IPL 2025 Orange Cap Purple Cap Player List, Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)में शनिवार (3 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)के खिलाफ मैच से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में 5वें नंबर पर थे। उन्होंने 10 पारियों में 443 रन बनाए थे। कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 33 गेंद पर 62 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया।

विराट कोहली ने साई सुदर्शन समेत गुजरात टाइटंस के 3 बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा। इस मैच से पहले कोहली से साई सुदर्शन (504), सूर्यकुमार यादव (475), जोस बटलर (470) और शुभमन गिल (465) आगे थे। कोहली के 443 रन थे। अब उनके 11 पारियों में 505 रन हो गए हैं। आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा का पर्पल कैप पर कब्जा बरकरार रहेगा।

इसका कारण है कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जोश हेजलवुड नहीं खेले। प्रसिद्ध के 19 विकेट हैं। हेजलवुड के 18 विकेट हैं। मुंबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट के 16 विकेट हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद के भी 16 विकेट हैं। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 1 विकेट लिए। गुजरात टाइटंस के मोहम्मद सिराज 5 वें नंबर पर हैं। सिराज के 14 विकेट हैं।

आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप

स्थानखिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकाछक्का
1विराट कोहली111150563.12143.473913
2साईं सुदर्शन101050450.4154.135516
3सूर्यकुमार यादव111147567.86172.734626
4जोस बटलर101047078.33169.064621
5शुभमन गिल101046551.67162.024815

आईपीएल 2025 पर्पल कैप

स्थानखिलाड़ीमैचओवरगेंदविकेटऔसतरन4 विकेट
1प्रसिद्ध कृष्णा10392341915.372921
2जोश हेजलवुड1036.52211817.283111
3नूर अहमद11392341619.623141
4ट्रेंट बोल्ट1138.122916213361
5क्रुणाल पंड्या11352101421.423001