इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन 18 फरवरी को चेन्नई में होगा। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने नीलामी से पहले 7 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। उसके पास चार विदेशी खिलाड़ियों के लिए जगह है। टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि मुंबई की टीम को गेंदबाजों की जरुरत है। उसे जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड और ट्रेंट बोल्ट का बैकअप चाहिए।

आकाश ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘मुंबई के पास 15.3 करोड़ रुपए बचे हैं। सात जगह खाली है। चार विदेशी खिलाड़ियों को जाने दिया है। इसका मतलब चार तो कम से कम ढूंढने पड़ेंगे। क्योंकि प्लेइंग इलेवन के लिए सिर्फ 3 विदेशी खिलाड़ी बचे हैं। उनमें क्विंटन डीकॉक, कीरोन पोलार्ड और ट्रेंट बोल्ट हैं। क्रिल लिन टीम में डीकॉक का बैकअप ऑप्शन हैं। लिन और डीकॉक एक साथ नहीं खेलते हैं। मुंबई ने पूरा का पूरा फास्ट बॉलिंग डिपार्टमेंट बदल दिया है। लसिथ मलिंगा ने रिटायरमेंट ले ली है। उनकी जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर आए जेम्स पैटिंसन को भी जाने दिया है। नाथन कूल्टर नाइल और मिशेल मैक्लेनाघन को जाने दिया है।’’

Syed Mushtaq Ali Trophy Final: यहां जानिए तमिलनाडु और बड़ौदा मैच से जुड़े अपडेट्स

आकाश ने कहा, ‘‘मुंबई ने शेरफेन रदरफोर्ड को पिछली बार दिल्ली से लिया था तो उनको भी जाने दिया है। इंडियंस की टीम इंडियन को नहीं छोड़ती। मुंबई की प्लेइंग-11 एक तरह से तैयार है। वो किसी भी समय मैच खेलने के लिए तैयार हैं। इसके बावजूद टीम को दो तेज गेंदबाज कम से कम चाहिए। अगर बोल्ट या बुमराह इंजर्ड हो जाते हैं तो बैकअप चाहिए। मुंबई की टीम तेज गेंदबाज ढूंढेगी। अगर मिशेल स्टार्क आ जाए तो बुमराह के साथ शानदार जोड़ी होगी, लेकिन मुझे नहीं लगता कि स्टार्क मुंबई के पास जा पाएंगे।’’

आकाश ने आगे कहा, ‘‘टीम स्पिनर का बैकअप भी रखना चाहेगी। इस बार टूर्नामेंट इंडिया में होगा। मुंबई की टीम मुजीब उर रहमान, संदीप लमिछाने या कृष्णप्पा गौतम को रखना चाहेगी। टीम को पोलार्ड का बैकअप भी चाहिए होगा। हो सकता है कि ये शाकिब अल हसन या कैमरन ग्रीन को खरीद लें। मुंबई की टीम ग्लेन मैक्सवेल के पीछे नहीं चाहिए। मोईन अली पर बोली लगा सकते हैं। शिवम दुबे मुंबई के हैं तो शायद उन्हें लेना चाहेंगे। कुल मिलाकर मुंबई सातों स्लॉट नहीं भड़ना चाहेगी। 5 से 6 खिलाड़ी ही खरीदेगी।’’