New Zealand vs South Africa ODI World Cup 2023 Live Streaming: पुणे का महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) स्टेडियम आईसीसी पुरुष विश्व कप 2023 के एक और महामुकाबले का गवाह बनने के लिए तैयार है। विश्व कप 2023 में एक नवंबर को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मैच होना है। दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं। साउथ अफ्रीका 6 में से 5 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है।

Match Ended

ICC Cricket World Cup, 2023

New Zealand 
167 (35.3)

vs

South Africa  
357/4 (50.0)

Match Ended ( Day – Match 32 )
South Africa beat New Zealand by 190 runs

न्यूजीलैंड ने 6 में से 4 मैच अपने नाम किए हैं। उसके 8 अंक हैं। वह पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। नीदरलैंड्स से हारने के बाद साउथ अफ्रीका ने शानदार वापसी की है और लगातार तीन मैच जीते हैं। इस बीच, न्यूजीलैंड ने 4 में से 2 मैच जीते हैं, जबकि दो में हार झेली है।

न्यूजीलैंड को अपने आखिरी दोनों मुकाबलों (भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) में हार झेलनी पड़ी है। ऐसे में उसकी कोशिश पुणे में जीत की राह पर लौटने की होगी। हालांकि, साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह कतई आसान नहीं होगा। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जिस तरह से उसने जीत हासिल की, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि पुणे का मैदान विश्व कप 2023 के एक और रोमांचक मुकाबले का गवाह बनने वाला है।

NZ VS SA: न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका ICC विश्व कप 2023 लाइव-स्ट्रीमिंग विवरण

न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 मैच किस तारीख को है?
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप 2023 का मैच एक नवंबर को खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 मैच किस समय पर शुरू होगा?
न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 02:00 बजे शुरू होगा।

न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का मैच किस मैदान पर खेला जाना है?
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच विश्व कप 2023 का मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है।

कौन से टीवी चैनल न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 मैच का प्रसारण करेंगे?
न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का मैच स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी पर लाइव टेलीकॉस्ट किया जाएगा।

न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका आईसीसी विश्व कप 2023 को भारत में मुफ्त में कहां देख सकते हैं?
प्रशंसक न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मैच को डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मुफ्त में लाइवस्ट्रीम कर सकते हैं।

भारत के अलावा विदेश में न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग मुफ्त में कैसे देखें?

भारत: डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट
पाकिस्तान: पीटीवी स्पोर्ट्स
ऑस्ट्रेलिया: 9 नाउ और फॉक्स स्पोर्ट्स
अमेरिका और कनाडा: ईएसपीएन+
यूके: स्काई स्पोर्ट्स और My5
न्यूजीलैंड: स्काई स्पोर्ट और स्काई गो