इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मेगा ऑक्शन 2022 में इशान किशन सबसे महंगे बिके। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा। दूसरे नंबर पर दीपक चाहर रहे। चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन पर 14 करोड़ रुपए का दांव लगाया। पंजाब किंग्स ने 5 करोड़ 25 लाख रुपए में राहुल चाहर को खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी से पहले ऋषभ पंत को 16 करोड़ रुपए और पृथ्वी शॉ को 6.5 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।

आईपीएल में करोड़ों की सैलरी पाने वाली इन क्रिकेटर्स की निजी जिंदगी भी काफी रोचक है। ऋषभ पंत ईशा नेगी के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर चुके हैं। दीपक चाहर की गर्लफ्रेंड जया भरद्वाज हैं। इशान किशन फैशन मॉडल (Fashion Model) अदिति हुंडिया को डेट कर रहे हैं। दीपक के छोटे भाई राहुल चाहर ने 12 दिसंबर 2019 को इशानी से सगाई की थी। कलर्स टीवी के सीरियल उड़ान की अभिनेत्री प्राची सिंह भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की कथित गर्लफ्रेंड हैं।

दीपक चाहर-जया भरद्वाज

दीपक चाहर ने आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपरकिंग्स के मैच के बाद जया को स्टेडियम में ही प्रपोज किया था। उनका यह अंदाज मीडिया की सुर्खियां बना था। जया एक प्राइवेट कंपनी में काम करती हैं। उनके भाई सिद्धार्थ भारद्वाज बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं। दीपक और जया इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

ऋषभ पंत-ईशा नेगी

ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के मौजूदा कप्तान हैं। वह सभी फॉर्मेट्स में राष्ट्रीय टीम के विकेटकीपर भी हैं। ऋषभ पंत ईशा नेगी को डेट कर रहे हैं। ईशा किसी मॉडल से कम नहीं हैं। ऋषभ पंत ने जनवरी 2019 में ईशा के साथ तस्वीर पोस्ट करके अपनी रिलेशनशिप को सार्वजिनक किया था। ईशा देहरादून की रहने वाली है। वह पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा दिल्ली और नोएडा में पूरी की। ईशा नवी मुंबई में रहती हैं। वहीं से अपना बिजनेस संभालती हैं।

पृथ्वी शॉ-प्राची सिंह

प्राची सिंह पेशे से एक्ट्रेस हैं। वह कलर्स टीवी के सीरियल उड़ान का हिस्सा रह चुकी हैं। प्राची एक बहुत अच्छी बेली डांसर हैं। उनके डांसिंग वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। पृथ्वी और प्राची अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा मुखर नहीं हैं। उनके डेटिंग की अफवाहें तब उड़ीं जब उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स में एक-दूसरे की तस्वीरें और वीडियो देखे गए। इंस्टाग्राम स्टोरी में दोनों साथ में दिखे।

इशान किशन-अदिति हुंडिया

अदिति हुंडिया का जन्म 15 जनवरी 1997 को राजस्थान के जयपुर में हुआ था। अदिति ने इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के बाद जयपुर के ही सेंट जेवियर्स कॉलेज से बिजनेस की पढ़ाई पूरी की। अदिति पहली बार आईपीएल 2019 फाइनल के दौरान चर्चा में आई थीं। उसके बाद इशान के साथ उनके अफेयर्स की खबरें आईं। अदिति मॉडलिंग में करियर बनाना चाहती थीं।

उन्होंने 2016 में इसकी शुरुआत की। अदिति ने एलिट मिस राजस्थान प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वे इसमें रनर-अप रही थीं। इसके बाद उन्होंने 2017 में फेमिना मिस इंडिया राजस्थान का टाइटल अपने नाम किया। उसी साल एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017 में वह टॉप-15 में रहीं। 2018 में अदिति ने मिस सुपरनेचुरल का खिताब जीत लिया। उन्होंने मिस यूनिवर्स 2018 पैजन्ट (Miss Universe 2018 pageant) में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

राहुल चाहर-ईशानी

राहुल चाहर की मंगेतर ईशानी के साथ इंस्टाग्राम पर अक्सर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। राहुल ने आईपीएल-14 के दौरान ईशानी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। उस तस्वीर के कैप्शन में राहुल ने लिखा था मिलिए मेरी हेयर स्पेशलिस्ट से। कई लोगों को यह जानकर आश्चर्य हो सकता है कि राहुल ने 20 साल की उम्र में अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड ईशानी से सगाई की थी। राहुल की मंगेतर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, क्योंकि वह रिजर्व रहती हैं।