Royal Challengers Bangalore IPL Team 2023 Players List: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के लिए शुक्रवार 23 दिसंबर 2022 को कोच्चि में नीलामी हुई। नीलामी में उतरने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के पर्स में 8.75 करोड़ रुपए की राशि थी। उसने 7 खिलाड़ियों को रिलीज किया था। नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने 7 करोड़ रुपए में 7 खिलाड़ी खरीदे। उसने सबसे ज्यादा 3.2 करोड़ रुपए की रकम इंग्लैंड के बल्लेबाज विल जैक्स पर खर्च की।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने इन खिलाड़ियों को खरीदा
खिलाड़ी | राष्ट्रीयता | प्रकार | कितने में खरीदा गया | किसने खरीदा | पहले किस टीम का हिस्सा थे |
विल जैक्स | विदेशी | बल्लेबाज | ₹ 3,20,00,000 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | पहली बार IPL में खेलेंगे |
रीस टॉपले | विदेशी | गेंदबाज | ₹ 1,90,00,000 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | पहली बार IPL में खेलेंगे |
राजन कुमार | भारतीय | गेंदबाज | ₹ 70,00,000 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | पहली बार IPL में खेलेंगे |
अविनाश सिंह | भारतीय | गेंदबाज | ₹ 60,00,000 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | पहली बार IPL में खेलेंगे |
सोनू यादव | भारतीय | ऑलराउंडर | ₹ 20,00,000 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | पहली बार IPL में खेलेंगे |
हिमांशु शर्मा | भारतीय | गेंदबाज | ₹ 20,00,000 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | पहली बार IPL में खेलेंगे |
मनोज भांडगे | भारतीय | ऑलराउंडर | ₹ 20,00,000 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | पहली बार IPL में खेलेंगे |
आरसीबी (RCB) ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन
फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलेन, ग्लेन मैक्सवेल, वानिंदु हसरंगा, शहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल और आकाशदीप।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने इन खिलाड़ियों को रिलीज किया था
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने नीलामी से पहले जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनीश्वर गौतम, चामा मिलिंद, लवनिथ सिसोदिया, शेरफेन रदरफोर्ड को रिलीज कर दिया था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी/RCB) 3 बार आईपीएल फाइनल खेल चुकी है, लेकिन खिताब जीतने में कामयाब नहीं हो पाई है। ऐसे में उसे उम्मीद है कि इस स्क्वॉड के साथ इस बार वह आईपीएल चैंपियन बनने का अपना सपना पूरा कर पाएगी।