महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)  की पत्नी साक्षी सिंह धोनी (Sakshi Singh Dhoni) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर पोस्ट करती रहती हैं। इसी क्रम में उन्होंने 12 फरवरी की रात इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने दो तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है। इन तस्वीरों में वह बहुत ही ग्लैमरस और मोहक अंदाज में नजर आ रही हैं।

तस्वीरों में वह लाल रंग का ऑफशोल्डर टॉप और स्कर्ट पहने हैं। उनकी इस पोस्ट पर साढ़े तीन लाख से ज्यादा लाइक्स और डेढ़ हजार से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘फीलिंग रेड।’ उनकी यह पोस्ट फैंस को बहुत पसंद आ रही है। वे इस पर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। इनमें आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रिटी भी शामिल हैं। साक्षी की पोस्ट पर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza), एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu), टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya), उनके बड़े भाई क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) की पत्नी पंखुरी शर्मा (Pankhuri Sharma), पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल (Praful Patel) की बेटी पूर्णा पटेल (Poorna Patel) और ब्रिटिश एक्ट्रेस और मॉडल सोफी चौधरी (Sophie Choudry) ने भी कमेंट किए हैं।

शादी से पहले प्रियंका ने रखी थी बड़ी शर्त, 45 घंटे की फ्लाइट लेकर मिलने पहुंचे थे सुरेश रैना; कपिल शर्मा के शो पर सुनाई थी कहानी

सानिया मिर्जा को साक्षी का अंदाज बहुत कातिलाना लगा। उन्होंने साक्षी की पोस्ट पर कमेंट किया, ‘हॉटी Hottie’. सानिया के कमेंट पर भी सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। सानिया के कमेंट पर rudrapratapjena282 ने रेड हार्ट वाली इमोजी पोस्ट की। suresh.lamani.3766 ने लिखा, ‘हॉट।’ pathan_saibul ने लिखा, ‘आप से ज्यादा।’

बिपाशा बसु को साक्षी में मासूमियत दिखी। उन्होंने लिखा, ‘क्यूट।’ बता दें कि साक्षी इन दिनों मुंबई में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट की तैयारियों में लगी हुई हैं। वह सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं।  सोफी चौधरी ने दिल की आंख और आग वाली इमोजी पोस्ट की।

पूर्णा पटेल ने लिखा, ‘बहुत अच्छा। तुम कहां जा रही है।’ पूर्णा और साक्षी काफी अच्छी फ्रेंड हैं। हार्दिक पंड्या और पंखुरी शर्मा ने रेड हार्ट वाली इमोजी पोस्ट कर साक्षी की पोस्ट की तारीफ की।