भारत और इंग्लैंड के बीच 4 मैच की सीरीज का पहला टेस्ट चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन रविवार (7 फरवरी 2021) को भारत ने 6 विकेट पर 257 रन बना लिए हैं। स्टंप के समय वॉशिंगटन सुंदर 33 और रविचंद्रन अश्विन 8 रन बनाकर नाबाद हैं।
भारत पर अभी भी फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। चौथे दिन सुंदर और अश्विन ज्यादा से ज्यादा समय क्रीज पर बिताना चाहेंगे तो दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम विकेट निकालकर मैच पर अपना शिकंजा पूरी तरह कसना चाहेगी। भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए 122 रन और बनाने होंगे।
ऋषभ पंत भारत में अपना पहला शतक लगाने से चूक गए। वे 91 रन पर आउट हो गए। डॉम बेस की गेंद पर जैक लीच ने उनका कैच लिया। पंत ने अपनी पारी में 9 चौके और 5 छक्के लगाए। पंत इससे पहले भारत में दो बार 92 रन के स्कोर पर आउट हो चुके हैं।
चेतेश्वर पुजारा 73 रन बनाकर आउट हो गए। डॉम बेस की गेंद पर रोरी बर्न्स ने उनका कैच लिया। पुजारा ने लेग साइड में शॉट खेला। गेंद नजदीक खड़े ओली पोप के कंधे से लगकर उछल गई और रोरी बर्न्स ने कैच ले लिया।
फ्लिंटॉफ और अमिताभ बच्चन में ट्वीट वार! पांच साल पुराना है मामला
इससे पहले चौथे विकेट के रूप में अजिंक्य रहाणे (1 रन) पवेलियन लौटे। डोमिनिक बेस की गेंद पर कप्तान जो रूट ने उनका कैच लिया। विराट कोहली को डोमिनिक बेस ने पवेलियन की राह दिखाई थी। कोहली ने 11 रन बनाए। उनसे पहले शुभमन गिल ने 29 और रोहित शर्मा ने 6 रन बनाए।
[ie_ipl_scorecard match_id=49838]
मैच के तीसरे दिन रविवार (7 फरवरी 2021) को भारत ने 6 विकेट पर 257 रन बना लिए हैं। स्टंप के समय वॉशिंगटन सुंदर 33 और रविचंद्रन अश्विन 8 रन बनाकर नाबाद हैं।
ऋषभ पंत भारत में अपना पहला शतक लगाने से चूक गए। वे 91 रन पर आउट हो गए। डॉम बेस की गेंद पर जैक लीच ने उनका कैच लिया। पंत ने अपनी पारी में 9 चौके और 5 छक्के लगाए। पंत इससे पहले भारत में दो बार 92 रन के स्कोर पर आउट हो चुके हैं।
चेतेश्वर पुजारा 73 रन बनाकर आउट हो गए। डॉम बेस की गेंद पर रोरी बर्न्स ने उनका कैच लिया। पुजारा ने लेग साइड में शॉट खेला। गेंद नजदीक खड़े ओली पोप के कंधे से लगकर उछल गई और रोरी बर्न्स ने कैच ले लिया।
चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत ने पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर ली है। दोनों बल्लेबाजों ने अब तक 110 रन जोड़े हैं। दोनों ने 68-68 रन बनाए हैं। पंत और पुजारा के बीच पिछली चार पारियों में ये दूसरी शतकीय साझेदारी है। दोनों ने ऑस्ट्रेलिया में 53, 148 और 61 रनों की साझेदारी की थी।
चायकाल तक भारत ने 4 विकेट पर 154 रन बना लिए हैं। वह इंग्लैंड से अभी भी 424 रन पीछे है। पुजारा ने जैक लीच की गेंद पर चौका लगाकर अपना 29वां अर्धशतक पूरा कर लिया। ऋषभ पंत ने भी लीच की गेंद पर ही चौका जड़कर अर्धसतक पूरा किया। दोनों बल्लेबाज तीसरे सेशन में इंग्लैंड के गेंदबाजों को अपना विकेट नहीं देना चाहेंगे।
डोमिनिक बेस ने 25वें ओवर की चौथी गेंद पर ओली पोप के हाथों कोहली को कैच कराया। कोहली ने 48 गेंदों का सामना कर महज 11 रन बनाए। इसमें एक भी बाउंड्री नहीं थी। वह जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 71 रन था।
लंच के समय तक भारत ने 14 ओवर में 2 विकेट पर 59 रन बना लिए थे। दूसरे विकेट के रूप में शुभमन गिल पवेलियन लौटे। उन्होंने 5 चौके की मदद से 28 गेंद में 29 रन बनाए। जोफ्रा आर्चर ने 10वें ओवर की पहली गेंद पर उन्हें जेम्स एंडरसन के हाथों कैच कराया।
शुभमन गिल जब आउट हुए तब टीम इंडिया के खाते में 44 रन ही जुड़े थे। रोहित शर्मा 9 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए। जोफ्रा आर्चर ने उन्हें चौथे ओवर की तीसरे गेंद पर विकेट के पीछे जोस बटलर के हाथों कैच कराया। शुभमन गिल के आउट होने पर कप्तान विराट कोहली क्रीज पर आए।
भारत ने लंच के समय तक 14 ओवर में 2 विकेट पर 59 रन बना लिए हैं। इससे पहले रोहित जब पवेलियन लौटे तब भारत के खाते में 19 रन ही जुड़े थे। इससे पहले रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत की पहली पारी की शुरुआत की। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन पहला ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर रोहित ने एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला।
इससे पहले इंग्लैंड की टीम 190.1 ओवर में 578 रन पर ऑलआउट हुई। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ने 3-3 विकेट लिए। इंग्लैंड की ओर से जैक लीच 14 रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी आउट होने वाले बल्लेबाज जेम्स एंडरसन रहे। उन्हें एक रन के निजी स्कोर पर अश्विन ने बोल्ड किया।
187वें ओवर की चौथी गेंद पर पंत जैक लीच को स्टम्प करने का मौका चूक गए। इसके बाद अश्विन की छठी गेंद पर बाई से चौका चला गया।इस ओवर में अश्विन की तीसरी गेंद जैक लीच ने चौका जड़ा था।
भारत को तीसरे दिन छठे ओवर में पहली सफलता मिली। जसप्रीत बुमराह ने 186वें ओवर की तीसरी गेंद पर डोमिनिक बेस को एलबीडब्ल्यू कर दिया। डोमिनिक बेस ने 6 चौके की मदद से 105 गेंद में 34 रन बनाए। डोमिनिक बेस के आउट होने पर बाएं हाथ के बल्लेबाज जेम्स एंडरसन बल्लेबाजी के लिए आए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय इंग्लैंड का स्कोर 180 ओवर में 8 विकेट पर 555 रन था।
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट 218 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने नौ घंटे तक बल्लेबाजी की और 377 गेंदों का सामना किया। वह अपने सौवें टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने। उनकी यह पारी आने वाले पीढ़ी के क्रिकेटर्स के लिए नजीर बने गी कि भारतीय पिचों पर स्पिन गेंदबाजी को कैसे खेला जाता है।
पहले दिन रूट जहां आक्रामक भूमिका में थे और डोम सिब्ले दूसरा मोर्चा संभाल रहे थे, वहीं दूसरे दिन बेन स्टोक्स आक्रमण पर थे और रूट ने उनकी सहायता की। स्टोक्स ने 118 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 82 रन बनाये । उन्होंने रूट के साथ 124 रन की साझेदारी की।
दूसरे दिन बेन स्टोक्स ने रविचंद्रन अश्विन को छक्का लगाकर शुरुआत की और फिर उन्हें चौका भी जड़ा। अश्विन ने 132 रन देकर दो विकेट लिए थे। रूट ने भी अश्विन को दो छक्के लगाये और उन्हें छक्का जड़कर ही अपना पांचवां दोहरा शतक पूरा किया । स्टोक्स ने दूसरे छोर से कई दर्शनीय स्ट्रोक्स खेले। इशांत शर्मा ने 52 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने लगातार दो गेंदों पर जोस बटलर (30) और जोफ्रा आर्चर (0) के रूप में दो विकेट चटकाये लेकिन सपाट पिच पर उनके लिये कोई मदद नहीं थी।