भारत ने तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। रविवार (6 दिसंबर) को सिडनी में खेले गए टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 194 रन बनाए। टीम इंडिया ने 19.4 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। वह दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के मैदान पर सीरीज जीतने में सफल हुआ है। पिछली बार 2016 में 3-0 से सीरीज जीता था।

भारत को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 25 रन बनाने थे। हार्दिक पंड्या और श्रेयस अय्यर ने मिलकर टीम इंडिया को जीत तक पहुंचा दिया। हार्दिक ने तूफानी पारी खेलते हुए 22 गेंद पर नाबाद 42 रन ठोक दिए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए। श्रेयस अय्यर 5 गेंद पर 12 रन बनाकर नाबाद रहे।

Ind vs Aus: शिखर धवन को स्टंप करने से चूके ऑस्ट्रेलियाई कप्तान तो बोले- मैं धोनी की तरह तेज नहीं हूं; VIDEO

शिखर धवन अर्धशतक लगाने के बाद पवेलियन लौट गए। उन्हें एडम जम्पा ने स्वीपसन के हाथों कैच कराया। धवन ने 36 गेंद पर 52 रन बनाए। 4 चौके और दो छक्के लगाए। विराट कोहली 40 रन बनाकर डेनियल सम्स का शिकार बन गए। केएल राहुल ने 22 गेंद पर 30 रन बनाए। संजू सैमसन 15 रन बनाकर स्वीपसन का शिकार बने।

हार्दिक पंड्या ने दिखाया बाएं हाथ का खेल, स्टीव स्मिथ का लपका शानदार कैच; देखें VIDEO

इससे पहले कंगारू टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 194 रन बनाए। कप्तान मैथ्यू वेड 32 गेंद पर 58 रन बनाकर रन आउट हुए। उन्होंने 25 गेंद पर ही अर्धशतक ठोक दिया। अपनी पारी में वेड ने 10 चौके और एक छक्का लगाया।

India vs Australia: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर की पाकिस्तान की बराबरी, सिडनी में बनाया खास रिकॉर्ड

स्टीव स्मिथ 46 रन बनाकर युजवेंद्र चहल का शिकार बन गए। उन्होंने 38 गेंद की पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए। ग्लेन मैक्सवेल 13 गेंद पर 22 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर का शिकार बन गए। सुंदर ने उनका कैच लिया। टी नटराजन ने ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। उन्होंने पारी के पांचवें और अपने पहले ओवर में ही डी आर्सी शॉर्ट को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। शॉर्ट 9 गेंद पर 9 रन ही बना सके। उनके बल्ले से सिर्फ एक चौका निकला। श्रेयस अय्यर ने उनका कैच लिया।

[ie_ipl_scorecard match_id=48438]

Live Blog

Highlights

    17:19 (IST)06 Dec 2020
    भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया

    भारत ने तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। रविवार (6 दिसंबर) को सिडनी में खेले गए टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 194 रन बनाए। टीम इंडिया ने 19.4 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। वह दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के मैदान पर सीरीज जीतने में सफल हुआ है। पिछली बार 2016 में 3-0 से सीरीज जीता था।

    16:52 (IST)06 Dec 2020
    सैमसन हुए आउट

    भारत को 14वें ओवर में तीसरा झटका लगा। संजू सैमसन एक बार फिर से बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हुए। वे 10 गेंद पर 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सैमसन ने एक चौका और एक छक्का लगाया। स्वीपसन की गेंद पर स्टीव स्मिथ ने उनका कैच लिया। भारत को जीत के लिए 34 गेंद पर 67 रन और बनाने हैं।

    16:36 (IST)06 Dec 2020
    शिखर धवन हुए आउट

    भारत को दूसरा झटका 12वें ओवर में लगा। शिखर धवन अर्धशतक लगाने के बाद पवेलियन लौट गए। उन्हें एडम जम्पा ने स्वीपसन के हाथों कैच कराया। धवन ने 36 गेंद पर 52 रन बनाए। 4 चौके और दो छक्के लगाए। भारत को जीत के लिए फिलहाल 50 गेंद पर 98 रन और बनाने हैं।

    16:16 (IST)06 Dec 2020
    भारत को लगा पहला झटका

    भारत को पहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा। केएल राहुल को एंड्रयू टाय ने आउट किया। राहुल ने 22 गेंद पर 30 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया। उनके आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर उतरे हैं। दूसरे छोर पर शिखर धवन तेजी से बल्लेबाजी कर रहे हैं।

    16:08 (IST)06 Dec 2020
    भारत के 50 रन 5 ओवर में पूरे

    लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की है। उसने 5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 56 रन बना लिए हैं। शिखर धवन और केएल राहुल विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे हैं। राहुल ने 20 गेंद पर 30 रन बना लिए हैं। उनके बल्ले से 2 चौके और एक छक्का निकला है। दूसरी ओर, धवन ने 11 गेंद पर 24 रन बनाए हैं। उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए हैं।

    15:22 (IST)06 Dec 2020
    भारत को मिला बड़ा लक्ष्य

    ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दूसरे टी20 में 195 रनों का लक्ष्य दिया है। कंगारू टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 194 रन बनाए। उसके लिए कप्तान मैथ्यू वेड ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 46 रनों की पारी खेली। मोइसेस हेनरिक्स ने 18 गेंद पर 26, ग्लेन मैक्सवेल ने 13 गेंद पर 22 और मार्कस स्टोइनिस ने 7 गेंद पर 16 रन ठोक दिए। भारत के लिए सबसे अच्छी गेंदबाजी टी नटराजन ने की। उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए।

    15:04 (IST)06 Dec 2020
    ऑस्ट्रेलिया की पारी आखिरी 3 ओवर बाकी

    ऑस्ट्रेलिया की पारी के आखिरी 3 ओवर बाकी है। टीम ने 17 ओवर में 3 विकेट पर 159 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ और मोइसेस हेनरिक्स क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। स्मिथ अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने 46 और हेनरिक्स ने 24 रन बना लिए हैं। टीम आखिरील 3 ओवर में कम से कम 30 रन बनाना चाहेगी।

    14:46 (IST)06 Dec 2020
    मैक्सवेल लौटे पवेलियन

    ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका 13वें ओवर में लगा। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले ग्लेन मैक्सवेल को शार्दुल ठाकुर ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। मैक्सवेल ने 13 गेंद की पारी में 22 रन बनाए। उनके बल्ले से तीन छक्के निकले। मैक्सवेल का कैच वॉशिंगटन सुंदर ने लिया। उनके आउट होने के बाद मोइसेस हेनरिक्स क्रीज पर आए हैं।

    14:29 (IST)06 Dec 2020
    ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका

    ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका 8वें ओवर में लगा। कप्तान मैथ्यू वेड 32 गेंद पर 58 रन बनाकर रन आउट हुए। उन्होंने 25 गेंद पर ही अर्धशतक ठोक दिया। अपनी पारी में वेड ने 10 चौके और एक छक्का लगाया। स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाज ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। भारतीय टीम दोनों को जल्द से जल्द आउट करना चाहेगी।

    14:21 (IST)06 Dec 2020
    मैथ्यू वेड ने ठोका ताबड़तोड़ अर्धशतक

    मैथ्यू वेड ने कप्तानी पारी खेलते हुए 25 गेंद पर ही अर्धशतक ठोक दिया है। उन्होंने 10 चौके और 1 छक्का लगाया है। दूसरी छोर पर स्टीव स्मिथ टिके हुए हैं। वेड आज चोटिल एरॉन फिंच की जगह टीम की कमान संभाल रहे हैं। वे इस अर्धशतक को बड़ी पारी में बदलना चाहेंगे।

    14:07 (IST)06 Dec 2020
    ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका

    टी नटराजन ने ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। उन्होंने पारी के पांचवें और अपने पहले ओवर में ही डी आर्सी शॉर्ट को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। शॉर्ट 9 गेंद पर 9 रन ही बना सके। उनके बल्ले से सिर्फ एक चौका निकला। श्रेयस अय्यर ने उनका कैच लिया। मैथ्यू वेड और स्टीव स्मिथ क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 5 ओवर में एक विकेट पर 47 रन बना लिए हैं।

    13:52 (IST)06 Dec 2020
    ऑस्ट्रेलिया की तूफानी शुरुआत

    ऑस्ट्रेलिया ने मैच में तूफानी शुरुआत की है। कप्तान मैथ्यू वेड ने पहले ओवर में ही दीपक चाहर को तीन चौके जड़ा दिए। इसके बाद उन्होंने दूसरे ओवर में वॉशिंगटन सुंदर को लंबा छक्का मारा। ऑस्ट्रेलिया ने 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 23 रन बना लिए हैं। बिग बैश लीग में वेड और शॉर्ट की जोड़ी सबसे खतरनाक मानी जाती है। इस मुकाबले में भी वो भारत को मुश्किल में डाल सकते हैं।

    13:30 (IST)06 Dec 2020
    टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

    भारत: शिखर धवन, केएल राहुल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, टी नटराजन, युजवेंद्र चहल।

    13:21 (IST)06 Dec 2020
    ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

    ऑस्ट्रेलिया: डीआर्सी शार्ट, मार्कस स्टोइनिस, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मोइसिस हेनरिक्स, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), डेनियल सैम्स, सीन एबॉट, एंड्रयू टॉय, मिशेल स्वीपसन, एडम जंपा।