आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 में भारत ने अपनी दूसरी जीत हासिल की। भारत ने 9 जून 2024 (भारतीय समयानुसार) को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम पर पाकिस्तान को 6 रन से हराया।
इस जीत के साथ ही भारत टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। भारत के 2 मैच में 4 अंक हैं। वहीं, पाकिस्तान का अभी खाता नहीं खुला है। उसने 2 मैच खेले हैं और दोनों हारे हैं। अब उसे बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे, नहीं तो वह सुपर-8 में नहीं पहुंच पाएगा।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बैटिंग करने उतरा भारत 19 ओवर में 119 रन पर ढेर हो गया। टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान ने भारत को पहली बार ऑलआउट किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान 20 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन ही बना पाया। जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच बने। उन्होंने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने 15 डॉट गेंदें फेंकी।
बुमराह के अलावा हार्दिक पंड्या ने 24 रन देकर 2 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिए। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान उच्चतम स्कोरर रहे। उन्होंने 44 गेंद में 31 रन बनाए। बाबर आजम, उस्मान खान और फखर जमान 13-13 रन बनाकर आउट हुए। इमाद वसीम 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नसीम शाह 4 गेंद में 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत की ओर से ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। उनके अलावा अक्षर पटेल 20 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों के अलावा रोहित शर्मा (12 गेंद में 13 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह और हारिस रऊफ ने 21-21 रन देकर 3-3 विकेट लिए। मोहम्मद आमिर ने 23 रन देकर 2 और शाहीन ने 29 रन देकर 1 विकेट लिया।
इससे पहले पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 1 बदलाव किया। आजम खान प्लेइंग इलेवन में नहीं हैं। रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।
IND vs PAK Today Match LIVE Score Online: Watch Here
बता दें कि यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होना था, लेकिन बारिश के कारण रात 8 बजे टॉस हुआ। टॉस होने के बाद भी तुरंत मैच नहीं शुरू हो पाया, क्योंकि फिर बारिश आ गई। यही वजह रही कि रात 8:50 बजे पहली गेंद डाली गई। बता दें कि स्थानीय समयानुसार यह मैच सुबह 10:30 बजे शुरू होना था। न्यूयॉर्क में पहले ही 9 जून की सुबह बारिश होने की भविष्यवाणी की गई थी।
ICC Men's T20 World Cup, 2024
India
119 (19.0)
Pakistan
113/7 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 19 )
India beat Pakistan by 6 runs
अर्शदीप की दूसरी गेंद पर नसीम ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर शाहीन ने लेग बाई का एक रन चुराया। नसीम ने चौथी और पांचवीं गेंद पर चौके लगाए। आखिरी गेंद पर वह सिर्फ 1 रन ही ले पाए। इस तरह पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन ही बना पाई और भारत ने 6 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
अर्शदीप सिंह 20वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर इमाद वसीम को पवेलियन भेज दिया। इमाद 23 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप की यह गेंद पैरों पर यॉर्कर थी। बैट का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद विकेटकीपर के पास गई। शाहीन अफरीदी दौड़कर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर आ गए थे। ऋषभ पंत ने बॉल अर्शदीप की ओर फेंकी। अर्शदीप ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो किया। अंपायर ने मना किया तो रोहित ने रिव्यू लिया। टीवी रिप्ले में दिखा कि गेंद इमाद के बल्ले से टकराने के बाद पंत के दस्तानों में समाई थी।
बुमराह 19वां ओवर लेकर आए। बुमराह ने ओवर की आखिरी गेंद पर इफ्तिखार अहमद का विकेट झटका। इफ्तिखार 9 गेंद में 5 रन बनाकर आउट हुए। बुमराह की यह गेंद ऑफ स्टम्प पर फुल टॉस थी। इफ्तिखार स्लॉग करने के लिए गए और फाइन लेग से दौड़ते हुए आए अर्शदीप सिंह ने शानदार कैच लपक लिया। पाकिस्तान का स्कोर 19 ओवर में 6 विकेट पर 102 रन है।
सिराज 18वां ओवर लेकर आए। उनका यह ओवर भारत के लिहाज से महंगा साबित हुआ, क्योंकि उन्होंने 9 रन दे डाले। 18 ओवर के बाद पाकिस्तान का 5 विकेट पर 99 रन है। इसमें एक गेंद वाइड और एक नोबॉल रही।
हार्दिक पंड्या 17वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर इमाद वसीम ने 1 रन लिया। शादाब ने दूसरी गेंद पर 2 रन लिए। तीसरी गेंद पर शादाब बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में ऋषभ पंत को कैच थमा बैठे। शादाब 7 गेंद में 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शादाब की जगह इफ्तिखार अहमद बल्लेबाजी के लिए आए हैं। उन्होंने चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। पांचवीं गेंद डॉट रही। आखिरी गेंद पर इमाद ने 1 रन लिया। पाकिस्तान का स्कोर 5 विकेट पर 90 रन है।
अक्षर पटेल 16वां ओवर लेकर आए। उन्होंने इस ओवर में सिर्फ 2 रन दिया। उन्होंने इमाद वसीम को काफी छकाया। 16 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 4 विकेट पर 85 रन है। इमाद वसीम 14 गेंद में 8 और शादाब खान के 5 गेंद में 2 रन हैं। दोनों के बीच 12 गेंद में 6 रन की साझेदारी हुई है।
जसप्रीत बुमराह 15वां ओवर लेकर आए। बुमराह ने पहली ही गेंद पर रिजवान को बोल्ड कर दिया। रिजवान 44 गेंद में 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। बुमराह की यह गेंद बॉल ऑफ स्टम्प के करीब गुड लेंथ थी। गिरकर अंदर की ओर आई और विकेट ले उड़ी। भारत के लिए यह बहुत बड़ी सफलता। रिजवान की जगह शादाब खान बल्लेबाजी के लिए आए। पाकिस्तान का स्कोर 15 ओवर में 4 विकेट पर 83 रन है। इमाद के 10 गेंद में 7 रन हैं। शादाब के 3 गेंद में 1 रन हैं।
अर्शदीप सिंह 14वां ओवर लेकर आए। रिजवान ने उनकी पहली गेंद पर 1 रन लिया। अगली गेंद पर इमाद वसीम ने चौका जड़ दिया। इस ओवर से पाकिस्तान के खाते में 7 रन आए। 14 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 3 विकेट पर 80 रन है। रिजवान के 43 गेंद में 31 रन हैं। इमाद वसीम के 8 गेंद में 5 रन हैं।
हार्दिक पंड्या 13वां ओवर लेकर आए। रिजवान ने उनकी पहली गेंद पर 1 रन लिया। दूसरी गेंद पर फखर जमान ने विकेट के पीछे ऋषभ पंत को अपना कैच थमा दिया। हार्दिक की यह गेंद मिडिल स्टम्प पर बाउंसर डाली। फखर के बल्ले के ऊपरी किनारा लेकर गेंद विकेटकीपर के पास गई। पंत ने वहां बहुत ही शानदार कैच पकड़ा। फखर 8 गेंद में 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फखर की जगह इमाद वसीम बल्लेबाजी के लिए आए हैं। वह अगली 4 गेंद में अपना खाता नहीं खोल पाए। 13 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 3 विकेट पर 73 रन है। रिजवान के 41 गेंद में 30 रन हैं।
अर्शदीप सिंह 12वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली ही गेंद पर फखर जमान ने चौका जड़ दिया। इस ओवर से पाकिस्तान के खाते में 6 रन आए। रिजवान के 40 गेंद में 29 रन हैं। फखर जमान के 7 गेंद में 13 रन हैं।
अक्षर पटेल 11वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर उस्मान खान को LBW कर दिया। अंपायर ने उस्मान को नॉटआउट दिया था, लेकिन ऋषभ पंत ने रोहित शर्मा को DRS लेने के लिए तैयार कर लिया। रिप्ले में थर्ड अंपायर ने देखा कि गेंद विकेट से जाकर टकरा रही थी। उस्मान खान को पवेलियन लौटना पड़ा। उनकी जगह फखर जमान बल्लेबाजी के लिए आए। फखर ने चौथी गेंद पर छक्का जड़ दिया। 11 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट पर 65 रन है। रिजवान के 37 गेंद में 28 रन हैं।
रविंद्र जडेजा 10वां ओवर लेकर आए। उनके ओवर की आखिरी गेंद पर रिजवान ने चौका लगाया। इस ओवर से पाकिस्तान के खाते में 6 रन आए। पाकिस्तान का स्कोर 10 ओवर के बाद 1 विकेट पर 57 रन है। रिजवान के 36 गेंद में 27 रन हैं। उस्मान के 14 गेंद में 13 रन हैं। दोनों के बीच 32 गेंद में 31 रन की साझेदारी हो चुकी है।
हार्दिक पंड्या 9वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली ही गेंद पर हार्दिक और नॉन स्ट्राइकर एंड के बल्लेबाज उस्मान खान टकरा गए। हार्दिक ने गेंद को विकेट की ओर फेंका, लेकिन वह लगी नहीं। अगर विकेट पर लगती गेंद तो उस्मान निश्चित रूप से रन आउट हो जाते। तीसरी गेंद पर उस्मान ने चौका जड़ दिया। इस ओवर से पाकिस्तान के खाते में 9 रन आए। नौ ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 1 विकेट पर 51 रन है।
पाकिस्तान की पारी के 8 ओवर हो चुके हैं। उसका स्कोर 1 विकेट पर 42 रन है। रिजवान के 28 गेंद में 20 रन हैं। उस्मान के 10 गेंद में 5 रन हैं। दोनों के बीच 20 गेंद में 16 रन की साझेदारी हो चुकी है।
हार्दिक पंड्या छठा ओवर लेकर आए। उनकी पहली और दूसरी गेंद डॉट रहीं। तीसरी गेंद पर रिजवान ने छक्का जड़ दिया। अगली गेंद पर 1 रन लिया। इस ओवर से पाकिस्तान के खाते में 9 रन आए। पावरप्ले के बाद पाकिस्तान का स्कोर 1 विकेट पर 35 रन है। रिजवान के 23 गेंद में 17 रन हैं।
जसप्रीत बुमराह पांचवां लेकर आए। बाबर ने उनकी तीसरी गेंद पर चौका लगाया। हालांकि, अगली गेंद पर वह अपना विकेट गंवा बैठे। सूर्यकुमार ने पहली स्लिप पर उनका कमाल का कैच पकड़ा। अंपायर ने तीसरे अंपायर की मदद से फेयर कैच चेक किया। बाबर आजम को पवेलियन लौटना पड़ा। बाबर 10 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। बाबर की जगह उस्मान खान बल्लेबाजी के लिए आए। पांच ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट पर 26 रन है। मोहम्मद रिजवान के 18 गेंद में 10 रन हैं।
जसप्रीत बुमराह तीसरा ओवर लेकर आए। उनकी चौथी गेंद पर शिवम दुबे ने डीप फाइन लेग पर मोहम्मद रिजवान का आसान कैच टपका दिया। इस ओवर से पाकिस्तान के खाते में 4 रन आए। तीन ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना विकेट खोए 19 रन है।
दूसरा ओवर मोहम्मद सिराज लेकर आए। उनकी पहली ही गेंद पर बाबर आजम ने चौका जड़ दिया। इस ओवर से पाकिस्तान के खाते में 6 रन आए। दो ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना विकेट खोए 15 रन है।
अर्शदीप सिंह की पहली गेंद पर रिजवान ने दौड़कर 3 रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। दूसरी गेंद पर बाबर आजम ने तीन रन लेकर अपना खाता खोला। रिजवान ने तीसरी गेंद पर एक रन लिया। चौथी गेंद वाइड रही। इस गेंद से पाकिस्तान के खाते में 2 रन आए। एक ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना विकेट खोए 9 रन है।
पाकिस्तान की पारी की शुरुआत हो चुकी है। पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने पारी की शुरुआत की। भारत के लिए अर्शदीप सिंह पहला ओवर लेकर आए।
अगर ऋषभ पंत जल्दी आउट हो जाते तो टीम इंडिया शायद ही 100 रन का आंकड़ा भी छू पाती। भारत का स्कोर एक समय 11.1 ओवर में 3 विकेट पर 89 रन था। तब लग रहा था कि भारतीय टीम 140 रन तक पहुंच जाएगी, लेकिन 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव का विकेट गिरा। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 119 रन पर ढेर हो गई।
शाहीन अफरीदी 19वां ओवर लेकर आए। उनकी आखिरी गेंद पर बाबर आजम के थ्रो पर मोहम्मद रिजवान ने अर्शदीप सिंह को रन आउट कर दिया। अर्शदीप सिंह ने 13 रन बनाकर 9 रन बनाए। इस तरह भारतीय पारी अंत (19 ओवर में 119 रन) हुआ। टी20 क्रिकेट में पाकिस्ता ने भारत को पहली बार ऑलआउट किया है। पाकिस्तान को जीत के लिए 120 रन बनाने होंगे।
हारिस रऊफ 18वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर हार्दिक ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर 2 रन लिए, लेकिन चौथी गेंद पर इफ्तिखार अहमद को स्क्वायर लेग पर कैच थमा बैठे। हार्दिक 12 गेंद में 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हार्दिक की जगह जसप्रीत बुमराह बल्लेबाजी के लिए, लेकिन वह पांचवीं गेंद पर शॉर्ट कवर पर इमाद वसीम को कैच थमा बैठे। बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज बल्लेबाजी के लिए आए। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 9 विकेट पर 113 रन है। अर्शदीप सिंह के 13 गेंद में 9 रन हैं।
आमिर 17वां ओवर लेकर आए। अर्शदीप ने उनकी पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया। आमिर की यह गेंद चौथे स्टम्प पर गुड लेंथ थी। अर्शदीप सिंह ने वाइड लॉन्ग ऑन की दिशा में स्लॉग कर दिया और गेंद एक टप्पा खाने के बाद सीमा रेखा के पार पहुंच गई। बहुत देर बाद भारत की ओर से बाउंड्री आई। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 7 विकेट पर 106 रन है। अर्शदीप सिंह के 13 गेंद में 9 और हार्दिक पंड्या के 8 गेंद में 1 रन हैं।
दूसरी गेंद पर आमिर ने जडेजा को इमाद वसीम के हाथों कैच करा दिया। भारत ने पिछले 7 रन के भीतर यह तीसरा विकेट गंवाया है। जडेजा खाता भी नहीं खोल पाए। आमिर की गेंद ऑफ स्टम्प के करीब गुड लेंथ थी। जडेजा डिफेंस करने को गए, लेकिन गेंद हवा में टंग गई और शॉर्ट कवर पर इमाद ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की। रविंद्र जडेजा की जगह अर्शदीप बल्लेबाजी के लिए आए हैं। उन्होंने चौथी गेंद पर 1 रन लेकर अपना खाता खोला। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 7 विकेट पर 97 रन था।
मोहम्मद आमिर 15वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर ऋषभ पंत को पवेलियन की राह दिखाई। ऋषभ पंत 31 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद आमिर की यह गेंद ऑफ स्टम्प के करीब फुलर थी। ऋषभ पंत ने साइट स्क्रीन की ओर उठाकर मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद मिडऑफ के बाईं ओर गई। वहां बाबर आजम ने आसान कैच लपक लिया। ऋषभ की जगह रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए आए।
नसीम शाह 14वां ओवर लेकर आए। पहली गेंद पर पंत ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर शिवम दुबे नसीम शाह को ही अपना कैच थमा बैठे। भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। नसीम की यह गेंद मिडिल स्टम्प पर गुड लेंथ थी। गेंद रुककर आई और शिवम दुबे ने रोकने की कोशिश की और सामने से नसीम ने कैच लपक लिया। नसीम 9 गेंद में 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शिवम की जगह हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी के लिए आए हैं। हार्दिक 14वें ओवर में अपना खाता नहीं खोल पाए।
हारिस रऊफ 12वां ओवर लेकर आए। पहली गेंद डॉट रही। दूसरी गेंद पर सूर्यकुमार अपना विकेट गंवा बैठे। मोहम्मद आमिर ने उन्हें मिडऑफ पर लपका। हारिस की यह गेंद ऑफ स्टम्प पर फुलर थी। सूर्यकुमार ने मिडऑफ के सिर के ऊपर से मारने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग मिस कर गए और मिडऑफ पर आमिर ने आसान कैच लपक लिया। सूर्यकुमार की जगह शिवम दुबे बल्लेबाजी के लिए आए हैं। शिवम दुबे ने आखिरी गेंद पर 1 रन लेकर अपना खाता खोला। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 90 रन है।
इमाद वसीम 11वां ओवर लेकर आए। ऋषभ पंत ने उनकी चौथी गेंद पर चौका लगाया। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 89 रन है। ऋषभ पंत के 27 गेंद में 40 रन हैं। सूर्यकुमार यादव के 6 गेंद में 7 रन हैं। दोनों के बीच 20 गेंद में 31 रन की साझेदारी हुई है।
हारिस रऊफ 10वां ओवर लेकर आए। पहली गेंद डॉट रही। इसके बाद ऋषभ पंत ने उनकी दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार चौके लगाए। पांचवीं गेंद पर दौड़कर एक रन लिया। आखिरी गेंद पर डॉट रही। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 81 रन है। ऋषभ पंत के 23 गेंद में 34 और सूर्यकुमार यादव के 4 गेंद में 5 रन है। दोनों के बीच 14 गेंद में 23 रन की साझेदारी हुई है।