MI vs RR IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में सोमवार यानी 1 अप्रैल को सीजन का 14वां मैच है। यह मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में अब तक दो मैच खेले हैं और एक भी जीत नहीं पाई।

IPL 2024, MI vs RR LIVE Cricket Score: Watch Here

राजस्थान रॉयल्स ने भी अब तक दो मैच खेले हैं। उसने अपने दोनों मैच में जीत हासिल की है। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2024 की अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है, जबकि मुंबई इंडियंस सबसे निचली पायदान पर है।

IPL 2024, MI vs RR Dream11 Prediction

जाहिर है मुंबई इंडियंस की कोशिश गृह मैदान पर राजस्थान रॉयल्स को हराकर आईपीएल 2024 की अंक तालिका में अपना खाता खोलने पर होगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स की नजर जीत की हैट्रिक लगाकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने की होगी।

Mumbai Indians vs Rajasthan Royals Predicted Playing XI

Mumbai Indians vs Rajasthan Royals Head To Head

मुंबई और राजस्थान के बीच अब तक 28 आईपीएल मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई इंडियंस (MI) 15 और राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 12 में जीत हासिल की है। दोनों के बीच एक मैच टाई पर समाप्त हुआ। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ मुंबई इंडियंस (एमआई) का अब तक का उच्चतम स्कोर 214 रन है। वहीं मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का उच्चतम स्कोर 212 रन है।

Mumbai Indians vs Rajasthan Royals Match Live Streaming Details: Watch Here

मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के साथ पिछले 5 में से 4 मैच जीते हैं। राजस्थान रॉयल्स ने आखिरी बार मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2022 में जीत हासिल की थी। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मुकाबलों की बात करें तो अब तक 8 मैच हुए हैं। इनमें से मुंबई इंडियंस ने 5 में जीत हासिल की है।

Mumbai Indians vs Rajasthan Royals Pitch Report

वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मुफीद मानी जाती है। यही वजह है कि यहां पर कई बार 200 से ज्यादा रन का स्कोर बना है। हालांकि, वानखेड़े स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए भी मददगार रही हैं, लेकिन छोटी बाउंड्री उनके लिए चुनौती खड़ी करती हैं। मुंबई इंडियंस का गृह मैदान पर रिकॉर्ड अच्छा है। मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले 78 में से 49 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

Mumbai Indians vs Rajasthan Royals Weather Report

मैच शुरू होने पर मुंबई में तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मैच के बाद यह 27 डिग्री तक गिर सकता है। बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन आर्द्रता 73% तक रहेगी।