोलकीपर बन गईं। अपने शानदार गेम के कारण सईदा को पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड की तरह ‘द वॉल’ के नाम से जाना जाता है। फिलहाल वह बलूचिस्तान यूनाइटेड डब्ल्यूएफसी की टीम से खेलती हैं। साल 2011 में भी उनकी टीम में उनसे काफी सीनियर महिला खिलाड़ी थीं, लेकिन फिर भी अपने शानदार खेल की बदौलत उन्हें बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा सैफ विमिन चैम्पियनशिप में भी उन्होंने 2011 से 2014 तक बेस्ट गोलकीपर का अवॉर्ड अपने नाम किया था। फुटबॉल की शौकीन सईदा को फोटोग्राफी का भी बहुत शौक है। अपने फ्रेंड्स सर्कल में उन्हें क्यूटी पाई के नाम से जाना जाता है। इंटरनेट पर छा जाने के बाद फैम्स उनके फेसबुक पेज पर जमकर कॉमेंट्स कर रहे हैं।
लोग पूछ रहे, मुझसे शादी करोगी?
सईदा को लोग उनकी तस्वीरों पर कॉमेंट्स के जरिए शादी का प्रपोजल भी दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग एेसे भी हैं जो उन्हें मॉडलिंग या एक्टिंग की फील्ड में जाने की सलाह दे रहे हैं। 8 जुलाई 1993 को जन्मी सईदा पाकिस्तान ही नहीं बल्कि दुनिया की सभी लड़कियों के लिए एक मिसाल हैं जो स्पोर्ट्स में अपना एक अलग मुकाम बनाना चाहती हैं।