संदीप द्विवेदी। मुंबई इंडियंस एक बुरे सीजन के बाद अपने सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्टार्स को रिटेन करने में कैसे सफल रही? यह आईपीएल रिटेंशन की एक दिलचस्प कहानी है। ऐसे समय में जब अन्य टीमें कप्तान की तलाश में थीं तब मुंबई इंडियंस के बैकरूम स्टाफ ने अपने दिग्गज खिलाड़ियों और कोर को अपने साथ बरकरार रखने के लिए कड़ी मेहनत की।

कोलकाता, लखनऊ, दिल्ली, बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी कप्तान की तलाश में थीं। मुंबई इंडियंस के लिए काम आसान नहीं था। द इंडियंस एक्सप्रेस के अनुसार मामले की जानकारी रखने वाले लोग कहते हैं कि पिछले कुछ महीनों के दौरान फ्रैंचाइजी ने नेतृत्व परिवर्तन पर भी चर्चा की थी। यह बात समझी भी जा सकती है। नए कप्तान हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम 2024 में अंतिम स्थान पर रही थी। मुंबई इंडियंस के पास रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह के रूप में कप्तान के बेहतरीन विकल्प थे।

मीटिंग हुईं। लंबी बातचीत, खिलाड़ियों की उदारता और टीम को आगे रखने की खिलाड़ियों के बीच आम सहमति के परिणामस्वरूप मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह (18 करोड़ रुपये), कप्तान हार्दिक पांड्या (16.35 करोड़ रुपये), सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़ रुपये), रोहित शर्मा (16.30 करोड़ रुपये) और तिलक वर्मा (8 करोड़ रुपये) को रिटेन किया।

बुमराह हैं मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर

रिटेंशन का क्रम एक बढ़िया संतुलन दिखाता है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑल-फॉर्मेट गेंदबाज बुमराह स्पष्ट रूप से मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) हैं। उन्हें सबसे ज्यादा 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक और भारत के टी20 कप्तान सूर्या – 16.35 करोड़ रुपये में रिटेन हुए। भारत को टी20 चैंपियन बनाने वाले ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और उन्हें 16.30 करोड़ रुपये मिले।

रिंकू सिंह की सैलरी में हुई 12.45 करोड़ की बढ़ोतरी, केकेआर ने सबसे ज्यादा कीमत देकर किया रिटेन

रोहित ने किया काम आसान

मुंबई इंडियंस के रिटेंशन चर्चाओं में शामिल सूत्रों का कहना है कि यह वास्तव में रोहित ने फ्रैंचाइजी के लिए खुद की तरह महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को ग्रेड करने के जटिल कार्य को आसान बना दिया। एक सूत्र ने बताया, ” वही थे जिन्होंने कहा था कि बुमराह, हार्दिक और सूर्या भारत के लिए खेलते हैं, इसलिए उन्हें शीर्ष तीन में होना चाहिए।”

बुमराह कैसे बने टॉप रिटेंशन

जब टॉप रिटेंशन खिलाड़ी का फैसला करने की बात आई, तो तीनों बल्लेबाज रोहित, सूर्या और हार्दिक इस बात पर सहमत हुए कि बुमराह को ही टॉप रिटेंशन होना चाहिए। एक सूत्र ने कहा, “इसका बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि बुमराह को टीम में कितना सम्मान मिलता है और टीम के लिए उनका कितना महत्व है।”

कप्तानी पर फैसला आसान नहीं था

कप्तानी पर फैसला इतना आसान नहीं था। पिछले सीजन में भारत के 50 ओवर के वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के कुछ ही दिनों बाद हार्दिक ने रोहित की जगह ले ली थी। बड़ौदा के इस ऑलराउंडर को लोगों ने पसंद नहीं किया, उन्हें मैचों के दौरान प्रशंसकों ने हूट किया।इस पर बहुत चर्चा हुई, जिसमें कुछ भी अनकहा नहीं रह गया। कप्तान और यहां तक ​​कि टीम प्रबंधन द्वारा की गई गलतियों के बारे में भी चर्चा हुई। इसके बाद उन उपायों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ, जिन्हें लागू करने की जरूरत थी।

सूर्या के पीछे पड़ी थीं और फ्रेंचाइजी

अंत में मुंबई इंडियंस के कोर ग्रुप ने सोचा कि कप्तानी में बदलाव समाधान नहीं था। मुंबई इंडियंस के एक सूत्र ने कहा, “अगर हमने बदलाव किया होता, तो तीन साल में तीन कप्तान होते। यह अच्छा नहीं होता।” संयोग से, मुंबई के लिए सूर्या साइन अप करने वाले आखिरी खिलाड़ी थे। कई फ्रेंचाइजी उन्हें लुभावने ऑफर दे रही थीं, लेकिन उन्होंने रुकने का फैसला किया। सूत्र ने बताया, “सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने हमें बताया है कि वह ड्रेसिंग रूम के माहौल को सही रखने की जिम्मेदारी खुद उठाएंगे। आखिरकार ये खिलाड़ी लंबे समय से एक साथ हैं और वे पिछले सीजन की भरपाई करने के लिए एकजुट होना चाहते थे।”