MS Dhoni & Shahrukh Khan: IPL 2023 की नीलामी 23 दिसंबर को होने वाली है। फैंस आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को एक बार फिर देखने को बेकरार हैं। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) से जब धोनी के बारे में एक सवाल पूछा गया कि तब शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने कहा कि जब धोनी (MS Dhoni) बैटिंग पर आते है तो नर्वस हो जाता हूं। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) पठान मूवी (Pathan Movie) को लेकर चर्चा में बने हुए है। इसी बीच उन्होंने ट्विटर (Twitter) पर लोगों के सवाल का जवाब दिया।

शाहरुख खान ने लोगों के सवाल का दिया जवाब (Shahrukh Khan answered people’s question)

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से #AskSRK ट्रेंड चलाकर फैंस के सवालों का जवाब दे रहे थे। इसी ट्रेंड में एक सोशल मीडिया यूजर ने शाहरुख (Shahrukh Khan) से पूछा कि एमएस धोनी जब कोलकता नाइट राइडर्स के खिलाफ बैटिंग करने क्रीज पर आते हैं तो उस समय आपको कैसा लगता है? अपने इस फैन का जवाब देते हुए शाहरुख ने मजेदार जवाब दिया। शाहरुख खान ने कहा कि ‘हा हा नर्वस हो जाता हूं’।

धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार जिताया है आईपीएल की ट्रॉफी (Dhoni has won the IPL trophy four times to Chennai Super Kings)

एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने चार बार आईपीएल का खिताब जीता है। साल 2021 में सुपर किंग्स ने फाइनल में नाइट राइडर्स को हराकर आखिरी बार खिताब जीता था। टीम ने अपना पहला खिताब 2010 में जीता था। वह भी धोनी की कप्तानी में और साल 2011 भी खिताब अपने नाम किया था।

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान कोलकता नाइट राइडर्स के मलिक हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। धोनी को वर्ल्ड क्रिकेट में उनके कप्तानी, तेज विकेटकीपिंग और विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। धोनी के फैंस पूरे दुनिया में मौजूद हैं।