इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के शुरू होने में अभी काफी दिन बचे हुए हैं। उससे पहले ही महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के फैंस आमने-सामने हो गए हैं। इस बार सोशल मीडिया पर नहीं बल्कि सामने से भिड़ गए हैं। आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस का मैच ठीक वैसा ही होता है जैसे फुटबॉल में रियाल मैड्रिड और बार्सिलोना का ‘एल-क्लासिको’ मैच होता है। रोहित शर्मा खुद इस बात को कई बार कह चुके हैं कि CSK vs MI का मुकाबला आईपीएल का ‘एल-क्लासिको’ होता है।

दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्विटर अकाउंट एक स्क्रीनशॉट शेयर करके दोनों खिलाड़ियों के फैंस के बीच मारपीट होने की बात को दुनिया तक पहुंचाया। सहवाग ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए इनलोगों को पागल तक कह दिया। सहवाग ने लिखा, ‘‘क्या करते हो पागलों। आपस में खिलाड़ी भी एक-दूसरे के दीवाने होते हैं और वे ज्यादा बात नहीं करते, काम से काम रखते हैं। लेकिन कुछ फैन्स अलग की स्तर के पगले होते हैं। झगड़ा-झगड़ी मत करो, टीम इंडिया को एक मानकर याद करो।’’

युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री Carry Minati की तरह हैं मशहूर यूट्यूबर, डॉक्टरी पढ़ने के बाद बनीं कोरियोग्राफर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शर्मा और एमएस धोनी के फैंस के गुट अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ी को लेकर जश्न मनाते हुए सड़क पर निकले। दोनों खिलाड़ी लंबे समय बाद अभ्यास करते हुए नजर आए थे। इस दौरान दोनों की तस्वीरें भी सामने आई थीं। धोनी के फैन्स उनके संन्यास की खबर के बाद ऐसा कर रहे थे, जबकि रोहित के फैन्स उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुने जाने पर उनकी इस उपलब्धि का जश्न मना रहे थे। इस दौरान किसी ने रोहित शर्मा के पोस्टर को फाड़ दिया। इसके बाद दोनों गुटों में मारपीट हो गई।

वीरेंद्र सहवाग के इस ट्वीट को अब तक 20 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं, दो हजार से ज्याजा रीट्ववीट हुए हैं। 400 से ज्यादा लोगों ने कमेंट भी किए हैं। सहवाग के एक फैन ने लिखा, ‘‘वीरू भाई, सहवाग फैंस को अच्छे से ट्रेनिंग दो, अलग लेवल की फाइट है।’’ इस पर टीम इंडिया के पूर्व ओपनर ने रिप्लाई देते हुए अपने फैंस को नसीहत दी। उन्होंने कहा, ‘‘सहवाग फैंस ऐसी बकवास में ना ली लगें अगर फैन हैं। अलग ही आईपीएल चालू है इनका।’’