भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का PUBG प्रेम किसी से छुपा नहीं है। वे मौका मिलते ही टीम होटल, एयरपोर्ट और घर में PUBG खेलने लगते हैं। इस बारे में उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने भी बताया। रविवार यानी 31 मई को साक्षी पहली बार इंस्टाग्राम लाइव चैट पर आईं। उन्होंने इस दौरान खुलासा किया कि माही का PUBG प्रेम सिर्फ बाहर ही नहीं बल्कि बेडरूम में भी दिखाई देता है। वे घर में भी समय मिलने पर PUBG खेलने लग जाते हैं।
साक्षी ने चेन्नई सुपरकिंग्स से बातचीत में कहा, ‘‘वे पबजी इसलिए खेलते हैं ताकि प्रेशर कम हो सके। उनका दिमाग हमेशा चलते रहता है। वे पबजी खेलकर उसे रेस्ट देते हैं। बेडरूम में भी वे पबजी खेलते हैं। वीडियो गेम उनके लिए तनाव खत्म करने का एक हथियार है। धोनी का दिमाग हमेशा सोचता रहता है और वह आराम नहीं करता है। ऐसे में ठीक है कि वीडियो गेम उन्हें स्ट्रेस से दूर रखता है। इसीलिए बेडरूम में धोनी जब भी पबजी खेलते हैं तो उन्हें धोनी को देखकर गुस्सा नहीं आता।’’
साक्षी ने कहा, ‘‘धोनी नींद में भी पबजी की बात करते हैं। वे वीडियो गेम में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि मुझसे बात कर रहे होते, फिर अचानकर हेडफोन लगाकर दूसरे लोगों से बात करने लगते हैं।’’ इस दौरान साक्षी ने धोनी घर पर कभी भी क्रिकेट की बात नहीं करते हैं। वे सोशल मीडिया से भी दूर रहते हैं। एक पिता के रूप में धोनी अच्छे हैं। साक्षी ने कहा, ‘‘वे पिता के तौर पर सख्त हैं। जीवा सिर्फ उनकी ही सुनती है। मैं 10 बार कहती हूं फिर भी नहीं खाती। वो सिर्फ एक बार कहते हैं तो खा लेती है।’’
Online Game खेलने के लिए क्लिक करें
हाल ही में सोशल मीडिया पर धोनी के रिटायर होने की अफवाह उड़ी थी। इसे देखकर साक्षी की एक फ्रेंड ने उन्हें मैसेज किया। साक्षी ने बताया, ‘‘माही और मैं कभी भी सोशल मीडिया को लेकर डिसकस नहीं करते। हाल ही में धोनी को रिटायर करने की अफवाह उड़ी। मेरी एक फ्रेंड ने मुझे इसके बारे में बताया। पता नहीं मुझे क्या हुआ मैंने ट्वीट कर दिया। फिर बाद में हटा दिया। लेकिन जिसे मैसेज पहुंचना था, पहुंच गया।’’
हाल ही में फेमस यूट्यूबर और PUBG चैंपियन CarryMinati ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चुनौती दी थी। CarryMinati ने माही को उनके साथ PUBG खेलने लिए कहा था। धोनी टीम इंडिया और चेन्नई सुपरकिंग्स के अपने साथियों को इस खेल में हिस्सा लेने के लिए लगातार उकसाते रहते हैं। CarryMinati ने भी कहा है कि धोनी के साथ एक बार PUBG खेलना चाहते हैं। उन्होंने ही सोशल मीडिया पर टिकटॉक को बैन करने का कैंपेन चलाया था।