NED vs SL ICC World Cup 2023 : आईसीसी विश्व कप 2023 में 19वां मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में नीदरलैंड्स और श्रीलंका के बीच खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने नीदरलैंड्स को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट की पहली जीत हासिल की। 3 मैच हारने के बाद श्रीलंका को पहली जीत नसीब हुई। नीदरलैंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 263 का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य को श्रीलंकाई टीम ने 48.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। श्रीलंका की ओर से सदीरा समरविक्रमा ने सबसे अधिक नाबाद 91 रन बनाए। पथुम निसंका ने 54 और चरित असलंका ने 44 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ ही श्रीलंका का पॉइंट्स टेबल में भी खाता खुल गया है और वह 10वें से 9वें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं नीदरलैंड्स इस हार के बाद 8वें स्थान पर खिसक गई है।

Match Ended

ICC Cricket World Cup, 2023

Netherlands 
262 (49.4)

vs

Sri Lanka  
263/5 (48.2)

Match Ended ( Day – Match 19 )
Sri Lanka beat Netherlands by 5 wickets

Live Updates

World Cup 2023, Netherlands vs Sri Lanka: नीदरलैंड्स को 5 विकेट से हराने के बाद श्रीलंका की टीम अंक तालिका में 10वें से 9वें स्थान पर पहुंच गई है।

09:39 (IST) 21 Oct 2023
NED vs SL: नेदरलैंड्स का सामना श्रीलंका से

वर्ल्ड कप में आज नेदरलैंड्स का सामना श्रीलंका से होने वाला है। यह मैच लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स का वनडे में स्पिन के खिलाफ औसत 62.58 का है। महेश तीक्षणा ने नीदरलैंड्स के खिलाफ दो विश्व कप मुकाबलों में सात विकेट लिए हैं। उनका इस साल एकदिवसीय मुकाबलों में मिडिल के ओवर्स (11-40) में इकॉनमी रेट 4.59 का रहा है। साल 2023 में विक्रमजीत सिंह और मैक्स ओडोड ने बतौर ओपनर 16 पारियों में मिलकर 48.81 के औसत से 781 रन बनाए हैं। जनवरी 2022 से श्रीलंका के ओपनर पथुम निसांका ने 46.78 के औसत से 1310 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में किसी भी अन्य श्रीलंकाई बल्लेबाज के नाम इस अवधि में 1000 या उससे अधिक रन नहीं हैं।