MI vs KKR IPL 2023 Live Streaming Details in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में रविवार को डबल हेडर का पहला मैच मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। मुंबई ने पिछले मैच में दिल्ली को हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की थी। वहीं कोलकाता की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई टीम 3 में से 1 मैच जीतकर अंक तालिका में 9वें नंबर पर है। वहीं कोलकाता की टीम 4 में से 2 मैच जीतकर अंक तालिका में 5वें नंबर पर है।
आइए इस मैच से पहले जानते हैं लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट से जुड़ी जानकारी
आईपीएल 2023 में कब खेला जाएगा मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच?
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच 16 अप्रैल, रविवार को होगा।
IPL Teams 2023 |
IPL 2023 Schedule |
IPL Points Table |
IPL Stats |
Kolkata Knight Riders Team 2023 Players List |
कहां खेला जाएगा आईपीएल 2023 का मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला?
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच में टॉस कब होगा?
आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे होगा।
आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच किस समय होगा?
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच रविवार को दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा।
कौन से टीवी चैनल मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2023 मैच का प्रसारण करेंगे?
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2023 मैच का लाइव स्ट्रीम कहां देख पाएंगे?
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स मैच को भारत में JioCinema ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।