बल्लेबाजों की फॉर्म में वापसी की बदौलत प्लेऑफ में जगह बनाने वाली मुंबई इंडियंस की टीम बुधवार को यहां एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ उतरेगी। मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले सीजन में अंतिम स्थान पर रही थी।

Match Ended

Indian Premier League, 2023

Lucknow Super Giants 
101 (16.3)

vs

Mumbai Indians  
182/8 (20.0)

Match Ended ( Day – Eliminator )
Mumbai Indians beat Lucknow Super Giants by 81 runs

मुंबई इंडियंस ने मौजूदा सत्र में वापसी करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई। गुजरात टाइटंस ने अंतिम लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को हराकर मुंबई की प्लेऑफ में जगह सुनिश्चित की और रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस की नजरें अब छठे IPL खिताब पर टिकी हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स को 2022 में RCB के खिलाफ एलिमिनेटर में ही हार का सामना करना पड़ा था। इस बार टीम इससे आगे बढ़ना चाहेगी। केएल राहुल की गैरमौजूदगी के बाजवूद टीम का संतुलन बरकरार है। कृणाल पंड्या ने उपलब्ध विकल्पों का अच्छा इस्तेमाल किया है।

लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल की सबसे सफल टीम के खिलाफ उन्हें लय बरकरार रखने की उम्मीद होगी। मुंबई के लिए अंतिम लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने शानदार शतक जड़ा।

रोहित, सूर्या, इशान, कैमरन ग्रीन पर रहेंगी नजरें

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बल्लेबाजी में टीम की नजरें सूर्यकुमार यादव (511 रन, एक शतक, चार अर्धशतक), सलामी बल्लेबाज इशान किशन (439), कैमरन ग्रीन (381) और कप्तान रोहित शर्मा (313) पर टिकी होंगी। मुंबई के बल्लेबाजों ने लय हासिल की है और ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों की राह आसान नहीं होने वाली।

रवि बिश्नोई को निभानी होगी अहम भूमिका

लखनऊ सुपर जायंट्स को अगर मुंबई के बल्लेबाजों को रोकना है तो लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को बड़ी भूमिका निभानी होगी। रवि 14 मैच में 16 विकेट के साथ टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं। नवीन उल हक, आवेश खान, कृणाल और अनुभवी अमित मिश्रा जैसे गेंदबाजों को भी अधिक योगदान देना होगा। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को चेन्नई में ही बल्लेबाजों की नाकामी के कारण लीग चरण मे हार झेलनी पड़ी थी।

इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर की गैरमौजूदगी में मुंबई का तेज गेंदबाजी आक्रमण भी कमजोर है। लखनऊ सुपर जायंट्स इसका फायदा उठाना चाहेगी। केएल राहुल की गैरमौजूदगी के बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों ने प्रभावी प्रदर्शन किया है।

कैरेबियाई जोड़ी भी कर सकती है कमाल

मार्कस स्टोइनिस (14 मैच में 368 रन) दूसरे चरण में अच्छी लय में दिखे, जबकि काइल मायर्स (361) और निकोलस पूरन (358) की कैरेबियाई जोड़ी ने भी उपयोगी पारियां खेली हैं। चेपक की संभवत: धीमी पिच पर इनका प्रदर्शन टीम की सफलता के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा।

मुंबई को होंगी पीयूष चावला से बड़ी उम्मीदें

गेंदबाजी में मुंबई को अनुभवी पीयूष चावला से काफी उम्मीदें होंगी जो 20 विकेट के साथ अब तक टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं। जेसन बेहरेनडोर्फ (14 विकेट) ने भी जिम्मेदारी सौंपे जाने पर प्रभावित किया है।

IPL 2023 Eliminator: ये है लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी।

कब खेला जाएगा आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला?
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच 24 मई (बुधवार) शाम को होगा।

कहां खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच?Chennai
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला जाएगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच कितने बजे शुरू होगा?
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 के मैच में कितने बजे टॉस होगा?
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 के मैच में टॉस शाम 07:00 बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर चैनल लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 मैच का प्रसारण होगा?
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। दर्शक हिंदी, भोजपुरी, अंग्रेजी समेत कई अन्य भाषाओं में भी लाइव कॉमेंट्री का लुत्फ ले सकते हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच को भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

भारत और अन्य देशों में इन प्लेटफॉर्म्स पर उठा सकते हैं IPL प्लेऑफ मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा

देशप्रसारणकर्ता
भारतस्टार स्पोर्ट्स, जियो सिनेमा
यूनाइटेड किंगडमस्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट, स्काई स्पोर्ट्स मेन इवेंट
यूनाइटेड स्टेट्सविलो टीवी
ऑस्ट्रेलियाफॉक्स स्पोर्ट्स
मिडिल ईस्टटाइम्स इंटरनेट
दक्षिण अफ्रीकासुपरस्पोर्ट
पाकिस्तानयप टीवी (Yupp TV)
न्यूज़ीलैंडस्काई स्पोर्ट
कैरेबियनफ्लो स्पोर्ट्स (फ्लो स्पोर्ट्स 2)
कनाडाविलो टीवी
बांग्लादेशगाजी टीवी
अफगानिस्तानएरियाना टेलीविजन नेटवर्क
नेपालस्टार स्पोर्ट्स, यप टीवी
श्रीलंकास्टार स्पोर्ट्स, यप टीवी
मालदीवस्टार स्पोर्ट्स, यूप टीवी
सिंगापुरस्टारहब

इस प्रकार हैं लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीमें

लखनऊ सुपर जायंट्स: कृणाल पंड्या (कप्तान), आयुष बदोनी, कर्ण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डिकॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मायर्स, आवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, निकोलस पूरन, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, डेनियल सैम्स, अमित मिश्रा, प्रेरक मांकड़, स्वप्निल सिंह, नवीन-उल-हक, युद्धवीर चरक और करुण नायर।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्रिस जॉर्डन, अरशद खान, जेसन बेहरेनडोर्फ, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, टिम डेविड, राघव गोयल, कैमरन ग्रीन, इशान किशन, डुआन यानसेन, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल , रिली मेरेडिथ, शम्स मुलानी, रमनदीप सिंह, संदीप वारियर, ऋतिक शौकीन, ट्रिस्टन स्टब्स, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा और सूर्यकुमार यादव।