IPL, CSK vs MI, IPL 2018 : मुश्किल में घिरी मुंबई इंडियंस 28 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी, हालांकि इसके लिये उसे प्रतिद्वंद्वी टीम के लाइन अप और खिलाड़ियों की फार्म की चुनौती से पार पाना होगा। दोनों टीमों के बीच हुए टूर्नामेंट के पहले मैच में एक विकेट की करारी शिकस्त अब तक सभी के जेहन में है लेकिन मुंबई इंडियंस को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के स्टेडियम में चेन्नई से बदला चुकता करने के लिये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

इस महीने के शुरू में मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने गत चैंपियंस को एक विकेट से मात दी थी और वो भी एक गेंद रहते। मुंबई इंडियंस की टीम लगातार दो मैचों में हार के बाद विजयी लय में लौटने को बेताब होगी। दोनों टीमों के लिये सफर अभी तक विपरीत ही रहा है। मुंबई को अब तक छह मैचों में केवल एक ही जीत मिली है, जबकि महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम ने छह में से पांच मैच अपने नाम किए हैं। वहीं चेन्नई को अपने मूल घरेलू मैदान से हटना पड़ा, लेकिन इसका असर उन पर नहीं पड़ा क्योंकि उन्होंने पुणे में अपना पहला मैच जीत लिया था।

IPL LIVE क्रिकेट स्कोर, CSK vs MI Live Score Updates: 

मैच का लाइव प्रसारण Star Sports 1, Star Sports 2, Star Sports 3, Star Sports HD, Star Sports हिंदी और Star Sports अंग्रेजी पर देखा जा सकता है। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग Hotstar पर उपलब्ध होगी।

मुंबई को अगर टूर्नामेंट में बने रहना है तो उन्हें इस मुकाबले में जीत दर्ज करनी ही होगी। सूर्यकुमार यादव को छोड़कर मुंबई के बल्लेबाज को टूर्नामेंट में रन बनाने में परेशानी हो रही है। अगर रोहित, पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, इविन लुईस और हार्दिक पंड्या एक साथ बल्लेबाजी में चल जायें तो मुंबई की टीम बड़ा स्कोर बना सकती है और बड़े लक्ष्य का भी पीछा कर सकती है। कोच महेला जयवर्धने सभी से अच्छा स्कोर बनाने की उम्मीद करेंगे।

IPL 2018, CSK vs MI Highlights:

शेन वॉटसन की पहली गेंद पर रोहित शर्मा ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं रही। अगली गेंद पर एक चौका। तीसरी गेंद पर एक रन। चौथी गेंद पर हार्दिक ने एक लंबा छक्का लगाया। मुंबई-148/2(18)

-शार्दुल ठाकुर की पहली गेंद पर सिंगल। तीसरी गेंद पर दो रन। चौथी गेंद पर भी सिंगल। अंतिम गेंद पर एक रन।  मुंबई-128/1(16)

-शेन वॉटसन की पहली गेंद पर रोहित शर्मा ने छक्का लगाया। चौथी गेंद पर एक और छक्का। रोहित शर्मा एक ओर से तेज गति से रन बनाने का काम शुरू कर चुके हैं।  मुंबई-114/1(14)

-हरभजन सिंह की पहली गेंद पर सिंगल। अगली दो गेंदों पर भी दो रन आए। हरभजन सिंह अच्छी लय में गेंदबाजी कर रहे हैं।  मुंबई-93/1(12)

-हरभजन सिंह की पहली गेंद पर सिंगल। अगली तीन गेंदों पर भी तीन रन आए। पांचवीं गेंद पर यादव आउट। यादव ने 44 रन बनाए। मुंबई-71/1(10)

-हरभजन सिंह की पहली दो गेंदों पर सिंगल। तीसरे गेंद पर कोई रन नहीं। चौथी और पांचवीं गेंद भी अच्छी। इस ओवर में सिर्फ दो रन आए।  मुंबई- 56/0 (8)

शार्दुल ठाकुर अपने दूसरे ओवर के साथ। पहली बॉल डॉट। अगली दो गेंदों पर सिंगल। चौथी बॉल पर यादव ने छक्का लगाया। इस ओवर से कुल 9 रन बने। 

-मुंबई ने 4 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 34 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 24, जबकि इविन लुइस 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मुंबई को जीत के लिए 16 ओवर में 136 रन की दरकार है।

-शार्दुल ठाकुर को चेन्नई ने दूसरे गेंदबाज के रूप में लगा दिया है। पहली ही डिलीवरी वाइड। अगली बॉल पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर लैविस ने डबल लिया। अगली तीन गेंदें डॉट। लास्ट बॉल पर लुइस ने फाइन लेग की दिशा में चौका लगाया। मुंबई- 14/0 (2)

मैक्क्लेनघन के चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर धोनी, लैविस के हाथों कैच। चेन्नई को तीसरा झटका लगा। धोनी 26 रन बनाकर आउट। मैदान पर ड्वेन ब्रावो आ चुके हैं। तीसरी बॉल पर ब्रावो, मार्कंडेय के हाथों कैच आउट। इस ओवर से चेन्नई को 2 झटके लगे। चौथी बॉल पर रैना ने सिंगल निकाला। चेन्नई- 147/4 (18)

-मयंक मार्कंडेय अपने तीसरे ओवर के साथ। पहली बॉल डॉट। दूसरी गेंद पर धोनी ने चौका लगाया। अगली डिलीवरी वाइड। तीसरी गेंद गुगली, जिस पर धोनी ने लॉन्ग ऑन की दिशा में 93 मीटर लंबा छक्का लगाया। चेन्नई- 132/2 (16)

-चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए हैं। महेंद्र सिंह धोनी 3, जबकि सुरेश रैना 42 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। चेन्नई इस वक्त 7.61 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।

क्रुणाल पांड्या ने अपने तीसरे ओवर की दूसरी ही गेंद पर रायडू को बेन कटिंग के हाथों कैच आउट कराया। इसी के साथ चेन्नई को दूसरा झटका लगा। मैदान पर कप्तान धोनी आ चुके हैं। चेन्नई- 99/2 (12)

मयंक मार्कंडेय अपने दूसरे ओवर के साथ। पहली तीन गेंदों पर सिंगल। अगली बॉल पर रैना ने लॉन्ग ऑन की दिशा में चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर छक्का। इस ओवर से कुल 14 रन बने। चेन्नई- 91/1 (10)

-मयंक मार्कंडेय अपने पहले ओवर में। पहली दो बॉल पर सिंगल। अगली गेंद डॉट। चौथी बॉल पर एक रन के लिए दौड़। इस ओवर से महज 3 रन ही बन सके। चेन्नई- 63/1 (8)

हार्दिक पांड्या अपने दूसरे ओवर के साथ। पहली दो गेंदों पर सिंगल। अगली दो बॉल पर कोई रन नहीं। पांचवीं गेंद नकल, जिस पर रायडू ने थर्ड मैन की दिशा में चौका लगाया। लास्ट बॉल पर लॉन्ग ऑफ की दिशा में छक्का। चेन्नई- 51/1 (6)

-हार्दिक पांड्या को मुंबई ने तीसरे गेंदबाज के रूप में लगा दिया है। पहली दो बॉल पर सिंगल। तीसरी गेंद डॉट। चौथी बॉल पर वाट्सन ने जोखिमभरा शॉट खेला और मिड विकेट की दिशा में चौका। आखिरी दो गेंदों पर कोई रन नहीं। चेन्नई- 24/0 (4)

-जसप्रीत बुमराह मुंबई की ओर से दूसरा ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदें डॉट। अगली बॉल रायडू के बल्ले के टॉप एज से लगकर हवा में, रायडू आउट होते बाल-बाल बचे। पांचवीं गेंद पर रायडू ने सिंगल निकाला। लास्ट बॉल पर वाट्सन ने एक रन के लिए दौड़ लगाई। चेन्नई- 10/0 (2)