MI RCB RR IPL 2023 playoffs qualification race: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने आखिरी लीग मैच जीतकर प्लेऑफ की टिकट कटा ली। गुजरात टाइटंस की टीम पहले से ही प्लेऑफ में है। ऐसे में केवल एक स्थान बाकी है। तीन टीमों में इसके लिए जंग है। लीग स्टेज के आखिरी दो मैच रविवार को मुंबई इंडियंस (MI) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) बनाम गुजरात टाइटंस खेला जाएगा। आखिरी स्पॉट के लिए मुंबई और आरसीबी के अलावा राजस्थान रॉयल्स रेस में हैं।

आसान भाषा में समझें प्लेऑफ का आखिरी टिकट कंफर्म कराने का गुणा – गणित

21 मई को खेले जाने वाले मैच

  • मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई, दोपहर 3:30 बजे
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटंस, बेंगलुरु, शाम 7:30 बजे

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दोनों की जीत पर क्या होगा

मुंबई और आरसीबी दोनों के 16 अंक होंगे। बेहतर रन रेट वाली टीम प्लेऑफ में होगी। फिलहाल आरसीबी का पलड़ा भारी है। मुंबई को रन रेट के मामले में आगे निकलने के लिए सनराइजर्स को कम से कम 79 रनों से हराना होगा। अगर मुंबई 79 रनों से बड़े अंतर से जीतती है, तो भी आरसीबी फायदे में होगी। वह आखिरी मैच खेलेगी, ऐसे में उसे कितनी बड़ी जीत दर्ज करनी है पता होगा।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats

मुंबई या रॉयल चैलेंजर्स में से किसी एक के ही जीतने पर क्या होगा?

इस परिस्थिति में मैच जीतने वाली टीम प्लेऑफ में होगी। राजस्थान रेस से बाहर होगी। मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ में जाने के लिए यह सबसे सरल रास्ता है।

मुंबई और आरसीबी दोनों के हारने पर क्या होगा?

राजस्थान रॉयल्स ऐसे परिणाम की उम्मीद कर रही होगी। प्लेऑफ में पहुंचने का एकमात्र रास्ता है। अगर ऐसा होता है तो मुंबई, आरसीबी और रॉयल्स के 14 अंक हो जाएंगे। मुंबई खराब रन रेट के कारण बाहर हो जाएगी। आरसीबी और रॉयल्स के बीच बेहतर रन रेट वाली टीम प्लेऑफ में होगी। अगर आरसीबी पहले बल्लेबाजी करती है और 180 का स्कोर बनाती है, तो रॉयल्स की टीम चाहेगी कि टाइटंस 19.3 ओवर या उससे पहले लक्ष्य हासिल कर ले। अगर आरसीबी 180 रन का लक्ष्य चेज करती है तो रॉयल्स की टीम चाहेगी कि टाइटंस 6 या उससे ज्यादा रन से जीत दर्ज करे।

मुंबई – हैदराबाद मैच का कोई परिणाम नहीं निकले तो क्या होगा?

इस परिस्थिति में अगर आरसीबी जीतती है तो क्वालिफाई कर लेगी, नहीं तो मुंबई प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।

आरसीबी-टाइटंस मैच में कोई नतीजा नहीं निकला तो क्या होगा?

इस परिस्थिति में अगर मुंबई जीतती है क्वालिफाई कर लेगी, नहीं तो आरसीबी प्लेऑफ में जाएगी।

दोनों मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला तो क्या होगा?

बेहतर रन रेच के कारण आरसीबी क्वालिफाई करेगी।