IPL 2024, MI vs SRH : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 55वें मैच में वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस (एमआई) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के साथ हुआ। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और पहले खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 173 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 48 रन बनाए। पैट कमिंस ने कप्तानी पारी खेलते हुए 17 गेंद पर 35 रन बनाए। मुंबई के लिए हार्दिक पंड्या और पीयूष चावला ने 3-3 विकेट विए। अंशुल कंबोज और जसप्रीत बुमराह ने 1-1 विकेट लिए।

मुंबई को इस मैच में जीत के लिए 174 रन बनाने थे और इस टीम ने 17.2 ओवर में 3 विकेट पर 174 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया। मुंबई की तरफ से इशान किशन ने 9 रन बनाए जबकि रोहित के बल्ले से 4 रन निकले। नमनधीर अपना खाता भी नहीं खोल पाए, लेकिन इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 102 रन और तिलक वर्मा ने नाबाद 37 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी। मुंबई की इस सीजन में ये 12वें मैच में चौथी जीत रही जबकि हैदराबाद की 11वें मैच में 5वीं हार रही। हैदराबाद की टीम अब 12 अंक के साथ चौथे स्थान पर है जबकि मुंबई 8 अंक के साथ नौवें स्थान पर आ गई।

MI vs SRH IPL 2024 Pitch Report, Weather Report

Match Ended

Indian Premier League, 2024

Mumbai Indians 
174/3 (17.2)

vs

Sunrisers Hyderabad  
173/8 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 55 )
Mumbai Indians beat Sunrisers Hyderabad by 7 wickets

Live Updates

IPL 2024, MI vs SRH: मुंबई ने हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया।

23:14 (IST) 6 May 2024
MI vs SRH LIVE क्रिकेट स्कोर: मुंबई ने 7 विकेट से मैच जीता

मुंबई की टीम ने इस मैच में सूर्यकुमार यादव की नाबाद शतकीय पारी के दम पर हैदाराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। इस सीजन में ये मुंबई की 12वें मैच में चौथी जीत रही जबकि हैदराबाद की 11वें मैच में 5वीं हार रही।

23:01 (IST) 6 May 2024
MI vs SRH LIVE क्रिकेट स्कोर: सूर्या और तिलक के बीच हुई शतकीय साझेदारी

सूर्यकुमार और तिलक के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। मुंबई ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 139 रन बना लिए हैं और जीत के करीब पहुंच रही है। हैदराबाद को विकेट की तलाश है, लेकिन यहां से इस टीम के लिए मैच जीतना मुश्किल लग रहा है।

22:54 (IST) 6 May 2024
MI vs SRH LIVE क्रिकेट स्कोर: 14 ओवर में बने 128 रन

मुंबई की टीम को जीत के लिए 36 गेंदों पर 46 रन बनाने हैं। इस टीम ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 128 रन बना लिए हैं और सूर्यकुमार यादव अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 66 रन पर नाबाद हैं जबकि तिलक 28 रन पर खेल रहे हैं।

22:46 (IST) 6 May 2024
MI vs SRH LIVE क्रिकेट स्कोर: सूर्यकुमार ने लगाया अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव ने अपना अर्धशतक 30 गेंदों पर पूरा कर लिया। मुंबई को अब जीत के लिए 45 गेंदों पर 61 रन बनाने हैं। ये टारगेट मुंबई के लिए मुश्किल नहीं है।

22:37 (IST) 6 May 2024
MI vs SRH LIVE क्रिकेट स्कोर: सूर्यकुमार यादव अर्धशतक के करीब

सूर्यकुमार यादव अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं जबकि मुंबई की टीम ने 11 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं। चौथे विकेट के लिए तिलक और सूर्यकुमार के बीच 41 गेंदों पर 62 रन की साझेदारी हो चुकी है।

22:30 (IST) 6 May 2024
MI vs SRH LIVE क्रिकेट स्कोर: मुंबई को जीत के लिए 66 गेंदों पर 91 रन की जरूरत

मुंबई को जीत के लिए अब 66 गेंदों पर 91 रन की जरूरत है। इस टीम ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 83 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा 15 जबकि सूर्यकुमार यादव 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।

22:19 (IST) 6 May 2024
MI vs SRH LIVE क्रिकेट स्कोर: सूर्यकुमार ने जड़े 2 छक्के, 2 चौके

7वें ओवर में सूर्यकुमार यादव ने मार्को यानसेन की गेंद पर 2 छक्के और 2 चौके लगाए और इस ओवर में कुल 22 रन बने। मुंबई की टीम ने अब 7 ओवर में 3 विकेट पर 74 रन बना लिए हैं।

22:13 (IST) 6 May 2024
MI vs SRH LIVE क्रिकेट स्कोर: 6 ओवर में बने 52 रन

छठे ओवर में तिलक वर्मा ने पैट कमिंस की गेंद पर 2 चौके और एक छक्का लगाया। मुंबई ने 6 ओवर में 3 विकेट पर 52 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा मौजूद हैं।

22:03 (IST) 6 May 2024
MI vs SRH LIVE क्रिकेट स्कोर: मुंबई का तीसरा विकेट गिरा

मुंबई की टीम ने अपना तीसरा विकेट नमनधीर के रूप में गंवा दिया। रोहित शर्मा के आउट होने के तुरंत बाद वो आउट हो गए। नमन ने इस मैच में 9 गेंद खेलकर भी अपना खाता नहीं खोल पाए और भुवी की गेंद पर आउट हो गए। मुंबई का तीसरा विकेट 31 के स्कोर पर ही गिर गया।

22:01 (IST) 6 May 2024
MI vs SRH LIVE क्रिकेट स्कोर: रोहित शर्मा का विकेट गिरा

मुंबई की टीम का दूसरा विकेट रोहित शर्मा के रूप में गिरा और उन्हें पैट कमिंस ने 4 रन पर आउट कर दिया। मुंबई ने 4 ओवर में 2 विकेट पर 31 रन बना लिए हैं और अभी विकेट पर सूर्यकुमार के साथ नमनधीर मौजूद हैं।

21:50 (IST) 6 May 2024
MI vs SRH LIVE क्रिकेट स्कोर: इशान किशन आउट हुए

मुंबई की टीम को पहला झटका मार्को यानसेन ने दिया और उन्होंने इशान किशन को 9 रन के स्कोर पर कैच आउट करवा दिया। अब बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर नमनधीर आए हैं। मुंबई की टीम ने 2 ओवर में एक विकेट पर 27 रन बना लिए हैं।

21:47 (IST) 6 May 2024
MI vs SRH LIVE क्रिकेट स्कोर: रोहित और इशान ने की शुरुआत

मुंबई के लिए पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और इशान किशन ने की। पहले ओवर में इशान किशन ने भुवी की गेंद पर दो बेहतरीन चौके लगाए और इस ओवर में 9 रन बने।

21:28 (IST) 6 May 2024
MI vs SRH LIVE क्रिकेट स्कोर: सनराइजर्स ने मुंबई को दिया 174 का टारगेट

सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 173 रन बनाए हैं। ट्रेविस हेड ने 48 रन बनाए। पैट कमिंस ने कप्तानी पारी खेलते हुए 17 गेंद पर 35 रन बनाए। मुंबई के लिए हार्दिक पंड्या और पीयूष चावला ने 3-3 विकेट विए। अंशुल कंबोज और जसप्रीत बुमराह ने 1-1 विकेट लिए।

21:09 (IST) 6 May 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: अब्दुल समद को पीयूष चावला ने पवेलियन भेजा

अब्दुल समद को पीयूष चावला ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 17 ओवर में 8 विकेट पर 136 रन। पैट कमिंस 9 रन बनाकर क्रीज पर।

21:08 (IST) 6 May 2024
IPL 2024 Live Score: मार्को यानसेन को हार्दिक पंड्या ने पवेलियन भेजा

मार्को यानसेन को हार्दिक पंड्या ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 17 रन बनाए। अब्दुल समद 2 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद 15.5 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन।

20:57 (IST) 6 May 2024
MI vs SRH LIVE क्रिकेट स्कोर: शाहबाज अहमद आउट

शाहबाज अहमद 10 रन बनाकर आउट। सनराइजर्स हैदराबाद ने 15.1 ओवर में 6 विकेट पर 120 रन बना लिए हैं। मार्को यानसेन 16 रन बनाकर क्रीज पर।

20:53 (IST) 6 May 2024
Live Cricket Score: मार्को यानसेन और शाहबाद आहमद क्रीज पर

सनराइजर्स हैदराबाद ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 120 रन बना लिए हैं। मार्को यानसेन 16 और शाहबाज आहमद 10 रन बनाकर क्रीज पर।

20:39 (IST) 6 May 2024
MI vs SRH LIVE क्रिकेट स्कोर: हेनरिक क्लासेन आउट

हेनरिक क्लासेन को पीयूष चावला ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। मार्को यानसेन 3 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद ने 12.1 ओवर में 5 विकेट पर 96 रन बना लिए हैं।

20:33 (IST) 6 May 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: नितीश रेड्डी आउट

नितीश रेड्डी आउट हो गए हैं। उन्होंने 20 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.1 ओवर में 4 विकेट पर 92 रन बना लिए हैं। हेनरिक क्लासेन 1 रन बनाकर क्रीज पर।

20:30 (IST) 6 May 2024
ट्रेविस हेड पवेलियन लौटे

ट्रेविस हेड पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 30 गेंद पर 48 रन बनाए। पीयूष चावला को विकेट मिला। नितीश रेड्डी 19 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद ने 10.3 ओवर में 3 विकेट पर 90 रन बना लिए हैं।

20:16 (IST) 6 May 2024
MI vs SRH LIVE क्रिकेट स्कोर: मयंक अग्रवाल आउट

मयंक अग्रवाल को अंशुल कंबोज ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 7.4 ओवर में 2 विकेट पर 68 रन। ट्रेविस हेड 45 रन बनाकर क्रीज पर।

20:05 (IST) 6 May 2024
MI vs SRH LIVE क्रिकेट स्कोर: अभिषेक शर्मा आउट

अभिषेक शर्मा को आउट करके जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने 11 रन बनाए। ट्रेविस हेड भी आउट हो गए थे। अंशुल कंबोज ने उन्हें बोल्ड कर दिया था। नोबॉल के कारण वह बच गए। वह 21 गेंद पर 38 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स का स्कोर 6 ओवर में 1 विकेट पर 56 रन।

19:52 (IST) 6 May 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा क्रीज पर

सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 ओवर में बगैर विकेट के 32 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 16 और अभिषेक शर्मा 11 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों अबतक हाथ नहीं खोल पाए हैं।

19:39 (IST) 6 May 2024
MI vs SRH Live Cricket Score Today Match: सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। ट्रेविस हेड 4 और अभिषेक शर्मा 1 रन बनाकर क्रीज पर। नुवान तुषारा ने मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। सनराइजर्स का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 7 रन।

19:17 (IST) 6 May 2024
Live Cricket Score, IPL 2024, MI vs SRH: हैदराबाद के पास है प्लान बी की कमी

11 मैच में केवल 3 जीत के साथ मुंबई इंडियंस इस मैच को जीतकर अपना मनोबल बढ़ाना चाहेगी। सनराइजर्स हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार डेथ ओवर्स में 13 रन प्रति ओवर से अधिक के औसत से रन दे रहे हैं। जैसाकि देखा गया है कि सनराइजर्स हैदराबाद की एक बहुत बड़ी कमजोरी प्लान बी की कमी है।

https://twitter.com/IPL/status/1787479950670352708

19:16 (IST) 6 May 2024
IPL 2024, MI vs SRH Live Score: हैदराबाद को करना होगा गेंदबाजी में सुधार

दस मैच में 6 जीत और 4 हार के साथ 12 अंक पाने वाली और आईपीएल अंक तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) हरफनमौला प्रदर्शन करने तथा अपने प्रदर्शन खासकर अपने गेंदबाजी विभाग में और सुधार करने के लिए बेताब होगी।

19:15 (IST) 6 May 2024
IPL 2024, Live Cricket Score Playing 11: ये है सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, मयंक अग्रवाल, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को यानेसन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन। इम्पैक्ट खिलाड़ी: उमरान मलिक, मयंक मारकंडे, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, जयदेव उनादकट।

https://twitter.com/IPL/status/1787476967006081176

19:13 (IST) 6 May 2024
IPL 2024, Live Cricket Score Playing 11: ये है मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, अंशुल कम्बोज, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा। इम्पैक्ट प्लेयर्स: नेहल वढेरा, शम्स मुलानी, शिवालिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड।

https://twitter.com/IPL/status/1787477385664770292

19:11 (IST) 6 May 2024
IPL 2024, MI vs SRH Live Cricket Score Toss Update: मुंबई ने जीता टॉस, हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टॉस जीतने के बाद हार्दिक पंड्या ने बताया कि उनकी आखिरी एकादश में एक बदलाव है। अंशुल कम्बोज अपना आईपीएल डेब्पू करेंगे। गेराल्ड कोएत्जी को आराम दिया गया है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने भी एक बदलाव किया। उन्होंने एडेन मार्कराम की जगह मयंक अग्रवाल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

https://twitter.com/IPL/status/1787476309670576465

18:57 (IST) 6 May 2024
Live Cricket Score, IPL 2024, MI vs SRH: थोड़ी देर में टॉस

थोड़ी देर में टॉस होने वाला है। उसी समय दोनों टीमें अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान करेंगी। देखने वाली बात यह है कि क्या इस मैच में एक मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के लगने का रिकॉर्ड टूटेगा?