IPL 2025 Orange Cap Purple Cap Player List, Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)में गुजरात टाइटंस (GT) के ओपनर बल्लेबाज साई सुदर्शन ने रविवार (18 मई) को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ शतक जड़ा। यह उनके आईपीएक करियर का दूसरा शतक था। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने गुजरात की पारी में 18वें ओवर में कुलदीप यादव की गेंद पर सिर्फ 56 गेंदों पर यह उपलब्धि हासिल की। इस पारी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया और प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया।
सुदर्शन ने गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 205 रनों की नाबाद साझेदारी की। इससे मेहमान टीम ने छह गेंद शेष रहते 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। सुदर्शन और गिल क्रमशः 108 और 93 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके परिणामस्वरूप साई सुदर्शन ने राजस्थान रॉयल्स के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल से ऑरेंज कैप भी छीन ली।
शुभमन गिल दूसरे स्थान पर पहुंचे
सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में शुभमन गिल अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। सुदर्शन ने अब तक 12 मैचों में 617 रन बनाए हैं जबकि शुभमन गिल ने इतने ही मैचों में 601 रन बनाए हैं। दोनों बल्लेबाजों से सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली काफी पीछे छूट गए। सूर्यकुमार के 510 और कोहली के 505 रन है। जोस बटलर के 500 र हैं। यशस्वी के 523 रन हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा के पास पर्पल कैप
पर्पल कैप फिलहाल गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा के पास है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने 1 विकेट लिया। इसके साथ ही उनके 21 विकेट हो गए। चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद 20 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। आरसीबी के जोश हेजलवुड 18 विकेट के साथ तीसरे और मुंबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट 18 विकेट के साथ चौथे नंबर पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स 17 विकेट के साथ 5वें नंबर पर है।
आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप (IPL 2025 Orange Cap)

आईपीएल 2025 पर्पल कैप (IPL 2025 Purple Cap)
