New Zealand vs Netherlands, ODI World Cup 2023: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के छठे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड्स को 99 रन हराया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 322 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विल यंग ने 70 रन बनाए। कप्तान टॉम लाथम ने 53 और रचिन रविंद्र ने 51 रन बनाए। डारेल मिचेल ने 48 रन बनाए। मिचेल सैंटनर 17 गेंद 36 और मैट हैनरी 4 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे। आयर्न दत्त, पॉल वैन मीकेरेन और रिलोफ वैन डेर मेरवे ने 2-2 विकेट लिए। बास डी लीडे ने 1 विकेट लिया। नीदरलैंड्स की ओर से कॉलिन एकरमैन ने 69 रन बनाए। स्कॉट एडवर्ड्स 30 और साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने 29 रन बनाए। तेजा निदामानुरू ने 21 रन बनाए। मिचेल सैंटनर ने 5, मैट हेनरी ने 3 और रचिन रविंद्र ने 1 विकेट लिया। न्यूजीलैंड की टीम में लॉकी फर्ग्युसन की वापसी हुई। जिमी नीशम की जगह उन्हें प्लेइंग इलेवन में चुना गया। केन विलियमसन और टिम साउदी इस मैच में भी नहीं खेले। न्यूजीलैंड ने अपने पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया था। वहीं नीदरलैंड्स अपने पहले मैच में भले ही पाकिस्तान से हार गई थी, लेकिन उसने एक अच्छी चुनौती पेश की थी। न्यूजीलैंड की टीम 2 में से 2 मैच जीत चुकी है। वहीं नीदरलैंड्स की टीम 2 में से 2 मैच हारी है।

Match Ended

ICC Cricket World Cup, 2023

New Zealand 
322/7 (50.0)

vs

Netherlands  
223 (46.3)

Match Ended ( Day – Match 6 )
New Zealand beat Netherlands by 99 runs

Live Updates

New Zealand vs Netherlands ODI World Cup 2023: न्यूजीलैंड और नीदरलैंड्स की टीम 5 बार वनडे क्रिकेट में आमने-सामने आई है और पांचों बार न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है।

21:35 (IST) 9 Oct 2023
NZ vs NED: न्यूजीलैंड को 99 रन जीत मिली

आर्यन दत्त को मैट हेनरी ने 11 रन पर पवेलियन भेजा। नीदरलैंड्स की टीम 46.3 ओवर में 223 रन बनाकर ऑल आउट। न्यूजीलैंड को 99 रन जीत मिली। नीदरलैंड्स की ओर से कॉलिन एकरमैन ने 69 रन बनाए। स्कॉट एडवर्ड्स 30 और साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने 29 रन बनाए। तेजा निदामानुरू ने 21 रन बनाए। मिचेल सैंटनर ने 5, मैट हेनरी ने 3 और रचिन रविंद्र ने 1 विकेट लिया।

21:28 (IST) 9 Oct 2023
NZ vs NED Live: साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट को मैट हेनरी ने पवेलियन भेजा

साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट को मैट हेनरी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 29 रन बनाए। नीदरलैंड्स ने 45 ओवर में 9 विकेट पर 218 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 30 गेंद पर 105 रन की दरकार। आर्यन दत्त 10 और पॉल वैन मीकेरेन बगैर खाता खोले क्रीज पर।

21:16 (IST) 9 Oct 2023
NZ vs NED Live: रेयान क्लिन को मिचेल सैंटनर ने पवेलियन भेजा

रेयान क्लिन को मिचेल सैंटनर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 रन बनाए। नीदरलैंड्स का स्कोर 41.5 ओवर में 8 विकेट पर 198 रन। जीत के लिए 49 गेंद पर 125 रन की दरकार।

21:06 (IST) 9 Oct 2023
NZ vs NED Live: नीदरलैंड्स को जीत के लिए 60 गेंद पर 127 रन चाहिए

नीदरलैंड्स ने 40 ओवर में 7 विकेट पर 196 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 60 गेंद पर 127 रन चाहिए। रेयान क्लिन 7 और साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट 19 रन बनाकर क्रीज पर।

20:51 (IST) 9 Oct 2023
NZ vs NED Live: रिलोफ वैन डेर मेरवे को मिचेल सैंटनर ने पवेलियन भेजा

रिलोफ वैन डेर मेरवे को मिचेल सैंटनर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 1 रन बनाए। नीदरलैंड्स का स्कोर 36.3 ओवर में 7 विकेट पर 181 रन। जीत के लिए 81 गेंद पर 142 रन चाहिए। रेयान क्लिन नए बल्लेबाज हैं। साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट 10 रन बनाकर क्रीज पर।

20:37 (IST) 9 Oct 2023
NZ vs NED Live: स्कॉट एडवर्ड्स को मिचेल सैंटनर ने पवेलियन भेजा

स्कॉट एडवर्ड्स को मिचेल सैंटनर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 30 रन बनाए। नीदरलैंड्स का स्कोर 34.5 ओवर में 6 विकेट पर 175 रन। जीत के लिए 91 गेंद पर 148 रन चाहिए। साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट 5 रन बनाकर क्रीज पर।

20:29 (IST) 9 Oct 2023
NZ vs NED Live: कोलिन एकरमैन आउट

कोलिन एकरमैन 69 रन बनाकर आउट। नीदरलैंड्स का स्कोर 32.5 ओवर में 5 विकेट पर 157 रन। जीत के लिए 166 रन की दरकार। स्कॉट एडवर्ड्स 18 रन बनाकर क्रीज पर। साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

20:02 (IST) 9 Oct 2023
NZ vs NED Live: तेजा निदामनुरू रन आउट

तेजा निदामनुरू रन आउट हुए। उन्होंने 21 रन बनाए। नए बल्लेबाज स्कॉट एडवर्ड्स क्रीज पर। कॉलिन एकरमैन 48 रन बनाकर क्रीज पर। नीदरलैंड्स का स्कोर 26 ओवर में 4 विकेट 119 रन। जीत के लिए 204 रन की दरकार।

19:39 (IST) 9 Oct 2023
NZ vs NED Live: नीदरलैंड्स को जीत के लिए 243 रन चाहिए

नीदरलैंड्स की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 80 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 243 रन चाहिए। कोलिन एकरमैन 26 और तेजा निदामनुरू 7 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 13 गेंद पर 20 रन की साझेदारी हुई।

19:27 (IST) 9 Oct 2023
NZ vs NED Live: बास डी लीडे का ट्रेंट बोल्ट ने बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़ा

बास डी लीडे का ट्रेंट बोल्ट ने बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़ा। रचिन रविंद्र ने विकेट लिया। उन्होंन 18 रन बनाए। नए बल्लेबाज के तौर पर तेजा निददामनुरू क्रीज पर। कोलिन एकरमैन 21 रन बनाकर क्रीज पर। नीरदलैंड्स का स्कोर 17 ओवर में 3 विकेट पर 67 रन बनाकर क्रीज पर। नीजरलैंड्स को जीत के लिए 256 रन की दरकार।

19:22 (IST) 9 Oct 2023
NZ vs NED Live: कोलिन एकरमैन और बास डी लीडे क्रीज पर

नीदरलैंड्स की टीम ने 16 ओवर में 2 विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 259 रन चाहिए। कोलिन एकरमैन 20 और बास डी लीडे 16 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 31 गेंद पर 21 रन बनाकर क्रीज पर।

19:03 (IST) 9 Oct 2023
NZ vs NED Live: मैक्स ओ'डॉड को मिचेल सैंटनर ने पवेलियन भेजा

मैक्स ओ'डॉड को मिचेल सैंटनर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 16 रन बनाए। कॉलिन एकरमैन 15 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर पर बास डी लीडे क्रीज पर। नीदलैंड्स ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 44 रन बना लिए हैं।

18:52 (IST) 9 Oct 2023
NZ vs NED Live: विक्रमजीत सिंह को मैट हेनरी ने बोल्ड किया

विक्रमजीत सिंह को मैट हेनरी ने बोल्ड किया। उन्होंन 12 रन बनाए। मैक्स ओ'डॉड 9 रन बनाकर क्रीज पर। नीदरलैंड्स का स्कोर 6 ओवर में 1 विकेट पर 21 रन। जीत के लिए 302 रन चाहिए। जीत के लिे कॉलिन एकरमैन नए बल्लेबाज के तौर क्रीज पर।

18:42 (IST) 9 Oct 2023
NZ vs NED Live: विक्रमजीत सिंह और मैक्स ओ'डॉड क्रीज पर

नीदरलैंड्स ने 5 ओवर में बगैर विकेट के 17 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 306 रन की दरकार। विक्रमजीत सिंह 9 और मैक्स ओ'डॉड 8 रन बनाकर क्रीज पर। ट्रेंट बोल्ट 3 ओवर में 8 और मैट हेनरी 2 ओवर में 9 रन दे चुके हैं।

18:23 (IST) 9 Oct 2023
NZ vs NED Live: विक्रम सिंह ने खोला अपना और टीम का खाता

नीदरलैंड्स की ओर से विक्रम सिंह और मैक्स ओ'डॉड ने पारी की शुरुआत की। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर लेकर आए। विक्रम सिंह ने उनकी पहली गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला।

17:51 (IST) 9 Oct 2023
NZ vs NED Live: न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड्स को दिया 323 का टारगेट

न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 322 रन बनाए। मिचेल सैंटनर 17 गेंद 36 और मैट हैनरी 4 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विल यंग ने 70 रन बनाए। कप्तान टॉम लाथम ने 53 और रचिन रविंद्र ने 51 रन बनाए। डारेल मिचेल ने 48 रन बनाए। आयर्न दत्त, पॉल वैन मीकेरेन और रिलोफ वैन डेर मेरवे ने 2-2 विकेट लिए। बास जी लीडे ने 1 विकेट लिया।

17:46 (IST) 9 Oct 2023
NZ vs NED Live: आर्यन दत्त ने टॉम लाथम को पवेलियन भेजा

आर्यन दत्त ने टॉम लाथम को पवेलियन भेजा। उन्होंने 53 रन बनाए। न्यूजीलैंड का स्कोर 330 रन पर 7 विकेट। मैट हेनरी ने आते ही छक्का लगाया। मिचेल सैंटनर 18 रन बनाकर क्रीज पर।

17:43 (IST) 9 Oct 2023
NZ vs NED Live: टॉम लाथम ने अर्धशतक जड़ा

टॉम लाथम ने अर्धशतक जड़ा। न्यूजीलैंड ने 48 ओवर में 6 विकेट पर 289 रन बना लिए हैं। टॉम लाथम 43 गेंद पर 50 रन बनाकर क्रीज पर। मिचेल सैंटनर 17 रन बनाकर क्रीज पर।

17:26 (IST) 9 Oct 2023
NZ vs NED Live: मार्क चैपमेन के रूप में न्यूजीलैंड को लगा छठा झटका

आर्यन दत्त को इस मैच की पहली सफलता मिल गई है। उन्होंने न्यूजीलैंड के विकेटकीपर मार्क चैपमेन को पवेलियन भेजा है। चैपमेन 5 रन बनाकर आउट हो गए। न्यूजीलैंड को 254 के स्कोर पर छठा झटका लगा है।

17:13 (IST) 9 Oct 2023
NZ vs ND Live: बास डी लीडे ने ग्लेन फिलिप्स को किया आउट

ग्लेन फिलिप्स 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उनके रूप में न्यूजीलैंड को पांचवा झटका लगा है। ग्लेन फिलिप्स का विकेट बास डी लीडे ने लिया। यह उनकी इस मैच में पहली सफलता है।

17:06 (IST) 9 Oct 2023
NZ vs NED Live: न्यूजीलैंड को लगा चौथा झटका

डैरियल मिचेल के रूप में न्यूजीलैंड को चौथा झटका लग गया है। मिचेल 238 के स्कोर 48 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें पॉल वान मीकेरेन ने बोल्ड किया है। 40.1 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 238/4 है।

16:34 (IST) 9 Oct 2023
NZ vs NED Live: न्यूजीलैंड को 185 के स्कोर पर लगा तीसरा झटका

न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिर गया है। 185 के स्कोर पर रचिन रवींद्र के रूप में यह झटका लगा है। रवींद्र 51 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उनका विकेट वैन डेर मार्वी ने लिया है। 33 ओवर की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 187/3 है।

15:56 (IST) 9 Oct 2023
NZ vs NED Live: 144 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका

न्यूजीलैंड को 144 के स्कोर पर दूसरा झटका लग गया है। सलामी बल्लेबाजी विल यंग 70 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। उनका विकेट पॉल वान मीकेरेन ने लिया है। यह उनकी पहली सफलता है।

15:46 (IST) 9 Oct 2023
NZ vs NED Live: 25 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 135/1

25 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का 1 विकेट के नुकसान पर 135 रन है। विल यंग 66 पर और रचिन रविंद्र 31 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। न्यूजीलैंड को एकमात्र झटका डेवोन कॉनवे (32) के रूप में लगा है। कॉनवे का विकेट वैन डेर मार्वी ने लिया था।

15:29 (IST) 9 Oct 2023
ENG vs NZ Live: विल यंग ने अर्धशतक जड़ा

विल यंग ने अर्धशतक जड़ा। वह 61 गेंद पर 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। रचिन रविंद्र 24 गेंद पर 18 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 52 गेंद पर 36 रन की साझेदारी हुई। न्यूजीलैंड का स्कोर 20.5 ओवर में 1 विकेट पर 107 रन।

15:20 (IST) 9 Oct 2023
ENG vs NZ Live: विल यंग अर्धशतक के करीब

न्यूजीलैंड की टीम ने 18 ओवर में 1 विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। विल यंग अर्धशतक के करीब हैं। विल यंग 45 और रचिन रविंद्र 8 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 35 गेंद पर 24 रन की साझेदारी हुई।

14:54 (IST) 9 Oct 2023
NZ vs NED Live: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका

रिलोफ वान डेर मेरवे ने न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया। डेवोन कॉनवे 40 गेंद पर 32 रन बनाए। विल यंग 30 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड की टीम ने 12.1 ओवर में 1 विकेट पर 67 रन बना लिए हैं। नए बल्लेबाज रचिन रविंद्र हैं।

14:30 (IST) 9 Oct 2023
NZ vs NED Live: 7 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 43/0

पहले 3 ओवर मेडन रहने के बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने अपना गियर बदल लिया है। विल यंग और डेवोन कॉनवे ने बाद के 4 ओवर में 43 रन ठोक दिए हैं। 7 ओवर की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 43/0 है। इन 43 रन में 36 रन बाउंड्री से आए हैं।

14:16 (IST) 9 Oct 2023
NZ vs NED Live: न्यूजीलैंड का चौथे ओवर में जाकर खुला खाता

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत धीमी हुई है। चौथे ओवर में जाकर टीम का खाता खुला है। विल यंग ने स्ट्रेट ड्राइव लगाकर चौका बटोरा। इससे पहले आर्यन दत्त के 2 और रयान क्लेन का 1 ओवर मेडन रहा। 4 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 8/0 है।

14:01 (IST) 9 Oct 2023
NZ vs NED Live: डेवोन कॉनवे और विल यंग ने किया की पारी का आगाज

नीदरलैंड्स के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की तरफ से डेवोन कॉनवे और विल यंग ने पारी का आगाज किया है। नीदरलैंड्स की तरफ से स्पिनर आर्यन दत ने गेंदबाजी की शुरुआत की। उन्होंने पहला ओवर मेडन निकाला।