न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार 5 हार के क्रम को भी तोड़ दिया है। वह पिछली बार 22 जनवरी 2018 को जीता था। उसके बाद से पाकिस्तानी टीम ने लगातार 5 मैचों में हराया था।

न्यूजीलैंड की जीत के हीरो रहे पहला मैच खेलने वाले जैकब डफी। उन्होंने डेब्यू मैच में खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। टिम साइफर्ट ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 57 रन बनाए। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 20 दिसंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा।

NZ vs Pak 2nd T20I : 40 साल के मोहम्मद हफीज ने 37 गेंद में ठोका पचासा, एक रन से नहीं लगा सके पहला शतक

पाकिस्तान ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 153 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 18.5 ओवर में 5 विकेट पर 156 रन बना लिए। उसके लिए मार्क चैपमैन ने 34 रन और ग्लेन फिलिप्स ने 23 रन बनाए। जेम्स नीशम ने 10 गेंद पर नाबाद 15 और कप्तान मिशेल सैंटनर ने 8 गेंद पर नाबाद 12 रन बनाए। मार्टिन गुप्टिल 6  रन और डेवोन कॉनवे 5 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने 3 और शाहीन अफरीदी ने 2 विकेट चटकाए।

बल्लेबाजी में पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। उन्होंने 32 गेंद की पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए। फहीम अशरफ ने 18 गेंद पर 31 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए। पाकिस्तान की टीम एक समय 20 रन पर 4 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। उसके बाद कप्तान शादाब ने एक छोर को संभाले रखा और टीम को सम्माजनक स्कोर तक पहुंचाया। न्यूजीलैंड के लिए डफी के अलावा कुगलाइन 3 विकेट चटकाए।

Live Blog

14:54 (IST)18 Dec 2020
न्यूजीलैंड ने दर्ज की शानदार जीत

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार 5 हार के क्रम को भी तोड़ दिया है। वह पिछली बार 22 जनवरी 2018 को जीता था। उसके बाद से पाकिस्तानी टीम ने लगातार 5 मैचों में हराया था।

14:29 (IST)18 Dec 2020
न्यूजीलैंड की पारी के आखिरी 5 ओवर बाकी

टिम साइफर्ट 43 गेंद पर 57 रन बनाकर आउट हो गए। शाहीन अफरीदी की गेंद पर फहीम अशरफ ने उनका शानदार कैच लिया। साइफर्ट ने अपनी पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया। न्यूडीलैंड ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 111 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 43 रन और बनाने हैं।

14:04 (IST)18 Dec 2020
न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में बनाए 72 रन

न्यूजीलैंड की टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 72 रन बना लिए हैं। मार्क चैपमैन और टिम साइफर्ट क्रीज पर हैं। ग्लेन फिलिप्स 18 गेंद पर 23 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। हारिस रऊफ की गेंद पर खुशदिल शाह ने उनका कैच लिया। 

13:46 (IST)18 Dec 2020
न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में खोए 2 विकेट

न्यूजीलैंड की टीम ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में 2 विकेट पर 40 रन बनाए।टीम को पहला झटका मार्टिन गुप्टिल के रूप में लगा। वे 6 रन बनाकर शाहीन अफरीदी की गेंद पर शादाब खान को कैच थमा बैठे। इसके बाद डेवोन कॉनवे को हारिस रऊफ ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। कॉनवे 5 रन बनाकर रऊफ को ही कैच थमा बैठे।

13:12 (IST)18 Dec 2020
पाकिस्तान ने खड़ा किया सम्मानजनक स्कोर

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 153 रन बनाए। उसने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 154 रनों का लक्ष्य दिया। पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। उन्होंने 32 गेंद की पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए। फहीम अशरफ ने 18 गेंद पर 31 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए।

12:41 (IST)18 Dec 2020
पाकिस्तान की पारी के 5 ओवर बाकी

पाकिस्तान की पारी के आखिरी 5 ओवर बाकी हैं। उसने 15 ओवर में 6 विकेट पर 99 रन बना लिए हैं। कप्तान शादाब खान 27 गेंद पर 38 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए। दूसरे छोर पर फहीम अशरफ हैं। शादाब आखिरी 5 ओवरों में कम से कम 50 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाना चाहेंगे।

12:01 (IST)18 Dec 2020
पावरप्ले में पाकिस्तान ने बनाए 29 रन

पाकिस्तान की टीम ने पावरप्ले यानी कि शुरुआती 6 ओवर में 4 विकेट पर सिर्फ 29 रन बनाए हैं। कप्तान शादाब खान ने खात खोले बगैर और खुशदिल शाह 8 रन बनाकर नाबाद हैं।मोहम्मद हफीज खाता भी नहीं खोल सके। डफी की गेंद पर चैपमैन ने उनका कैच लिया। हैदर अली 5 गेंद पर 3 रन बनाकर आउट हो गए। कुगलाइन ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लिया।

11:50 (IST)18 Dec 2020
पाकिस्तान की हालत नाजुक

पाकिस्तान को चौथे ओवर में दो झटके लगे। डफी ने इसके बाद मोहम्मद रिजवान को ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया। रिजवान ने तीन चौकों की मदद से 17 गेंद पर 17 रन बनाए। मोहम्मद हफीद खाता भी नहीं खोल सके। डफी की गेंद पर चैपमैन ने उनका कैच लिया।

11:40 (IST)18 Dec 2020
पाकिस्तान को लगा पहला झटका

पाकिस्तान को पहला झटका अब्दुल्ला शफीक के रूप में लगा। वे खाता खोले बगैर जैकब डुफी की गेंद पर चैपमैन को कैच थमा बैठे। डुफी का टी20 इंटरनेशनल में यह पहला विकेट है। उनके बाद हैदर अली क्रीज पर उतरे हैं।

11:34 (IST)18 Dec 2020
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड: मार्टिन गुप्टिल, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मार्क चैपमैन, स्कॉट कुगलाइन, ईश सोढ़ी, जैकॉब डुफी, ब्लेयर टिकनेर।
पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), अब्दुल्लाह शफीक, हैदर अली, मोहम्मद हफीज, शादाब खान (कप्तान), खुशदील शाह, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, वहाब रियाज, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।