सलामी बल्लेबाज क्रिस रोजर्स और शॉन मार्श के अर्धशतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में सात विकेट पर 261 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त को 326 रन तक पहुंचाया।
सुबह भारत के पुछल्ले बल्लेबाजों को जल्द पवेलियन भेजने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने रोजर्स (69), मार्श (नाबाद 62) और डेविड वॉर्नर (40) की पारियों की मदद से अपनी बढ़त मजबूत की। लंच के बाद बारिश भी आई जिसके कारण 85 मिनट तक खेल रुका रहा और दिन के ओवरों का कोटा पूरा करने के लिए एक घंटे का अतिरिक्त खेल हुआ।
दिन का खेल खत्म होने पर रेयान हैरिस आठ रन बनाकर मार्श का साथ निभा रहे थे। मार्श ने अब तक अपनी पारी में 131 गेंद का सामना करते हुए आठ चौके और एक छक्का मारा है।
भारत की ओर से इशांत शर्मा ने 49, रविचंद्रन अश्विन ने 56 जबकि उमेश यादव ने 73 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। मोहम्मद शमी ने 75 रन देकर एक विकेट हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया ने चार मैचों की श्रृंखला के पहले दो टेस्ट जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है।
इससे पहले भारत ने आज दिन की शुरुआत आठ विकेट पर 462 रन से की और तीन रन जोड़कर उसने अपने बाकी दोनों विकेट भी गंवा दिए जिससे ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 65 रन की बढ़त मिली। मोहम्मद शमी (12) और उमेश यादव (00) दोनों को मिशेल जॉनसन ने आउट किया। चार ओवर बाद यादव ने स्मिथ को लेग स्लिप में अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ दिया।
दूसरे सत्र में जब सिर्फ 20 मिनट का खेल बचा था तब अश्विन ने गेंदबाजी में वापसी करते हुए 41वें ओवर में रोजर्स को बोल्ड करके आस्ट्रेलिया को करारा झटका दिया। रोजर्स ने 123 गेंद का सामना करते हुए आठ चौके जड़े।
पदार्पण कर रहे जो बर्न्स भी अधिक देर नहीं टिक पाए और चाय के विश्राम के बाद इशांत की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे। उन्होंने नौ रन बनाए।
मार्श ने इस बीच एक छोर संभाले रखा। उन्होंने यादव पर दो चौके मारे लेकिन इस तेज गेंदबाज ने पारी के 56वें ओवर में ब्रेड हैडिन (13) को धोनी के हाथों कैच कराके ऑस्ट्रेलिया का स्कोर छह विकेट पर 202 रन कर दिया।
मिशेल जॉनसन (15) ने मोहम्मद शमी पर चौका जड़ा लेकिन इसी तेज गेंदबाज की गेंद को हवा में लहरा बैठे और मिडविकेट पर अजिंक्य रहाणे ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की।
पहली पारी में अर्धशतक जड़ने वाले रेयान हैरिस ने शमी पर दो रन के साथ टीम की बढ़त को 300 रन के पार पहुंचाया। मार्श ने अश्विन पर सीधे छक्के के साथ 112 गेंद में अपना दूसरा टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने शमी के अगले ओवर में भी दो चौके मारे।
ऑस्ट्रेलिया पहली पारी – 530 रन
भारत पहली पारी:
मुरली विजय का मार्श बो वॉटसन 68
शिखर धवन का स्मिथ बो हैरिस 28
चेतेश्वर पुजारा का हैडिन बो हैरिस 25
विराट कोहली का हैडिन बो जॉनसन 169
अजिंक्य रहाणे पगबाधा बो लियोन 147
लोकेश राहुल का हेजलवुड बो लियोन 03
महेंद्र सिंह धोनी का हैडिन बो हैरिस 11
रविचंद्रन अश्विन का एवं बो हैरिस 00
मोहम्मद शमी का स्मिथ बो जॉनसन 12
उमेश यादव का हैडिन बो जॉनसन 00
इशांत शर्मा नाबाद 00
अतिरिक्त : लेग बाई 01, वाइड 01 : 02
कुल : 128 . 5 ओवर में सभी विकेट खोकर: 465
विकेट पतन : 1-55, 2-108, 3-147, 4-409, 5-415, 6-430, 7-434, 8-462, 9-462
गेंदबाजी
जॉनसन 30.5-5-135-3
हैरिस 26-7-70-4
हेजलवुड 25-6-75-0
वॉटसन 16-3-65-1
लियोन 29-3-108-2
स्मिथ 2-0-11-0
ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी:
डेविड वॉर्नर पगबाधा बो अश्विन 40
क्रिस रोजर्स बो अश्विन 69
शेन वॉटसन का धोनी बो इशांत 17
स्टीवन स्मिथ का रहाणे बो यादव 14
शॉन मार्श खेल रहे हैं 62
जो बर्न्स का धोनी बो इशांत 09
ब्रेड हैडिन का धोनी बो यादव 13
मिशेल जॉनसन का रहाणे बो शमी 15
रेयान हैरिस खेल रहे हैं 08
अतिरिक्त: 14
कुल: 75 ओवर में सात विकेट पर: 261
विकेट पतन: 1-57, 2-98, 3-131, 4-164, 5-176, 6-202, 7-234
गेंदबाजी:
यादव 14-1-13-2
शमी 20-2-75-1
इशांत 19-4-49-2
अश्विन 22-2-56-2