इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)में मंगलवार (6 मई) को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मुंबई इंडियंस (MI)की प्लेइंग 11 बीच मैच में बदली। आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर के साथ कोई टीम 12 खिलाड़ियों का इस्तेमाल कर सकती है, लेकिन मुंबई इंडियंस ने 13 खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया। बतौर इम्पैक्ट प्लेयर रोहित शर्मा की जगह कर्ण शर्मा खेले। इसके अलावा कॉर्बिन बॉश की जगह अश्विनी कुमार को मौका मिला। उन्होंने जोस बटलर का अहम विकेट भी लिया।
अश्विनी कुमार को कैसे मिला मौका?
कॉर्बिन बॉश को बल्लेबाजी के दौरान मुंबई इंडियंस की पारी के आखिरी ओवर में हेलमेट पर बहुत तेज गेंद लगी। ऐसे में कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर मुंबई इंडियंस को कॉर्बिन बॉश की जगह अश्विनी कुमार को खिलाने का मौका मिल गया। मैच के दौरान किसी खिलाड़ी के सिर पर चोट लगने पर कोई टीम कनकशन सब्स्टीट्यूट का इस्तेमाल कर सकती है।
कनकशन सब्स्टीट्यूट नियम के बारे में जानें
कनकशन सब्स्टीट्यूट नियम के तहत प्लेइंग 11 में लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट का ऑप्शन होता है। यानी गेंदबाज की जगह बल्लेबाज नहीं खेल सकता। बल्लेबाज की जगह गेंदबाज नहीं खेल सकता। तेज गेंदबाज की जगह स्पिनर नहीं खेल सकता। खिलाड़ी लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट है या नहीं यह मैच रेफरी तय करता है।
कॉर्बिन ने खेली अहम पारी
मुंबई इंडियंस के पास कॉर्बिन बॉश की जगह अश्विनी कुमार के अलावा रीस टॉप्ले को इस्तेमाल करने का विकल्प था। बॉश को लगातार 2 छक्के जड़ने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद हेलमेट पर लगी थी। उन्होंने रन आउट होने से पहले 27 रन बनाए। सिर पर गेंद लगने के बाद हेलमेट बदला, लेकिन वह रिटायर हर्ट नहीं हुए। उनकी पारी मुंबई के 155 तक पहुंचने में अहम रही। हार्दिक पंड्या के नाम हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड, सिराज और शार्दुल ठाकुर की कर ली बराबरी।