आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 में भारत ने अपनी दूसरी जीत हासिल की। भारत ने 9 जून 2024 (भारतीय समयानुसार) को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम पर पाकिस्तान को 6 रन से हराया।
इस जीत के साथ ही भारत टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। भारत के 2 मैच में 4 अंक हैं। वहीं, पाकिस्तान का अभी खाता नहीं खुला है। उसने 2 मैच खेले हैं और दोनों हारे हैं। अब उसे बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे, नहीं तो वह सुपर-8 में नहीं पहुंच पाएगा।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बैटिंग करने उतरा भारत 19 ओवर में 119 रन पर ढेर हो गया। टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान ने भारत को पहली बार ऑलआउट किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान 20 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन ही बना पाया। जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच बने। उन्होंने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने 15 डॉट गेंदें फेंकी।
बुमराह के अलावा हार्दिक पंड्या ने 24 रन देकर 2 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिए। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान उच्चतम स्कोरर रहे। उन्होंने 44 गेंद में 31 रन बनाए। बाबर आजम, उस्मान खान और फखर जमान 13-13 रन बनाकर आउट हुए। इमाद वसीम 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नसीम शाह 4 गेंद में 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत की ओर से ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। उनके अलावा अक्षर पटेल 20 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों के अलावा रोहित शर्मा (12 गेंद में 13 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह और हारिस रऊफ ने 21-21 रन देकर 3-3 विकेट लिए। मोहम्मद आमिर ने 23 रन देकर 2 और शाहीन ने 29 रन देकर 1 विकेट लिया।
इससे पहले पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 1 बदलाव किया। आजम खान प्लेइंग इलेवन में नहीं हैं। रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।
IND vs PAK Today Match LIVE Score Online: Watch Here
बता दें कि यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होना था, लेकिन बारिश के कारण रात 8 बजे टॉस हुआ। टॉस होने के बाद भी तुरंत मैच नहीं शुरू हो पाया, क्योंकि फिर बारिश आ गई। यही वजह रही कि रात 8:50 बजे पहली गेंद डाली गई। बता दें कि स्थानीय समयानुसार यह मैच सुबह 10:30 बजे शुरू होना था। न्यूयॉर्क में पहले ही 9 जून की सुबह बारिश होने की भविष्यवाणी की गई थी।
ICC Men's T20 World Cup, 2024
India
119 (19.0)
Pakistan
113/7 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 19 )
India beat Pakistan by 6 runs
नसीम शाह 8वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी चौथी गेंद पर अक्षर पटेल को बोल्ड कर दिया। अक्षर पटेल 18 गेंद में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अक्षर की जगह सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने आखिरी गेंद चौका जड़कर अपना खाता खोला। आठ ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 62 रन है।
मोहम्मद आमिर छठा ओवर लेकर आए। ऋषभ पंत ने उनकी पहली गेंद पर चौका जड़ दिया। हालांकि, इस गेंद पर विकेट का मौका भी बना लेकिन ऋषभ पंत को भाग्य का चौका मिला। ऋषभ पंत ने शरीर के काफी दूर से फुल लेंथ बॉल को ड्राइव करने की कोशिश की, गेंद बल्ले के किनारे पर लगी और वाइड स्लिप पर खड़े इफ्तिखार की अंगुलियों को छूते हुए गेंद सीमा रेखा के बाहर चली गई। अगली गेंद पर ऋषभ पंत का उस्मान खान ने कैच ड्रॉप कर दिया। पंत ने 5वीं गेंद पर भी चौका जड़ा। पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 50 रन है। नासाउ में पहली बार पावरप्ले में 50 रन बने हैं।
पांचवां ओवर शाहीन अफरीदी लेकर आए। अक्षर पटेल ने उनकी पहली गेंद पर चौका जड़ा और दूसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद पर दौड़कर एक रन लिया। चौथी गेंद पर ऋषभ पंत कोई रन नहीं ले पाए। पांचवीं गेंद ऋषभ पंत के बल्ले के अंदरूनी किनारे से लगी और उन्होंने दौड़कर एक रन ले लिया। आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल ने दौड़कर दो रन पूरे किए। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 38 रन है। अक्षर पटेल के 10 गेंद में 14 और ऋषभ पंत के 5 गेंद में 4 रन हैं।
मोहम्मद आमिर चौथा ओवर लेकर आए। उनकी पहली डॉट रही। उनकी दूसरी गेंद पर ऋषभ पंत ने दौड़कर 3 रन लिए। तीसरी गेंद डॉट रही. चौथी गेंद भी डॉट रही। पांचवीं गेंद भी डॉट रही। आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल ने कट कर एक रन लिया और अपना खाता खोला। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 24 रन है। ऋषभ पंत के 3 गेंद में 3 रन हैं।
शाहीन अफरीदी तीसरा ओवर लेकर आए। उनकी शुरुआती तीन गेंद पर रोहित कोई रन नहीं बना पाए। चौथी गेंद को सीधा सीमा रेखा के पार भेजने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग मिस कर गए और डीप स्क्वायर लेग पर हारिस रऊफ ने आसान कैच पकड़ लिया। रोहित की जगह अक्षर पटेल बल्लेबाजी के लिए आए हैं। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 20 रन है।
नसीम शाह की पांचवीं गेंद वाइड रही। विकेट के पीछे मोहम्मद रिजवान भी उसे सही से पकड़ नहीं पाये। इस पर ऋषभ पंत ने दौड़कर एक रन लिया। अगली गेंद पर रोहित ने चौका जड़ दिया। आखिरी गेंद पर रोहित ने एक रन लिया। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 19 रन है।
बारिश रुकने के बाद मैच दोबारा शुरू हो चुका है। पाकिस्तान के लिए नसीम शाह दूसरा ओवर लेकर आए। विराट कोहली ने उनकी पहली गेंद पर चौका जड़कर अपना खाता खोला। दूसरी गेंद डॉट रही। हालांकि, तीसरी गेंद पर विराट कोहली अपना विकेट गंवा बैठे। वह हवा में खेल बैठे और पॉइंट पर उस्मान खान ने उनका आसान कैच पकड़ लिया। विराट कोहली 3 गेंद में 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
बारिश रुक चुकी है। मैदान से कवर्स हटा दिये गए हैं। रात 9:30 बजे दोबारा मैच शुरू होगा। मैच जब रोका गया था, तब भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 8 रन था। खास यह है कि अब तक एक भी ओवर की कटौती नहीं हुई है।
पहला ओवर पूरा ही हुआ था कि न्यूयॉर्क में फिर से बारिश आ गई। यह एक ऐसी चीज है, जिसे क्रिकेट फैंस मैच के दौरान देखना नहीं चाहते हैं। खिलाड़ी पवेलियन लौट रहे हैं। कवर जल्दी से डाले जा रहे हैं।
शाहीन अफरीदी की दूसरी गेंद डॉट रही। रोहित शर्मा ने सुरक्षित खेला। हालांकि, तीसरी गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ दिया। इसके साथ ही स्टैंड्स में बहुत जोर का शोर (121 डेसीबल) हुआ। हालांकि, इसके बाद अगली तीन गेंद पर रोहित कोई रन नहीं ले पाए। पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 8 रन है। सभी रन रोहित के बल्ले से आये हैं।
भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पारी की शुरुआत की। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी पहला ओवर लेकर आए। रोहित उनकी पहली गेंद को फ्लिक कर दो रन के लिए दौड़े। इस तरह भारत और अपना खाता खोला।
भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:50 बजे शुरू होने वाला है, जो कि स्थानीय समयानुसार सुबह 11:20 बजे है यानी अब से लगभग 10 मिनट बाद शुरू होगा। कवर हट चुके हैं और मौसम पहले से ज्यादा चमकीला लग रहा है। अच्छी बात यह है कि अब तक ओवर कटने की कोई खबर नहीं है। इसका मतलब है कि 20-20 ओवर का मैच होगा।
IND vs PAK LIVE Cricket Score, New York Weather Update: अंपायरों ने मैदान का मुआयना करने के बाद ऐलान किया है कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच में रात 8:50 बजे पहली गेंद डाली जाएगी, करीब 20 मिनट बाद खिलाड़ी लाइव एक्शन में दिखेंगे। प्रार्थना कीजिए कि इस बार बारिश नहीं आए।
अभी-अभी पता चला कि बारिश थोड़ी तेज हो गई है। क्रिकबज की खबर के मुताबिक, ग्राउंड खाली हो गया है। हर कोई पवेलियन चला गया है, लेकिन स्टैंड पर प्रशंसक बैठे हुए हैं। निश्चित रूप से यह ऐसी खबर है जिसे हम सुनना नहीं चाहते थे।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), उस्मान खान, फखर जमान, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर।
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबले में सिक्का बाबर आजम के पक्ष में गिरा। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतने के बाद कहा कि वह पहले गेंदबाजी करेंगे। उन्होंने बताया कि यह फैसला मौसम और पिच की परिस्थितियों को देखते हुए लिया है।
न्यूयॉर्क से अच्छी खबर आई है। अंपायर्स ने मैदान का मुआयना करने के बाद बताया कि भारतीय समयानुसार रात 8 बजे टॉस होगा।
न्यूयॉर्क में बारिश रुक गई है। अंपायर भारतीय समयानुसार शाम 7:45 बजे फिर से एक बार मैदान का मुआयना करेंगे। उसके बाद ही बताएंगे कि मैच कितने में देर में शुरू किया जा सकता है। उसी के अनुसार, टॉस का समय निर्धारित होगा।
#Indvspak pic.twitter.com/4BhHTIRfaF
— dharam_pagi (@dharam60334) June 9, 2024
शाम 7.25 बजे बारिश रुकी। अंपायर निरीक्षण करने के लिए मैदान पर पहुंच गये हैं। हालांकि, आसमान में अब भी काले घने बादल छाये हुए हैं। ऐसे में फिर से यदि बारिश होने लगे तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
बारिश के कारण टॉस में देरी हुई है। हालांकि, बारिश कम हो गई है और पाकिस्तानी खिलाड़ी अभ्यास के लिए बाहर आए हुए हैं।
Latest scenes from New York ?️?☔
— Sama Umair (@umair6723) June 9, 2024
Go Away Rain?️☔ #PAKvsIND pic.twitter.com/lrwv9NcqvE
जो चीज वास्तव में निराशा पैदा कर सकती है, वह है मौसम। न्यूयॉर्क में फिर से बारिश तेज हो गई है। पूरे स्टेडियम को ढक दिया गया है। आसमान बहुत ज्यादा बादल छाए हुए हैं। सबसे ज्यादा परेशानी भारत बनाम पाकिस्तान का मैच देखने नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंचे दर्शकों को हो रही है। स्टैंड में बैठे दर्शकों के पास छत नहीं है।
न्यूयॉर्क से क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर आ रही है। बूंदाबांदी अब थोड़ी हल्की पड़ रही है। इस बीच एक सवाल यह भी है कि इस मैदान पर जल निकासी कैसी है? जाहिर तौर पर यह बहुत अच्छी नहीं लग रही है।
न्यूयॉर्क में मौजूद भारतीय दिग्गज रवि शास्त्री ने कहा कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच टेंशन होगी। पाकिस्तान को हर हाल में यह मैच जीतना होगा। यदि वह आज का मैच हारे तो उनके लिए मुश्किल हो सकती है।
भारत बनाम पाकिस्तान मैच के टॉस के समय नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम पर बारिश की संभावना है। न्यूयॉर्क में सुबह से बादल छाए हुए हैं। टॉस के समय अब सिर्फ आधा घंटा रह गया है। उससे पहले बूंदाबांदी शुरू हो गई है। मैदान पर खड़े लोगों ने छाते निकाल लिये हैं।
नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में प्रशंसक की भीड़ इकट्ठा हुई है। टॉस का समय भी करीब आ रहा है। हालांकि, एक अपडेट प्रशंसकों को निराश कर सकता है। वह यह है कि न्यूयॉर्क में अभी बहुत हल्की बूंदाबांदी हो रही है।
#WATCH | T20 World Cup | Visuals from Nassau, New York ahead of the India vs Pakistan match today.#IndvsPak pic.twitter.com/Nk9Ghm12Nm
— ANI (@ANI) June 9, 2024
न्यूयॉर्क में खेले गए पहले चार टी-20 विश्व कप मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने 45 विकेट और स्पिनर्स ने केवल 10 विकेट लिए हैं। टीमों ने इस मैदान पर 115.2 ओवर तेज और केवल 27.2 ओवर स्पिन गेंदबाजी की है।
आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय टीम रविवार को अपने पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के बीच होने वाले टी20 विश्व कप के बहुप्रतीक्षित मुकाबले में पाकिस्तान की कमजोर स्थिति और मुश्किल परिस्थितियों से परिचित न होने का फायदा उठाने की कोशिश करेगी। इस मैच में टूर्नामेंट का अब तक के सबसे ज्यादा दर्शकों के आने की उम्मीद है। यह मैच शहर के बाहरी इलाके में आइजनहावर पार्क में नवनिर्मित 34,000 दर्शकों की क्षमता वाले नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
10:00 सुबह (शाम 7:30 भारतीय समयानुसार): 15 प्रतिशत
11:00 बजे (रात 8:30 बजे भारतीय समयानुसार): 47 प्रतिशत
12:00 बजे (रात 9:30 बजे भारतीय समयानुसार): 51 प्रतिशत
01:00 बजे (रात 10:30 बजे भारतीय समयानुसार): 44 प्रतिशत
02:00 बजे (रात 11:30 बजे भारतीय समयानुसार): 25 प्रतिशत
03:00 बजे (रात 12:30 बजे भारतीय समयानुसार, 10 जून): 20 प्रतिशत
04:00 बजे (रात 01:30 बजे भारतीय समयानुसार, 10 जून): 20 प्रतिशत
