IPL 2024, MI vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024)का 29वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला गया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 207 का टारगेट दिया। शिवम दुबे 38 गेंद पर 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 66 रन बनाकर नाबाद रहे। महेंद्र सिंह धोनी 2 गेंद पर 3 ठक्के की मदद से 20 रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी ओवर में हार्दिक पंड्या ने डेरिल मिचेल को आउट किया। 14 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद धोनी आए औक हैट्रिक छक्का लगाया। ऋतुराज गायकवाड़ ने 40 गेंद प 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 69 रन बनाए। मुंबई के लिए हार्दिक पंड्या ने 43 रन देकर 2 विकेट लिए। गेराल्ड कोएत्जी और श्रेयस गोपाल ने1-1 विकेट लिए।
मुंबई को जीत के लिए 207 रन का टारगेट मिला था, लेकिन पथिराना की घातक गेंदबाजी से सीएसके ने ये मैच 20 रन से जीत लिया। पथिराना ने अपनी टीम के लिए 4 विकेट लिए और मुंबई की कमर तोड़ दी। मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने सबसे बड़ी नाबाद 105 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। तिलक वर्मा ने इस टीम के लिए 31 रन की पारी खेली। ये मुंबई की छठे मैच में तीसरी हार रही जबकि सीएसके की छठे मैच में चौथी जीत रही। सीएसके के अब 8 अंक हो गए हैं और ये टीम तीसरे नंबर पर आ गई है जबकि मुंबई 4 अंक के साथ आठवें नंबर पर है। मुंबई ने इस मैच में 20 ओवर में 6 विकेट पर 186 रन बनाए।
IPL 2024 MI vs CSK Playing 11: Watch Here
Indian Premier League, 2024
Mumbai Indians
186/6 (20.0)
Chennai Super Kings
206/4 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 29 )
Chennai Super Kings beat Mumbai Indians by 20 runs
सीएसके ने मुंबई को 20 रन से हरा दिया।
मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ओस को देखते हुए यह फैसला होना ही था। मुंबई की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ। सूर्यकुमार यादव इस मैच में भी इम्पैक्ट प्लेयर है। चेन्नई की टीम में एक बदलाव हुआ। महेश तीक्ष्णा की जगह मथिसा पथिराना की एंट्री हुई।
वानखेड़े में मुंबई-चेन्नई मैच में ओस की भूमिका अहम होगी। ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी का फैसला करेगा। हाई स्कोरिंग मैच होने की संभावना है। जैसा पिछले 2 मैच में देखने को मिला है।
चेन्नई की टीम 5 में से 3 मैच जीतकर अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। वह तीनों मैच अपनी सरजमीं जीती है। दूसरी टीमों के मैदान पर उसे हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ की अग्निपरीक्षा होगी।
मुंबई और चेन्नई का 36 मैच में आमना-सामना हुआ है। मुंबई की टीम ज्यादा मैच जीती है। वनाखेड़े में भी उसका रिकॉर्ड बढ़िया है। पिछले साल चेन्नई दोनों मैच जीती थी।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 29वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा।
