IPL 2026 Retention MI, CSK, KKR, RCB, PBKS, SRH, GT, DC, LSG, RR Purse Amount Left: आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। वहीं मिनी ऑक्शन से पहले यह भी साफ हो चुका है कि किस फ्रेंचाइजी के पास आगामी नीलामी में कितने खिलाड़ी खरीदने के स्लॉट होंगे और कितना पैसा बाकी होगा। इस लिस्ट में केकेआर सबसे आगे है जिसकी पर्स में सबसे ज्यादा पैसा है और सबसे ज्यादा खाली स्लॉट भी हैं।
किसके पास कितना पैसा और कितने स्लॉट हैं?
| टीम | कुल खाली स्लॉट | विदेशी स्लॉट | पर्स में मौजूद रकम (रुपए) |
| KKR | 13 | 6 | 64.3 करोड़ |
| CSK | 7 | 4 | 43.40 करोड़ |
| MI | 5 | 1 | 2.75 करोड़ |
| RCB | 8 | 2 | 16.40 करोड़ |
| PBKS | 4 | 2 | 11.50 करोड़ |
| DC | 8 | 5 | 21.8 करोड़ |
| SRH | 10 | 2 | 25.50 करोड़ |
| RR | 9 | 1 | 16.05 करोड़ |
| GT | 5 | 4 | 12.9 करोड़ |
| LSG | 6 | 4 | 22.95 करोड़ |
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के पास आगामी मिनी ऑक्शन से पहले सबसे ज्यादा खाली स्लॉट हैं। केकेआर की टीम ने कुल 12 खिलाड़ी ही अपने साथ अभी रखे हैं। एक टीम अधिकतम 25 खिलाड़ी और न्यूनतम 18 खिलाड़ी अपने स्क्वाड में रख सकती है। यानी अभी केकेआर के पास 13 स्लॉट बाकी हैं जिसमें से छह स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। वहीं उसकी पर्स में ऑक्शन के लिए सबसे ज्यादा 64.3 करोड़ की रकम मौजूद है।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के पास आगामी मिनी ऑक्शन से पहले कुल 7 स्लॉट खाली हैं। अभी टीम के पास 18 खिलाड़ी मौजूद हैं। अब सीएसके की टीम के पास खाली सात स्लॉट में से चार विदेशी खिलाड़ियों के लिए भी हैं। वहीं चेन्नई की फ्रेंचाइजी की पर्स में कुल 43.40 करोड़ रुपए की रकम मौजूद है।
मुंबई इंडियंस (MI)
मुंबई इंडियंस की टीम के पास 20 खिलाड़ी रिलीज और रिटेंशन के बाद मौजूद हैं। वहीं टीम के पास कुल खाली स्लॉट 5 हैं और इसमें से सिर्फ एक स्लॉट विदेशी खिलाड़ी के लिए हैं। जबकि पांच बार की चैंपियन टीम के पर्स में 2.75 करोड़ रुपए मौजूद हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
आईपीएल 2025 की चैंपियन आरसीबी की टीम के पास रिलीज-रिटेंशन के बाद स्क्वाड में 17 खिलाड़ी मौजूद हैं। वहीं टीम अब अधिकतम 8 और खाली स्लॉट के लिए खिलाड़ी खरीद सकती है। वहीं इसमें से सिर्फ दो स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। आरसीबी की पर्स में आगामी ऑक्शन के लिए 16.40 करोड़ रुपए मौजूद हैं।
पंजाब किंग्स (PBKS)
पिछले सीजन की रनर अप पंजाब किंग्स की टीम के पास 21 खिलाड़ी अभी से ही मौजूद हैं। टीम आगामी ऑक्शन में अधिकतम चार खिलाड़ी ही खरीद सकती है। जबकि बचे हुए चार स्लॉट में से उसके दो विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट शामिल हैं। वहीं श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब की टीम के पास अब पर्स में ऑक्शन के लिए 11.50 करोड़ रुपए मौजूद हैं।
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी के पास आईपीएल 2026 के रिलीज-रिटेंशन के बाद 17 खिलाड़ी बचे हैं। यानी आगामी ऑक्शन के लिए खिलाड़ी के पास कुल 8 स्लॉट खाली हैं। इसमें से पांच विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट शामिल हैं। जबकि दिल्ली की फ्रेंचाइजी के पास आगामी मिनी ऑक्शन के लिए पर्स में 21.8 करोड़ रुपए मौजूद हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 8 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया और अब उसके पास कुल 15 खिलाड़ी स्क्वाड में मौजूद हैं। यह टीम अब आगामी ऑक्शन में अधिकतम 10 खाली स्लॉट ही भर सकती है। इसमें से दो स्लॉट ही सिर्फ विदेशी खिलाड़ियों के हैं। वहीं हैदराबाद की फ्रेंचाइजी के पास आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए पर्स में 25.50 करोड़ रुपए हैं।
राजस्थान रॉयल्स (RR)
राजस्थान रॉयल्स की टीम के पास आगामी आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए 9 स्लॉट खाली हैं। जिसमें से सिर्फ एक खाली स्लॉट ही विदेशी खिलाड़ी के लिए है। यानी यह फ्रेंचाइजी सिर्फ एक ही विदेशी खिलाड़ी खरीद सकती है। राजस्थान के पास आगामी नीलामी के लिए पर्स में 16.05 करोड़ रुपए होंगे।
गुजरात टाइटंस (GT)
गुजरात टाइटंस की टीम ने आईपीएल 2026 रिटेंशन के बाद अपने पास पांच खाली स्लॉट छोड़े हैं। खास बात यह है कि इसमें से चार खाली स्लॉट टीम के पास विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। अभी गुजरात के पास 20 खिलाड़ी मौजूद हैं। आगामी नीलामी के लिए गुजरात के पास पर्स में 12.9 करोड़ रुपए मौजूद हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के पास आईपीएल 2026 के लिए हुए रिटेंशन के बाद 19 खिलाड़ी मौजूद हैं। टीम अब आगामी मिनी ऑक्शन में अधिकतम 6 खिलाड़ी ही खरीद पाएगी। लेकिन इन खाली 6 स्लॉट में से चार स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। वहीं आईपीएल 2026 की नीलामी के लिए लखनऊ के पास पर्स में 22.95 करोड़ रुपए मौजूद हैं।
