IPL 2026: बॉलिंग ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस नहीं बल्कि लखनऊ सुपर जाइंट्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले मुंबई ने अर्जुन को ट्रेड किया था और वो अब लखनऊ टीम का हिस्सा हैं। अर्जुन को लखनऊ ने 30 लाख रुपये की फीस पर ही अपनी टीम में शामिल किया।
4 साल से नहीं बढ़ी है अर्जुन तेंदुलकर की सैलरी
अर्जुन तेंदुलकर साल 2021 से आईपीएल में खेल रहे हैं, लेकिन उनकी फीस में पिछले 4 साल से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है और वो उसी फीस पर लगातार खेल रहे हैं। अर्जुन को साल 2021 में मुंबई इंडियंस ने पहली बार उनके बेस प्राइस 20 लाख में अपने साथ जोड़ा था और फिर साल 2022 में वो 30 लाख रुपये में वो मुंबई का हिस्सा बने। साल 2022 में उनकी फीस में 10 लाख की बढ़ोतरी हुई और साल 2025 तक वो इस प्राइस पर मुंबई से जुड़े रहे।
अर्जुन ने आईपीएल से की है 1 करोड़ 70 लाख रुपये की कमाई
अर्जुन तेंदुलकर अब आईपीएल 2026 में लखनऊ टीम का हिस्सा होंगे, लेकिन उनकी प्राइस अब भी 30 लाख ही है ऐसे में उनकी फीस में किसी तरह का कोई इजाफा नहीं हुआ। अर्जुन तेंदुलकर ने अब तक की आईपीएल से हुई कमाई के बारे में बात करें जिसमें आईपीएल 2026 की फीस को भी जोड़ा जाए तो उनकी कुल कमाई 1 करोड़ 70 लाख होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1200 करोड़ रुपये के मालिक सचिन तेंदुलकर के बेटे ने अब तक आईपीएल से 1 करोड़ 70 लाख रुपये की कमाई की है।
अर्जुन ने आईपीएल में खेले हैं सिर्फ 5 मैच
आपको बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के साथ साल 2021 में जुड़े थे, लेकिन उन्हें आईपीएल में डेब्यू करने का मौका साल 2023 में मिला था। अर्जुन ने आईपीएल में अब तक सिर्फ 5 ही मैच खेले हैं और इन मैचों में उन्होंने सिर्फ 13 रन बनाए हैं जबकि उनके नाम पर इन मैचों में 3 विकेट भी दर्ज है।
