MI vs CSK IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में रविवार 14 अप्रैल को डबल हेडर है। दिन का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच शाम 7:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है।
पांच में से 2 मैच जीतकर MI (मुंबई इंडियंस) इस वक्त 7वें नंबर पर है। दूसरी ओर, CSK (सीएसके) अपने पांच में से 2 मैच हार चुकी है और नंबर 3 पर है। लगातार दो जीत हासिल करने के बाद आत्मविश्वास से भरी मुंबई इंडियंस (एमआई) मैच में उतर रही है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) हार से उबरने की कोशिश कर रही है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना पिछला मैच जीता था लेकिन उससे पहले वह दो मैच हार गई थी।
MI vs CSK Head 2 Head Records
आईपीएल में कट्टर प्रतिद्वंद्वी के रूप में मशहूर मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक 36 मैच खेले हैं। MI ने 20 मैच जीते हैं, जबकि CSK ने 16 जीते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का अब तक का उच्चतम स्कोर 219 रन है।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स का उच्चतम स्कोर 218 रन है। सीएसके ने एमआई के खिलाफ खेले गए पिछले 5 मैच में 4 में जीत हासिल की है। मुंबई ने सीएसके के खिलाफ आखिरी बार 12 मई 2022 को जीत हासिल की थी। वह मैच वानखेड़े स्टेड़ियम में खेला गया था।
उस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम 16 ओवर में 97 रन पर ढेर हो गई थी। मुंबई इंडियंस ने 14.5 ओवर में 5 विकेट पर 103 रन बनाकर मैच जीत लिया था। 4 ओवर में 16/3 विकेट लेने वाले मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज डेनियल सैम्स प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे।
Wankhede Stadium Pitch Report
वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मददगार मानी जाती है। इस स्टेडियम की छोटी सीमाएं बल्लेबाजों का काम और आसान बना देती हैं। टॉस जीतने पर टीमें पहले गेंदबाजी करना चुन सकती हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मैच में बिल्कुल ऐसा ही किया था।
फाफ डुप्लेसिस (40 गेंद पर 61 रन), दिनेश कार्तिक (23 गेंद पर 53 रन) और रजत पाटीदार (26 गेंद पर 50 रन) ने शानदार बल्लेबाजी की। हालांकि, इशान किशन (34 गेंद पर 69 रन), सूर्यकुमार यादव (19 गेंद पर 52 रन) और रोहित शर्मा (24 गेंद पर 38 रन) ने भी ऐसा ही किया और मुंबई इंडियंस ने आसानी से मैच जीत लिया था।
उस मैच में जसप्रीत बुमराह ने पांच विकट लिए थे। वानखेड़े स्टेडियम पर अब तक 70.83% विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए हैं। तेज गेंदबाजों ने इस पिच पर 896 विकेट लिए हैं, जबकि स्पिनर्स ने 369 विकेट लिए हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन है।
Mumbai Weather Report
14 अप्रैल को मुंबई का तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। Accuweather.com के अनुसार, 14 अप्रैल को मुंबई में बारिश की संभावना नहीं है। आर्द्रता का स्तर 79% के आसपास रहेगा। यही वजह है कि मैच के दौरान यहां खिलाड़ियों के पसीने छूटेंगे, जो उनके लिए एक अतिरिक्त चुनौती पैदा कर सकता है। मुकाबले के दौरान 19 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।