Pakistan vs Bangladesh Score T20 WC 2022: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के 41वें मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया। एडिलेड के एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। उसने 20 ओवर में 8 विकेट पर 127 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने 18.1 ओवर में 5 विकेट पर 128 रन बना कर मैच अपने नाम किया।

इस जीत के साथ ही वह टी20 विश्व कप 2022 में सुपर-12 के ग्रुप 2 से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी और कुल चौथी टीम बनी। न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और भारत पहले ही अंतिम 4 में जगह बना चुके हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों 2019 के बाद से टी20 क्रिकेट में आठ बार एक-दूसरे का सामना कर चुके हैं। इसमें से पाकिस्तान ने हर मैच जीता है।

पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान सर्वोच्च स्कोरर रहे। उन्होंने 32 रन बनाए। हालांकि, मोहम्मद हारिस और शान मसूद की तूफानी पारियों ने मैच का आकर्षण चुराया। मोहम्मद हारिस एक चौके और 2 छक्के की मदद से 18 गेंद में 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

शाकिब अल हसन ने उन्हें नसुम अहमद के हाथों बैकवर्ड पॉइंट पर कैच कराया। शान मसूद 14 गेंद में 24 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश की ओर से नसूम अहमद, शाकिब अल हसन, मुस्तफिजुर रहमान और इबादत हुसैन ने एक-एक विकेट लिए। पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट झटके।

Match Ended

ICC Men's T20 World Cup, Australia, 2022

Pakistan 
128/5 (18.1)

vs

Bangladesh  
127/8 (20.0)

Match Ended ( Day – Super 12 – Match 29 )
Pakistan beat Bangladesh by 5 wickets

पाकिस्तान का तीसरा विकेट 15वें ओवर की चौथी गेंद पर गिरा। शाकिब अल हसन की गेंद पर लिटन दास ने डायरेक्ट थ्रो से मोहम्मद नवाज को 4 के स्कोर पर रन आउट कर दिया। नसुम अहमद ने बांग्लादेश को पहली सफलता दिलाई थी। उन्होंने 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर बाबर आजम को मुस्तफिजुर रहमान के हाथों बैकवर्ड पॉइंट पर कैच कराया।

बाबर आजम 33 गेंद में 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इबादत हुसैन ने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद रिजवान को नजमुल हुसैन शांतो के हाथों पॉइंट पर कैच कराया। रिजवान ने 32 गेंद में 32 रन बनाए।

मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने पावरप्ले में 35 रन जोड़े थे। रिजवान ने तस्कीन अहमद की चौथी गेंद पर छक्के से अपना और टीम का खाता खोला। तीसरी गेंद पर विकेटकीपर नूरुल हसन ने उनका कैच टपका दिया था।

इससे पहले बांग्लादेश की ओर से नजमुल हुसैन शांतो हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 46 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। बांग्लादेश को 8वां झटका 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लगा। हारिस रऊफ ने नसुम अहमद को मोहम्मद वसीम जूनियर के हाथों डीप मिड-विकेट पर कैच कराया। वह 7 रन ही बना पाए।

शाहीन अफरीदी ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर पाकिस्तान को 7वीं सफलता दिलाई थी। उन्होंने तस्कीन अहमद को बाबर आजम के हाथों कैच कराया। तस्कीन अहमद एक रन ही बना पाए। शाहीन शाह अफरीदी ने 17वें ओवर में दो विकेट चटकाए। नूरुल हसन 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। अफरीदी ने उन्हें मोहम्मद हारिस के हाथों स्वीपर कवर पर आउट किया।

मोसाद्देक हुसैन आउट होने वाले पांचवें बल्लेबाज रहे। उन्हें शाहीन शाह अफरीदी ने बोल्ड किया। वह 11 गेंद में 5 रन ही बना पाए। चौथे बल्लेबाज के रूप में नजमुल हुसैन शांतो पवेलियन लौटे। वह 48 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 7 चौके लगाए।

शांतो से पहले शादाब खान ने शाकिब अल हसन को एलबीडब्ल्यू किया था। शाकिब खाता भी नहीं खोल पाए थे। उन्होंने सौम्य सरकार को भी अपना शिकार बनाया था। सौम्य सरकार पॉइंट पर शान मसूद के हाथों लपके गए। उन्होंने एक चौके और एक छक्के की मदद से 17 गेंद में 20 रन बनाए।

बांग्लादेश पावरप्ले में एक विकेट खोकर 40 रन बनाए थे। आउट होने वाले बल्लेबाज लिटन दास थे। इससे पहले बांग्लादेश की ओर से नजमुल हुसैन शांतो और लिटन दास ने पारी का आगाज किया। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी पहला ओवर लेकर आए।

शाहीन शाह अफरीदी ने ही पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर लिटन दास को गली में शान मसूद के हाथों कैच कराया। लिटन दास 8 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने एक छक्का भी लगाया।

इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरी हैं। ये है बांग्लादेश और पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: नजमुल हुसैन शांतो, सौम्य सरकार, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), आफिफ हुसैन, नूरुल हसन (विकेटकीपर), मोसाद्देक हुसैन, तस्कीन अहमद, नसुम अहमद, इबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान।