आईपीएल 2020 के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने पांचवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया। दूसरी ओर, दिल्ली का पहली बार चैंपियन बनने का सपना टूट गया। मुंबई ने दिल्ली से मिले 157 रन के लक्ष्य को 18.4 ओवर में 5 विकेट पर हासिल कर लिया। मुंबई की टीम पहली बार रन चेज करते हुए फाइनल जीती है। इससे पहले हर उसने बाद में गेंदबाजी की है।

रोहित शर्मा 51 गेंद पर 68 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 4 छक्के लगाए। वे एनरिच नोर्त्जे का शिकार बने। मुंबई को पहला झटका क्विंटन डीकॉक के रूप में लगा। वे 12 गेंद पर 20 रन बनाकर मार्कस स्टोइनिस का शिकार बने। ऋषभ पंत ने उनका कैच लिया। स्टोइनिस पहली गेंद पर आउट हुए थे और पहली ही गेंद पर विकेट भी लिया। सूर्यकुमार यादव 19 रन बनाकर रनआउट हो गए।

IPL 2020 Final Live Score, MI vs DC Live Cricket Score:  जानिए मैच के ताजा अपडेट्स

दिल्ली ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 156 रन बनाए। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा नाबाद 65 रन बनाए। 50 गेंद की पारी में 6 चौके और दो छक्के लगाए। अय्यर के सीजन में 500 रन पूरे हो गए हैं। ऋषभ पंत ने आईपीएल 2020 में अपना पहला अर्धशतक लगाया। वे 38 गेंद पर 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 3, नाथन कूल्टर नाइल ने 2 और जयंत यादव ने एक विकेट लिए।

IPL 2020: फाइनल में फ्लॉप हुए दिल्ली के HULK स्टोइनिस, टीम के लिए पहला ओवर सीजन में बना ‘काल’

[ie_ipl_scorecard match_id=49607]

Live Blog

22:58 (IST)10 Nov 2020
मुंबई की शानदार जीत

आईपीएल 2020 के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने पांचवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया। दूसरी ओर, दिल्ली का पहली बार चैंपियन बनने का सपना टूट गया। मुंबई ने दिल्ली से मिले 157 रन के लक्ष्य को 18.4 ओवर में 5 विकेट पर हासिल कर लिया। मुंबई की टीम पहली बार रन चेज करते हुए फाइनल जीती है। इससे पहले हर उसने बाद में गेंदबाजी की है।

22:35 (IST)10 Nov 2020
मुंबई को 5 ओवर में चाहिए 31 रन

मुंबई की टीम ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 126 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 46 गेंद पर 66 रन बना लिए हैं। ईशान किशन ने 12 गेंद पर 17 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुंबई की टीम जीत के करीब पहुंच चुकी हैं। उसे 5 ओवर में 31 रन बनाने हैं।

22:20 (IST)10 Nov 2020
रोहित शर्मा का अर्धशतक

रोहित शर्मा ने कप्तान के तौर पर फाइनल में दूसरी बार अर्धशतक जड़ दिया है। इससे पहले उन्होंने 2015 में चेन्नई के खिलाफ नाबाद 50 रन बनाए थे। मुंबई ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 102 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए आठ ओवर में 55 रन बनाने हैं। रोहित के साथ ईशान किशन क्रीज पर हैं।

22:09 (IST)10 Nov 2020
दिल्ली की बढ़ीं मुश्किलें

मुंबई ने 157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 ओवर में 1 विकेट पर 81 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 26 गेंद पर 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में 4 छक्के और एक चौका लगाया। दूसरी ओर, सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंद पर 17 रन बना लिए हैं। दिल्ली को जल्द से जल्द विकेट निकालने होंगे। मैच में बने रहने के लिए उन्हें दो-तीन विकेट लेने होंगे।

21:58 (IST)10 Nov 2020
मुंबई ने पावरप्ले में बनाए 51 रन

मुंबई की टीम ने शुरुआती 6 ओवर यानी पावरप्ले में 1 विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 10 गेंद पर 14 और रोहित शर्मा 15 गेंद पर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित ने अपनी पारी में एक चौका और दो छक्के लगाए हैं। दोनों बल्लेबाज क्लासिक और ताबड़तोड़ दोनों तरह की बल्लेबाजी कर सकते हैं।

21:43 (IST)10 Nov 2020
मुंबई की विस्फोटक शुरुआत

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डीकॉक ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने 3 ओवर में 33 रन बना लिए हैं। डीकॉक 11 गेंद पर 20 और रोहित शर्मा 7 गेंद पर 9 रन बनाकर नाबाद हैं। मैच में वापस आने के लिए दिल्ली के गेंदबाजों को काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

21:19 (IST)10 Nov 2020
दिल्ली ने खड़ा किया बड़ा स्कोर

दिल्ली ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 156 रन बनाए। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा नाबाद 65 रन बनाए। 50 गेंद की पारी में 6 चौके और दो छक्के लगाए। अय्यर के सीजन में 500 रन पूरे हो गए हैं। ऋषभ पंत ने आईपीएल 2020 में अपना पहला अर्धशतक लगाया। वे 38 गेंद पर 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 3, नाथन कूल्टर नाइल ने 2 और जयंत यादव ने एक विकेट लिए।

20:59 (IST)10 Nov 2020
दिल्ली की पारी के 3 ओवर बाकी

दिल्ली की पारी के तीन ओवर बाकी हैं। टीम ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 136 रन बना लिए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 43 गेंद पर 56 रन बना लिए हैं। इस दौरान अय्यर ने 6 चौके और एक छक्का लगाया है। अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान अय्यर ने सीजन में 500 रन भी पूरे कर लिए।

20:50 (IST)10 Nov 2020
पंत हुए आउट, क्रीज पर आए हेटमायर

ऋषभ पंत का बल्ला इस सीजन में पहली बार चला। उन्होंने आईपीएल 2020 में अपना पहला अर्धशतक लगाया। वे 38 गेंद पर 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पंत ने 4 चौके और दो छक्के लगाए। नाथन कूल्टर नाइल की गेंद पर हार्दिक पंड्या ने उनका कैच लिया। श्रेयस अय्यर और शिमरॉन हेटमायर क्रीज पर हैं। दोनों विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

20:33 (IST)10 Nov 2020
पंत और अय्यर की विस्फोटक बल्लेबाजी

दिल्ली कैपिटल्स के श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने टीम को संभाल लिया है। दोनों अब तेजी से बल्लेबाजी कर रहे हैं। पंत और अय्यर ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। इस सीजन में फ्लॉप रहने वाले पंत फाइनल में बेहतर खेल रहे हैं। उनके बल्ले से अब तक दो छक्के निकले हैं। पंत ने 28 गेंद पर 41 रन बना लिए हैं। दूसरी ओर, अय्यर ने 29 गेंद पर 38 रन बना लिए हैं।

20:15 (IST)10 Nov 2020
दिल्ली के कप्तान ने संभाला मोर्चा

कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स की पारी को संभाल लिया है। दोनों चौथे विकेट के लिए 35 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर चुके हैं। दिल्ली ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 59 रन बना लिए हैं। अय्यर 20 गेंद पर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके बल्ले से चार चौके निकले हैं। दूसरी ओर, पंत ने 16 गेंद पर 18 रन बना लिए हैं। उन्होंने एक भी बाउंड्री नहीं लगाया है। दोनों बल्लेबाज टीम को 15 ओवर तक संभालकर आगे ले जाना चाहेंगे।

20:04 (IST)10 Nov 2020
पावरप्ले में दिल्ली ने बनाए 41 रन

दिल्ली कैपिटल्स की टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत टीम को पारी को संभालने का प्रयास कर रहे हैं। शुरुआती तीन झटकों के बाद दोनों बल्लेबाज संभलकर खेल रहे हैं। टीम ने शुरुआती 6 ओवर यानी पावरप्ले में 3 विकेट पर 41 रन बना लिए हैं। अय्यर और पंत को लंबी पारी खेलनी होगी। इसके बाद ही उनकी टीम बड़े स्कोर तक पहुंच पाएगी।

19:52 (IST)10 Nov 2020
संकट में दिल्ली की टीम

स्टोइनिस के बाद अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन भी ज्यादा देर नहीं टिक सके। ट्रेंट बोल्ट ने पारी के तीसरे ओवर में अजिंक्य रहाणे को आउट कर दिया। रहाणे 4 गेंद पर 2 रन ही बना सके। शिखर धवन 13 गेंद पर 15 रन बनाकर जयंत यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने तीन चौके लगाए। कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं।

19:38 (IST)10 Nov 2020
दिल्ली को लगा पहला झटका

दिल्ली को पहला झटका पहले ओवर की पहली गेंद पर लगा। मार्कस स्टोइनिस को ट्रेंट बोल्ट ने क्विंटन डीकॉक के हाथों कैच करा दिया। स्टोइनिस खाता भी नहीं खोल सके। शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाजों पर टीम को संभालने की जिम्मेदारी है।

19:22 (IST)10 Nov 2020
ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, मार्कस स्टोइनिस, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, शिमरॉन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, प्रवीण दुबे।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, नाथन कूल्टर नाइल, जयंत यादव, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

19:15 (IST)10 Nov 2020
मुंबई के राहुल चाहर मैच से बाहर

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो दिल्ली ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, मुंबई ने एक बदलाव किया है। स्टार स्पिनर राहुल चाहर चोटिल हो गए हैं। उनके स्थान पर जयंत यादव को मौका दिया गया है।

18:38 (IST)10 Nov 2020
रोहित के अलावा पोलार्ड भी बना सकते हैं रिकॉर्ड

रोहित बतौर कप्तान एक और रिकॉर्ड अपने नाम करने के करीब हैं। वे बतौर कप्तान 3000 रन बनाने से केवल 43 रन दूर हैं। उनसे पहले विराट कोहली,महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर ऐसा कर चुके हैं। रोहित के अलावा उनके साथ कीरोन पोलार्ड भी आज आईपीएल में छक्कों का दोहरा शतक पूरा कर सकते हैं। पोलार्ड के नाम टूर्नामेंट में अब तक 163 मैच में 198 छक्के लगा चुके हैं। वे 200 छक्के लगाने वाले छठे बल्लेबाज बन सकते हैं।

17:52 (IST)10 Nov 2020
धोनी के क्लब में शामिल हो सकते हैं रोहित

रोहित बतौर पांच बार आईपीएल जीत चुके हैं। चार बार मुंबई और एक बार डेक्कन चार्जर्स (2009) के लिए जीते हैं। रोहित दिल्ली के खिलाफ फाइनल में उतरते ही एक और उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे। वे 200 आईपीएल मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। इस मामले में उनसे आगे धोनी हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ने अब तक 204 मैच खेले हैं।

17:22 (IST)10 Nov 2020
पांचवें खिताब के करीब रोहित

इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा कई सारे रिकॉर्ड बनाने उतरेंगे। रोहित अगर फाइनल मुकाबला जीत लेते हैं, तो ये उनका पांचवां खिताब होगा। अपनी कप्तानी में वो मुंबई को चार बार चैंपियन बना चुके हैं। सबसे ज्यादा बार टाइटल जीतने वाले कप्तान रोहित ही हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी (3) हैं।

16:54 (IST)10 Nov 2020
रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका

रोहित शर्मा का यह 200वां आईपीएल मैच है। उन्हें मुंबई इंडियंस के लिए 4000 आईपीएल रन पूरे करने के लिए 8 रनों की आवश्यकता है। यदि वह इस मैच में 33 या उससे ज्यादा रन बना लेते हैं तो बतौर कप्तान 3000 आईपीएल रन पूरे कर लेंगे।